स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोविड-19 टीकाकरण पर ताज़ा जानकारी


राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को 43.87 करोड़ से अधिक टीके की खुराक प्रदान की गई

राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास 2.75 करोड़ से अधिक शेष और अप्रयुक्त खुराक अभी भी उपलब्ध हैं, जिन्हें दिया जाना है

Posted On: 23 JUL 2021 9:32AM by PIB Delhi

केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। कोविड-19 टीकाकरण के सार्वभौमिकरण का नया चरण 21 जून 2021 से शुरू हुआ। टीकाकरण अभियान को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए अधिक टीकों की उपलब्धता और वैक्सीन उपलब्धता की अग्रिम स्थिति के माध्यम से बेहतर योजना बनाने और वैक्सीन आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित करने के माध्यम से तेज किया गया है।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के अंग के रूप में, भारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निःशुल्क में कोविड टीके उपलब्ध कराकर उनकी सहायता कर रही है। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के सार्वभौमिकरण के नए चरण में, केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए देश में वैक्सीन निर्माताओं द्वारा उत्पादित किए जा रहे टीकों की 75 प्रतिशत खरीद और आपूर्ति (निःशुल्क) करेगी।

 

वैक्सीन की खुराक

(23 जुलाई, 2021 की स्थिति)

 

आपूर्ति की गई

 

43,87,50,190

 

प्रक्रिया प्रगति में

 

71,40,000

 

खपत

 

41,12,30,353

 

शेष खुराक उपलब्ध

 

2,75,19,837

 

सभी स्रोतों के माध्यम से अब तक राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को 43.87 करोड़ (43,87,50,190) से अधिक वैक्सीन की खुराक प्रदान की जा चुकी हैं और 71,40,000 और खुराक की आपूर्ति का जानी हैं।

इसमें से अपव्यय सहित कुल खपत 41,12,30,353 खुराक (आज सुबह 8 बजे उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार) है।

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी भी 2.75 करोड़ (2,75,19,837) से अधिक शेष और अप्रयुक्त कोविड वैक्सीन खुराक उपलब्ध हैं जिन्हें दिया जाना है।

***

 

एमजी/एएम/एसएस/डीसी



(Release ID: 1738035) Visitor Counter : 386