PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 04 AUG 2021 6:54PM by PIB Delhi


 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

 

  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीके की 48.52करोड़ खुराकें लगाई गईं
  • देश में अब तक 3,09,33,022 लोग स्वस्थ हो चुके हैं
  • अभी रिकवरी दर 97.37 प्रतिशत है
  • पिछले 24 घंटों में 36,668 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं
  • पिछले 24 घंटों के दौरान 42,625 नए मामले सामने आए
  • भारत में अभी कुल सक्रिय मामले 4,10,353 हैं
  • सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.29 प्रतिशत हैं
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है, अभी 2.36 प्रतिशत है
  • दैनिक पॉजिटिविटी दर2.31 प्रतिशत है, यह 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है
  • जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया गया है, (कुल) 47.31 करोड़ जांच की गई हैं

 

#Unite2FightCorona#IndiaFightsCorona

पत्र सूचना कार्यालय

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

भारत सरकार

Image

Image

 

Image

 

कोविड-19 अपडेट

भारत का बढ़ता हुआकोविड-19 टीकाकरण कवरेज 48 करोड़ की सीमा को पार कर गया है

पिछले 24 घंटों में 60 लाख से अधिक टीके की खुराक दी गईं हैं

रिकवरी रेट 97.37प्रतिशत पर है

पिछले 24 घंटों में 42,625 नए मामले दर्ज किए गए

भारत का सक्रिय केसलोड (4,10,353) वर्तमान में कुल मामलों का 1.29% है

दैनिक सकारात्मकता दर (2.31%) है, यह 58 दिनों से लगातार 5% से कम है

 

भारत का बढ़ता हुआ कोविड-19 टीकाकरण कवरेज कल 48 करोड़ की सीमा को पार कर गया है।

आज सुबह 7  बजे तक की अनंतिम (प्रोविजनल) रिपोर्ट के मुताबिक, 56,83,682 सत्रों में टीके की कुल 48,52,86,570 खुराकें दी गई हैं। फिचले 24 घंटे में टीके की 62,53,741 खुराकें दी गई हैं। इनमें शामिल हैः

 

 

स्वास्थ्यकर्मी

पहली खुराक  

1,03,18,462

दूसरी खुराक

79,00,794

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहलीखुराक

1,80,03,726

दूसरी खुराक

1,14,89,972

18-44 साल आयु वर्ग

पहली खुराक

16,41,84,445

दूसरी खुराक

98,50,898

45-59 साल आयु वर्ग

पहली खुराक

10,85,51,839

दूसरी खुराक

4,06,01,807

60 साल से ऊपर

पहली खुराक

7,70,32,125

दूसरी खुराक

3,73,52,502

कुल

48,52,86,570

 

सभी को कोविड-19 के टीके का नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया है। केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस महामारी की शुरुआत से संक्रमित हुए लोगों में से3,09,33,022 लोग पहले ही कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 36,668 मरीज ठीक हुए हैं। समग्र रूप से यह रिकवरी दर 97.37% है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001MKL1.jpg

भारत में पिछले 24 घंटे 46,625 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

पिछले 38 दिन से रोजाना दर्ज किए जाने वाले मामलों की संख्या 50,000 से कम है। यह केंद्र एवं राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर और मिले-जुले प्रयासों का परिणाम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002X7GG.jpg

भारत के सक्रिय मामलों की संख्या इस समय 4,10,353 है और सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव केसों का 1.29% है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003PGC4.jpg

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 18,47,518 जांचें की गईं। आमूल रूप से भारत ने अब तक 47.31 करोड़ से अधिक (47,31,42,307) जांचें की गईं हैं।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर 2.36 प्रतिशत है। आज दैनिक पॉजीटिविटी दर 2.31 प्रतिशत रही। दैनिक पॉजीटिविटी दर लगातार 58 दिनों से पांच प्रतिशत से नीचे कायम है।

ज्यादा जानकारी के लिए देखेः https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1742117

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को 50.37 करोड़ से ज्यादा खुराकें उपलब्ध कराईं गईं

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों एवं निजी अस्पतालों के पास अब भी टीके की 2.60करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध हैं, जिनका अभी इस्तेमाल किया जाना है

 

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के तौर परभारत सरकार, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके उपलब्ध कराकर उनकी मदद कर रही है। सबको टीका उपलब्ध कराने से जुड़े कोविड-19 टीकाकरण अभियान के नए चरण के तहत केंद्र सरकार देश में टीका विनिर्माताओं की ओर से उत्पादित 75 प्रतिशत टीकों को खरीदेगी और उनकी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को (नि:शुल्क) आपूर्ति करेगी।

 

टीके की खुराक

( 04अगस्त, 2021 तक की स्थिति)

आपूर्ति

50,37,22,630

प्रक्रियारत

49,19,780

खपत

48,19,75,798

शेष उपलब्ध

2,60,17,573

 

अब तक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को सभी स्रोतों के माध्यम से कोविड टीके की 50.37 करोड़ से अधिक (50,37,22,630) खुराकें उपलब्ध कराई हैं। इसके अलावा टीके की 49,19,780 खुराकें प्रक्रियारत हैं।

इनमें से (सुबह 8 बजे तक उपलब्ध डाटा के अनुसार) बर्बाद हुई खुराकों समेत कुल 48,19,75,798 खुराकोंकी खपत हुई है।

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अब भी कोविड टीके की 2.60 करोड़ से अधिक (2,60,17,573) खुराक शेष बची हैं, जिनका अभी इस्तेमाल किया जाना है।

ज्यादा जानकारी के लिएः https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1742119

 

कोविड-19 मृत्यु दर – मिथक बनाम तथ्य

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों के लिए दैनिक आधार पर जिलेवार मामलों और मृत्यु की निगरानी की आवश्यकता पर विशेष बल दिया

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को औपचारिक सूचना, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग तथा केंद्रीय टीमों की तैनाती के माध्यम से निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार मृत्यु के मामले रिकॉर्ड करने की सलाह दी

कानून आधारित नागरिक पंजीकरण प्रणाली (सीआरएस) को मजबूत करना देश में जन्म और मृत्यु की सटीक रिकॉर्डिंग सुनिश्चित करता है

 

कुछ मीडिया रिपोर्टों में आठ राज्यों में कोविड-19 के कारण हुई मृत्यु की गिनती कम किए जाने के काल्पनिक अनुमान लगाए गए हैं। वहीं, रिपोर्ट में कहा गया है कि मौतों का केवल अनुमान लगाया जा सकता है और सटीक संख्या का कभी पता नहीं चल सकता। रिपोर्ट में सिविल पंजीकरण प्रणाली (सीआरएस) तथा स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली(एचएमआईएस)के डाटा को उजागर किया गया हैजिसमें सभी कारणोंसे हुई मृत्यु की संख्या शामिल है।इससे गलत निष्कर्ष निकलता हैक्योंकि इसमें अन्य कारणों से हुई मृत्यु को कोविड के कारण हुई मृत्यु में गिन लिया गया है।   

यह स्पष्ट किया जाता है कि भारत में मजबूत और कानून आधारित मृत्यु पंजीकरण प्रणाली है। यद्यपि कुछ मामलों का पता नहीं चल पाता है लेकिन संक्रामक बीमारी तथा इसके प्रबंधन के सिद्धातोंके अनुसार मृत्यु के मामलों का छूट जाना पूरी तरह असंभव है। यह  मृत्यु दर के मामलों में देखा जा सकता है। मृत्यु दर 31 दिसंबर , 2020 को 1.45 प्रतिशत थी और अप्रैल-मई 2021 में दूसरी लहर में मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि देखे जाने के बाद भी आज मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।

ज्यादा जानकारी के लिएः https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1742119

 

प्रधानमंत्री पांच अगस्त को उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा बातचीत करेंगे

 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पांच अगस्त, 2021 को दोपहर एक बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश पांच अगस्त को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जायेगा, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि योजना का लाभ उठाने में कोई लाभार्थी पीछे न छूट जाए।

राज्य के लगभग 15 करोड़ लाभार्थियों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के जरिये नि:शुल्क राशन मिल रहा है। राज्य में लगभग 80 हजार उचित मूल्य की दुकानें योजना के तहत लाभार्थियों को अनाज उपलब्ध करा रही हैं।

ज्यादा जानकारी के लिएः https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1742119

 

भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार ने बिहार के बक्सर में एक विकेंद्रीकृत जैव चिकित्सा अपशिष्ट भट्टी का वर्चुअल उद्घाटन किया

भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय और बक्सर जिला प्रशासन द्वारा बिहार के बक्सर में विकेंद्रीकृत जैव चिकित्सा अपशिष्ट भट्टी का वर्चुअल उद्घाटन

भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. के. विजय राघवन ने बक्सर नगर पालिका, बिहार में एक विकेंद्रीकृत जैव चिकित्सा अपशिष्ट भट्टी का वर्चुअल उद्घाटन किया। गणेश इंजीनियरिंग वर्क्स द्वारा विकसित इस तकनीक का चयन जून 2020 में वेस्ट टू वेल्थ मिशन द्वारा शुरू किए गए बायोमेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट इनोवेशन चैलेंज के माध्यम से किया गया था। यह मिशन प्रधानमंत्री विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सलाहकार परिषद (पीएम-एसटीआईएसी) के नौ वैज्ञानिक मिशनों में से एक है और इसका नेतृत्व भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय द्वारा किया जाता है।

ज्यादा जानकारी के लिएः https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1742119

 

महत्वपूर्ण ट्वीट

 

*********

एमजी/एएम/एएस



(Release ID: 1742638) Visitor Counter : 543