राष्ट्रपति सचिवालय
राष्ट्रपति 25 से 28 जुलाई तक जम्मू - कश्मीर और लद्दाख का दौरा करेंगे
प्रविष्टि तिथि:
24 JUL 2021 4:32PM by PIB Delhi
राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद 25 से 28 जुलाई, 2021 तक जम्मू - कश्मीर और लद्दाख का दौरा करेंगे।
26 जुलाई, 2021 को राष्ट्रपति कारगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ पर लद्दाख स्थित द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पर 1999 के कारगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
27 जुलाई, 2021 को राष्ट्रपति श्रीनगर में कश्मीर विश्वविद्यालय के 19वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे और उसे संबोधित करेंगे।
*****
एमजी/एएम/एचकेपी/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 1738630)
आगंतुक पटल : 423