PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 05 AUG 2021 7:51PM by PIB Delhi

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

 

  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीके की 49 करोड़ से ज्यादा खुराकें लगाई गईं
  • देश में अब तक 3,09,74,748 लोग स्वस्थ हो चुके हैं
  • अभी रिकवरी दर 97.37 प्रतिशत है
  • पिछले 24 घंटों में 41,726 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं
  • पिछले 24 घंटों के दौरान 42,982 नए मामले सामने आए
  • भारत में अभी कुल सक्रिय मामले 4,11,076 हैं
  • सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.29 प्रतिशत हैं
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है, अभी 2.37 प्रतिशत है
  • दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.58 प्रतिशत है, यह पिछले 10 दिन से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है
  • जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया गया है, (कुल) 47.48 करोड़ जांच की गई हैं

 

#Unite2FightCorona#IndiaFightsCorona

पत्र सूचना कार्यालय

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

भारत सरकार

Image

Image

 

Image

 

कोविड-19 अपडेट

भारत का बढ़ता हुआ कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 48.93 करोड़ की सीमा को पार कर गया है

रिकवरी रेट 97.37 प्रतिशत पर है

पिछले 24 घंटों में 42,982 नए मामले दर्ज किए गए

भारत का सक्रिय मामले (4,11,076) वर्तमान में कुल मामलों का 1.29% है

दैनिक सकारात्मकता दर (2.58%) है, यह 10 दिनों से लगातार 3% से कम है

 

भारत का बढ़ता हुआ कोविड-19 टीकाकरण कवरेज कुल 48.93 करोड़ की सीमा को पार कर गया है। आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम (प्रोविजनल) रिपोर्ट के मुताबिक, 57,21,937 सत्रों में टीके की कुल 48,93,42,295 खुराकें दी गई हैं। पिछले 24 घंटे में टीके की 37,55,115 खुराकें दी गई हैं। इनमें शामिल हैः

 

 

स्वास्थ्यकर्मी

पहली खुराक  

1,03,21,218

दूसरी खुराक

79,16,997

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहलीखुराक

1,80,12,481

दूसरी खुराक

1,15,34,779

18-44 साल आयु वर्ग

पहली खुराक

16,64,37,738

दूसरी खुराक

1,02,76,584

45-59 साल आयु वर्ग

पहली खुराक

10,90,91,506

दूसरी खुराक

4,09,44,600

60 साल से ऊपर

पहली खुराक

7,72,63,332

दूसरी खुराक

3,75,43,060

कुल

48,93,42,295

 

सभी को कोविड-19 के टीके का नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया है। केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस महामारी की शुरुआत से संक्रमित हुए लोगों में से3,09,74,748 लोग पहले ही कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 41,726 मरीज ठीक हुए हैं। समग्र रूप से यह रिकवरी दर 97.37% है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001MKL1.jpg

भारत में पिछले 24 घंटे 42,982 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

पिछले 39 दिन से रोजाना दर्ज किए जाने वाले मामलों की संख्या 50,000 से कम है। यह केंद्र एवं राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर और मिले-जुले प्रयासों का परिणाम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002X7GG.jpg

भारत के सक्रिय मामलों की संख्या इस समय 4,11,076 है और सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव केसों का 1.29% है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003PGC4.jpg

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 16,64,030 जांचें की गईं। आमूल रूप से भारत ने अब तक 47.48 करोड़ से अधिक (47,48,93,363) जांचें की हैं।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर 2.37प्रतिशत है। आज दैनिक पॉजीटिविटी दर 2.58प्रतिशत रही। दैनिक पॉजीटिविटी दर लगातार 59 दिनों से पांच प्रतिशत से नीचे कायम है।

ज्यादा जानकारी के लिए देखेः https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1742940

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की 51.01 करोड़ से अधिक खुराकें दी गईं

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों तथा निजी अस्पतालों के पास अब भी टीके की 2.69 करोड़ से अधिक अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल की हुई खुराकें मौजूद, जिन्हें लगाया जाना है

 

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के तौर परभारत सरकार, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके उपलब्ध कराकर उनकी मदद कर रही है। सबको टीका उपलब्ध कराने से जुड़े कोविड-19 टीकाकरण अभियान के नए चरण के तहत केंद्र सरकार देश में टीका विनिर्माताओं की ओर से उत्पादित 75 प्रतिशत टीकों को खरीदेगी और उनकी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को (नि:शुल्क) आपूर्ति करेगी।

 

टीके की खुराक

( 05अगस्त, 2021 तक की स्थिति)

आपूर्ति

51,01,88,510

प्रक्रियारत

7,53,620

खपत

48,60,15,232

शेष उपलब्ध

2,69,06,624

 

अब तक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को सभी स्रोतों के माध्यम से कोविड टीके की 51.01करोड़ से अधिक (51,01,88,510) खुराकें उपलब्ध कराई हैं। इसके अलावा टीके की 7,53,620 खुराकें प्रक्रियारत हैं।

इनमें से (सुबह 8 बजे तक उपलब्ध डाटा के अनुसार) बर्बाद हुई खुराकों समेत कुल 48,60,15,232 खुराकोंकी खपत हुई है।

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अब भी कोविड टीके की 2.69 करोड़ से अधिक (2,69,06,624) खुराक शेष बची हैं, जिनका अभी इस्तेमाल किया जाना है।

ज्यादा जानकारी के लिएः https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1742863

 

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों के साथ बातचीत की

5 अगस्त भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण तारीख बन रही है, क्योंकि अनुच्छेद370 का निरस्त होना और राम मंदिर इस तारीख से जुड़े हैं: प्रधानमंत्री

हमारे युवाओं ने आज हमारे राष्ट्रीय खेलहॉकी के गौरव को फिर से स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है: प्रधानमंत्री

हमारे युवा जीत का गोल कर रहे हैं, तो कुछ लोग राजनीतिक स्वार्थ के कारण ‘सेल्फ गोल’ कर रहे हैं: प्रधानमंत्री

भारत के युवाओं का दृढ़ विश्वास है कि वे और भारत दोनों आगे बढ़ रहे हैं: प्रधानमंत्री

यह महान देश स्वार्थी और राष्ट्रविरोधी राजनीति का बंधक नहीं बन सकता: प्रधानमंत्री

डबल इंजन की सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि यूपी में गरीबों, दलितों, पिछड़ों, जनजातियों के लिए बनाई गई योजनाओं को तेजी से लागू किया जा सके: प्रधानमंत्री

उत्तर प्रदेश को हमेशा राजनीति के चश्मे से देखा जाता था, यूपी भारत के विकास इंजन का पावरहाउस बन सकता है, यह विश्वास हाल के वर्षों में उभरा है: प्रधानमंत्री

उत्तर प्रदेश के लिए यह दशक, पिछले 7 दशकों की कमी को पूरा करने का दशक है: प्रधानमंत्री

 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से बातचीत की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित थे।

इस महामारी के बारे में बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अतीत में, जब देश पर इतना बड़ा संकट आया था, तब देश की तमाम व्यवस्थाएं बुरी तरह से हिल जाती थीं। लेकिन आज भारत, भारत का हर नागरिक इस महामारी से पूरी ताकत से मुकाबला कर रहा है। प्रधानमंत्री ने सदी में एक बार आए संकट से निपटने के प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की। चिकित्सा ढांचे का विस्तार, दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त टीकाकरण कार्यक्रम, कमजोर वर्ग के बीच भुखमरी से लड़ने का अभियान, ऐसे कार्यक्रमों में लाखों करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त हुआ और भारत सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है। महामारी के बीच बुनियादी ढांचा निर्माण के काम नहीं रुके और उत्तर प्रदेश में राजमार्ग, एक्सप्रेसवे परियोजनाएं, समर्पित माल गलियारा और रक्षा गलियारा इसके प्रमुख उदाहरण हैं।

ज्यादा जानकारी के लिएः https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1742863

प्रधानमंत्री के भाषण के मूल पाठ का लिंकः https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1742863

 

महत्वपूर्ण ट्वीट

*********

एसजी/एएम/एएस



(Release ID: 1743035) Visitor Counter : 559