स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोविड-19 पर ताज़ा जानकारी

प्रविष्टि तिथि: 28 JUL 2021 9:17AM by PIB Delhi

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 44.61करोड़ डोज लगाई गई हैं।

अब तक पूरे देश में कुल 3,06,63,147 मरीज स्वस्थ हुये।

रिकवरी दर बढ़कर 97.39 प्रतिशत हुआ।

पिछले 24 घंटों के दौरान 41,678 मरीज ठीक हुए।

भारत में पिछले 24 घंटों में 43,654 मामले सामने आए हैं।

भारत में सक्रिय मामले वर्तमान में 3,99,436 हैं

सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.27% हैं।

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 5% से नीचे बनी हुई है, वर्तमान में 2.36% है।

दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.51%, लगातार 5 % से कम बना हुआ है।

जांच क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई - कुल 46.09 करोड़ नमूनों की जांच की गई है।

 

एमजी /एएम/केजे/सीएस


(रिलीज़ आईडी: 1739764) आगंतुक पटल : 617
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam