PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 23 JUL 2021 7:45PM by PIB Delhi

• भारत का समग्र कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 42.34 करोड़ से अधिक हुआ।

• मरीजों के ठीक होने की दर 97.36 प्रतिशत है।

• पिछले 24 घंटों में 35,342 दैनिक नए मामले सामने आए हैं।

• भारत में इस समय सक्रिय मामलों की संख्या (4,05,513) कुल मामलों का सिर्फ 1.30 प्रतिशत है।

• दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.12 प्रतिशत है और यह लगातार 32वें दिन भी 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

 

#Unite2FightCorona

#IndiaFightsCorona

पत्र सूचना कार्यालय

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

भारत सरकार

 

 

कोविड-19 अपडेट

भारत का समग्र कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 42.34 करोड़ से अधिक हुआ।

• मरीजों के ठीक होने की दर 97.36 प्रतिशत है।

• पिछले 24 घंटों में 35,342 दैनिक नए मामले सामने आए हैं।

• भारत में इस समय सक्रिय मामलों की संख्या (4,05,513) कुल मामलों का सिर्फ 1.30 प्रतिशत है।

• दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.12 प्रतिशत है और यह लगातार 32वें दिन भी 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

 

भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 42.34 करोड़ से अधिक हो गया है। आज सुबह 8 बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार, 54,76,423 सत्रों के माध्यम से दी गई खुराकों की संचयी संख्या 42,34,17,030 है। पिछले 24 घंटों में टीके की 54,76,423 खुराकें दी गईं।

 

इनमें शामिल हैं:

स्वास्थ्यकर्मी (एचसीडब्ल्यू)

पहली खुराक

1,02,80,416

दूसरी खुराक

76,51,103

अग्रिम मोर्च के कार्यकर्ता (एफएलडब्ल्यू)

पहली खुराक

1,78,34,482

दूसरी खुराक

1,06,40,254

18-44 वर्ष का आयु वर्ग

पहली खुराक

13,33,04,056

दूसरी खुराक

55,55,468

45-59 वर्ष का आयु वर्ग

पहली खुराक

9,95,79,752

दूसरी खुराक

3,25,92,396

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

7,29,46,445

दूसरी खुराक

3,30,32,658

कुल

42,34,17,030

 

कोविड-19 टीकाकरण के सार्वभौमिकरण का नया चरण 21 जून, 2021 से शुरू हो चुका है। केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे में विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

महामारी की शुरुआत के बाद से संक्रमित लोगों में से, 3,04,68,079 लोग पहले ही कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके हैं और पिछले 24 घंटों में 38,740 रोगी स्वस्थ हुए हैं। इससे मरीजों के ठीक होने की कुल दर 97.36 प्रतिशत पर पहुंच गई है

 

भारत में पिछले 24 घंटों में 35,342 दैनिक नए मामले सामने आए हैं।

लगातार छब्बीस दिनों से 50,000 से कम दैनिक नए मामले सामने आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है

 

भारत में आज कुल सक्रिय मामले 4,05,513 हैं और यह सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.30 प्रतिशत है।

 

देश भर में जांच क्षमता में काफी वृद्धि के साथ, देश में पिछले 24 घंटों में कुल 16,68,561 जांचें की गईं। कुल मिलाकर, भारत ने अब तक 45.29 करोड़ (45,29,39,545) से अधिक जांचें की हैं।

जहां एक तरफ पूरे देश में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.14 प्रतिशत है और दैनिक पॉजिटिविटी दर आज 2.12 प्रतिशत है। लगातार 32 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है और लगातार 45 दिनों से 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1738068

कोविड-19 टीकाकरण पर ताजा जानकारी

राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को 43.87 करोड़ से अधिक टीके की खुराक प्रदान की गई

राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास 2.75 करोड़ से अधिक शेष और अप्रयुक्त खुराक अभी भी उपलब्ध हैं, जिन्हें दिया जाना है

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में, भारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निःशुल्क कोविड टीके उपलब्ध कराकर उनकी सहायता कर रही है। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के सार्वभौमिकरण के नए चरण में, केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए देश में वैक्सीन निर्माताओं द्वारा उत्पादित किए जा रहे टीकों की 75 प्रतिशत खरीद और आपूर्ति (निःशुल्क) करेगी।

 

वैक्सीन की खुराकें

(23 जुलाई, 2021 की स्थिति)

 

आपूर्ति की गई

 

43,87,50,190

 

उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में

 

71,40,000

 

खपत

 

41,12,30,353

 

शेष उपलब्ध खुराक

 

2,75,19,837

 

सभी स्रोतों के माध्यम से अब तक राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को 43.87 करोड़ (43,87,50,190) से अधिक टीके की खुराक प्रदान की जा चुकी हैं और 71,40,000 और खुराक की आपूर्ति की जानी हैं।

इसमें अपव्यय सहित कुल खपत 41,12,30,353 खुराक (आज सुबह 8 बजे तक के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार) है।

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी भी 2.75 करोड़ (2,75,19,837) से अधिक शेष और अप्रयुक्त कोविड वैक्सीन खुराक उपलब्ध हैं, जिन्हें दिया जाना है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1738035

पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से प्राप्त जानकारी

असमः असम में गुरुवार को 1.13 प्रतिशत की पॉजिटिविटी दर के साथ कोरानावायरस के 1,796 नए मामले दर्ज किए गए। अब जबकि राज्य में पॉजिटिविटी दर में तेजी से गिरावट आ रही है, सक्रिय मामलों की संख्या 14,858 तक पहुंच गई है। कोविड से जुड़ी 22 मौतें दर्ज की गई।

मणिपुरः मणिपुर में, कोविड-19 के पॉजिटिव मामले और उससे होने वाली मौतों की संख्या अभी भी अधिक बनी हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 12 मौतें हुईं और 928 नए मामले सामने आए। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री कोविड-19 से प्रभावित आजीविका सहायता योजनाके लिए दिशा-निर्देश राजपत्र आसाधारण संख्या 79 में दिनांक 15 जुलाई को प्रकाशित किया।

मेघालयः पूर्व में दी गई अपनी टिप्पणी को दोहराते हुए मेघालय के उच्च न्यायालय ने गुरुवार को राज्य सरकार को प्राथमिकता के आधार पर और पूरी गंभीरता के साथ टीके को लेकर हिचकिचाहट संबंधी मुद्दों से निपटने का निर्देश दिया। मेघालय में गुरुवार को कोविड-19 से 14 मौतें हुईं जो पिछले 33 दिनों में सबसे अधिक है जबकि नए मामलों की संख्या लगातार तीसरे दिन 500 से अधिक रही। राज्य में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 988 हो गई जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 4,413 है।

नागालैंडः नागालैंड में गुरुवार को कोविड-19 के 81 नए मामले और एक मौत की सूचना दी गई। सक्रिय मामले 1237 हैं जबकि कुल मामले 27,024 तक पहुंच गए हैं।

सिक्किमः सिक्किम में गुरुवार को कोविड संक्रमण से 294 लोगों के संक्रमित पाए जाने से कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 24,341 हो गई है।

पंजाबः संक्रमित रोगियों की कुल संख्या 5,98,590 है। सक्रिय मामलों की संख्या 811 है। कुल दर्ज की गई मौतों की संख्या 16,250 है। कोविड-19 टीके की पहली खुराक लेने वाले (स्वास्थ्यकर्मी+ अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ता) 13,57,107 है। कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक लेने वालों (स्वास्थ्यकर्मी+ अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ता) की कुल संख्या 4,08,778 है। 45 से अधिक उम्र के कुल 36,89,900 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई। 45 से अधिक उम्र के कुल 10,77,085 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गई।

हरियाणाः अब तक कुल 7,69,665 नमूने पॉजिटिव पाए गए। कुल सक्रिय कोविड-19 मरीजों की संख्या 765 है। मौतों की संख्या 9,613 है। अब तक टीका लगवाने वालों की संचयी संख्या 1,08,934,59 है।

चंडीगढ़ः प्रयोगशाला द्वारा कोविड-19 के पुष्ट मामलों की कुल संख्या 61,916 है। सक्रिय मामलों की संख्या 34 है। अब तक कोविड-19 से होने वाली मौतों की कुल संख्या 809 है।

हिमाचल प्रदेश: आज तक कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 2,04,800 है। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 935 है। अब तक कुल 3,493 लोगों की मौत हुईं हैं।

केरलः राज्य में एक बार फिर से कोविड-19 का प्रकोप बढ़ रहा है। सात दिनों के बाद राज्य में टेस्ट पॉजिटिविटी दर 12 प्रतिशत से अधिक हो गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में स्थिति और खराब हो सकती है। राज्य में गुरुवार को 12,818 मामले दर्ज किए गए जिससे राज्य में कुल मामले 32,18,015 तक पहुंच गए हैं। अब तक कुल 1,78,45,515 लोगों ने पहली और दूसरी खुराक ली है। इनमें से 1,25,24,417 लोगों ने पहली और 53,21,098 लोगों ने दूसरी खुराक ली है।

तमिलनाडुः तमिलनाडु में गुरुवार को कोविड-19 के 1,872 पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए जिससे राज्य में मामलों की संख्या 25,43,040 हो गई है। इनमें से, चेन्नई में 133 नए मामले सामने आए जिससे शहर में कुल मामले बढ़कर 5,36,756 हो गए हैं। राज्य में गुरुवार को 29 मौतें दर्ज की गईं जिससे राज्य में मरने वालों की संख्या 33,838 हो गई है। उनमें से 26 ने सहरुग्णता के कारण दम तोड़ दिया। उपचार के बाद कुल 2,475 रोगियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 24,83,676 हो गई।

कर्नाटकः राज्य सरकार द्वारा 22 जुलाई 2021 को जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार, दर्ज किए गए नए मामलेः1,653; कुल सक्रिय मामलेः 24,695, कोविड की वजह से हुई ताजा मौतें-31; कोविड से हुई कुल मौतें-36,293. 

आंध्र प्रदेशः पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 70,727 नमूनों की जांच के बाद कोविड-19 के 1,843 नए मामले सामने आए और 13 मौतें हुई जबकि 2,199 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। कुल मामलेः 19,48,592; सक्रिय मामलेः23,571; डिस्चार्ज किए गए मरीजः 19,11,812; मौतें-13,209.

तेलंगानाः कल कुल 648 नए मामले सामने आए और तीन लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 6,39,369 हो गई और मरने वालों की संख्या 3,774 हो गई।

***

एमजी/एएम/एसके



(Release ID: 1738761) Visitor Counter : 285


Read this release in: English , Punjabi , Gujarati