PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 31 JUL 2021 7:17PM by PIB Delhi

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 46.15 करोड़ खुराकें लगाई गईं
  • देश में अब तक 3,07,81,263 स्वस्थ हो चुके हैं
  • रिकवरी दर 97.37 प्रतिशत पहुंची
  • पिछले 24 घंटों में 37,291 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं
  • पिछले 24 घंटों के दौरान 41,649 नए मामले सामने आए
  • भारत में अभी कुल सक्रिय मामले 4,08,920 है
  • सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.29 प्रतिशत हैं
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत से नीचे है, अभी 2.42 प्रतिशत है
  • दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.34 प्रतिशत है, 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है
  • जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया गया है, (कुल) 46.64 करोड़ जांच की गई हैं

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#Unite2FightCorona

#IndiaFightsCorona

 

पत्र सूचना कार्यालय

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

भारत सरकार

कोविड-19 अपडेट

 

  • भारत के कुल कोविड-19 टीकाकरण ने 46 करोड़ का आंकड़ा पार किया
  • पिछले 24 घंटों में लगभग 53 लाख से अधिक टीके की खुराक दी गई
  • रिकवरी दर 97.37 प्रतिशत हुई
  • पिछले 24 घंटों के दौरान 41,649 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए
  • भारत में अभी कुल मामलों में सक्रिय मामलों (4,08,920) की हिस्सेदारी 1.29 प्रतिशत है
  • लगातार 54 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर (2.34 प्रतिशत) 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है

 

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा कल 46 करोड़ के अहम स्तर को पार कर गया है। आज सुबह 8 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक 54,94,423 सत्रों के माध्यम से टीकों की कुल 46,15,18,479 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान टीकों की 52,99,036 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। इनमें शामिल हैं :

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक

1,03,02,313

दूसरी खुराक

78,22,150

एफएलडब्ल्यू

पहली खुराक

1,79,32,882

दूसरी खुराक

1,12,50,974

आयु समूह 18-44 वर्ष

पहली खुराक

15,22,17,587

दूसरी खुराक

80,61,768

आयु समूह 45-59 वर्ष

पहली खुराक

10,44,37,699

दूसरी खुराक

3,84,29,220

60 वर्ष से ज्यादा

पहली खुराक

7,49,29,832

दूसरी खुराक

3,61,34,054

कुल

46,15,18,479

 

कोविड-19 टीके की व्यापक उपलब्धता से जुड़ा नया चरण 21 जून, 2021 से शुरू हुआ है। केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति और उसका दायरा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

महामारी की शुरुआत से अभी तक संक्रमित लोगों में से 3,07,81,263 लोग कोविड-19 से पहले ही स्वस्थ हो चुके हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान 37,291 स्वस्थ हो गए। इस प्रकार स्वस्थ होने की दर 97.37 प्रतिशत है।

 

पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 41,649 दैनिक नए मामले सामने आए।

लगातार 34 दिनों से दैनिक नए मामले 50,000 के स्तर से नीचे बने हुए हैं। यह केन्द्र और राज्यों/ यूटी की ओर से किए गए निरंतर और सहयोगपूर्ण प्रयासों का परिणाम है।

 

भारत के सक्रिय मामले 4,08,920 हैं और अब देश के सक्रिय मामले कुल पॉजिटिव मामलों का 1.29 प्रतिशत है।

देश भर में परीक्षण क्षमता में पर्याप्त बढ़ोतरी के साथ, पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कुल 17,76,315 परीक्षण किए गए। भारत में अभी तक कुल 46.64 करोड़ (46,64,27,038) परीक्षण हो चुके हैं।

जहां एक तरफ देश में परीक्षण क्षमता में बढ़ोतरी हुई है, वहीं, वर्तमान में साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 2.42 प्रतिशत है, जबकि आज दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.34 प्रतिशत रहा। लगातार 54 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत से कम बना हुआ है।

 अधिक जानकारी के लिए पढ़ें:

 

 

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट

 

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की 48.78 करोड़ से अधिक खुराक प्रदान की गईं

राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अब भी टीके की 3.14 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं, जिनका अभी इस्तेमाल किया जाना है

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत भारत सरकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके उपलब्ध कराकर उनकी मदद कर रही है। सबको टीका उपलब्ध कराने से जुड़े कोविड-19 टीकाकरण अभियान के नए चरण के तहत केंद्र सरकार देश में टीका विनिर्माताओं द्वारा उत्पादित 75 प्रतिशत टीके खरीदेगी और उनकी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को (नि:शुल्क) आपूर्ति करेगी।

टीके की खुराक

31 जुलाई, 2021

आपूर्ति

48,78,63,410

प्रक्रिया प्रगति में

68,57,590

खपत

45,82,60,052

शेष खुराक उपलब्ध

3,14,57,081

 

भारत सरकार ने अब तक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को सभी स्रोतों के माध्यम से कोविड टीके की 48.78 करोड़ से अधिक (48,78,63,410) खुराक उपलब्ध कराई है। इसके अलावा टीके की 68,57,590 खुराक प्रक्रियारत हैं।

आज सुबह आठ बजे उपलब्ध आंकड़े के अनुसार, खराब हुई खुराकों समेत टीकों की कुल खपत 45,82,60,052 खुराक है।

राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अब भी टीके की 3.14 करोड़ से अधिक (3,14,57,081) खुराक उपलब्ध हैं,जो बची हुई हैं, जिनका अभी इस्तेमाल किया जाना है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें

 

 

 

 

केंद्र ने 10 राज्यों में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की, जिनमें कोविड मामले और संक्रमण दर बढ़ रही है

10 प्रतिशत से अधिक संक्रमण दर वाले जिलों में भीड़ व लोगों को एकत्रित होन से रोकने के लिए सख्त पाबंदी लगाने सलाह दी गई है

जोखिम वाले समूहों के लिए लक्षित जिलों में टीकाकरण का अनुपात बढ़ाने के साथ परीक्षण में तेजी लाई जाएगी

टीके की दूसरी खुराक का विस्तार बढ़ाने को प्राथमिकता दी जाएगी

संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए होम आइसोलेटेड व्यक्तियों की प्रभावी और नियमित निगरानी

ऑक्सीजन पीएसए संयंत्र स्थापित करने के लिए निजी अस्पतालों को प्रोत्साहित किया जाए

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्री राजेश भूषण ने आज 10 राज्यों में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इन राज्यों में केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, ओडिशा, असम, मिजोरम, मेघालय, आंध्र प्रदेश और मणिपुर हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने इन राज्यों में कोविड-19 की निगरानी, नियंत्रण और प्रबंधन के लिए अपनाए गए जनस्वास्थ्य उपायों की भी समीक्षा की। ये राज्य या तो नए दैनिक कोविड मामलों में बढ़ोतरी या संक्रमण दर में वृद्धि की रिपोर्ट कर रहे हैं। इस समीक्षा बैठक में आईसीएमआर के महानिदेशक (डीजी) डॉ. बलराम भार्गव और सचिव (डीएचआर) भी उपस्थित थे। इनके अलावा इसमें इन सभी राज्यों के प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य), मिशन निदेशक (एनएचएम), राज्य निगरानी अधिकारी ने हिस्सा लिया। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सचिव ने महत्वपूर्ण कोविड नियंत्रण व प्रबंधन रणनीतियों को रेखांकित किया।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें

महत्वपूर्ण ट्वीट्स

 

*****

एमजी/एएम/आरकेएस/एसएस

 



(Release ID: 1741125) Visitor Counter : 345