PIB Headquarters
कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन
Posted On:
22 JUL 2021 7:32PM by PIB Delhi


- देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 41.78 करोड़ खुराकें लगाई गईं
- देश भर में अब तक कुल 3,04,29,339 लोग स्वस्थ हुए
- रिकवरी रेट बढ़कर 97.35 प्रतिशत हुआ
- पिछले 24 घंटों के दौरान 38,652 मरीज स्वस्थ हुए
- पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 41,383 नए मामले सामने आए
- भारत के सक्रिय मामलों की संख्या 4,09,394 है
- सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.31 प्रतिशत है
- साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत से नीचे बना हुआ है, वर्तमान में 2.12 प्रतिशत है
- दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.41 प्रतिशत है, लगातार 31वें दिन 3 प्रतिशत से कम रही
- जांच की क्षमता को बढ़ाया गया है, (कुल) – 45.09 करोड़ जांचें की गईं
|
#Unite2FightCorona
#IndiaFightsCorona
पत्र सूचना कार्यालय
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
भारत सरकार



कोविड-19 अपडेट
- देश में कोविड-19 टीकाकरण 41.78 करोड़ के पास
- रिकवरी दर 97.35 प्रतिशत बना हुआ है
- पिछले 24 घंटों के दौरान 41,383 दैनिक नए मामलों का पता चला
- वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या (4,09,394) कुल मामलों की केवल 1.31 प्रतिशत है
- लगातार 31 दिनों से दैनिक संक्रमण दर (2.41 प्रतिशत) 3 प्रतिशत से कम चल रही है
भारत का कोविड-19 टीकाकरण 41.78 करोड़ से ज्यादा हो गया। आज सुबह सात बजे तक मिली अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार, 51,60,995 सत्रों के माध्यम से टीके की कुल 41,78,51,151 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 22,77,679 खुराकें लगाई गई हैं। जिसका विवरण इस प्रकार है-
स्वास्थ्य कर्मचारी
|
पहली डोज
|
1,02,77,386
|
दूसरी डोज
|
76,11,600
|
फ्रंट लाइन कर्मचारी
|
पहली डोज
|
1,78,24,546
|
दूसरी डोज
|
1,05,49,835
|
आयु वर्ग 18-44 वर्ष
|
पहली डोज
|
13,05,53,816
|
दूसरी डोज
|
53,22,634
|
आयु वर्ग 45-59 वर्ष
|
पहली डोज
|
9,89,17,103
|
दूसरी डोज
|
3,15,85,098
|
60 वर्ष से अधिक आयु
|
पहली डोज
|
7,26,86,361
|
दूसरी डोज
|
3,25,22,772
|
कुल
|
41,78,51,151
|
कोविड-19 टीकाकरण के सार्वभौमिकरण का नया चरण 21 जून 2021 से शुरू हुआ है। केन्द्र सरकार टीकाकरण की गति बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण के दायरे को भी बढ़ा रही है।
कोविड महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक संक्रमित हुए कुल लोगों में से 3,04,29,339 व्यक्ति ठीक हो चुके हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान 38,652 मरीज ठीक हुए हैं। इससे कुल रिकवरी दर 97.35 प्रतिशत हो गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 41,383 दैनिक नए मामलों सामने आए हैं।
पिछले 25 दिनों से दैनिक नए मामलों की संख्या लगातार 50,000 हजार से कम चल रही है। ऐसा केन्द्र और राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के सतत और सामूहिक प्रयासों के कारण हुआ है।

आज भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 4,09,394 चल रही है और देश के कुल संक्रमित मामलों में सक्रिय मामलों का योगदान केवल 1.31 प्रतिशत है।

पूरे देश में परीक्षण क्षमता में पर्याप्त बढ़ोत्तरी होने से पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 17,18,439 कोविड परीक्षण किए गए। अभी तक देश में कुल मिलाकर 45.09 करोड़ (45,09,11,712) से अधिक परीक्षण किए जा चुके हैं।
जहां एक तरफ देश में परीक्षण क्षमता में बढ़ोत्तरी हुई है, वहीं वर्तमान में साप्ताहिक संक्रमण दर 2.12 प्रतिशत और दैनिक संक्रमण दर 2.41 प्रतिशत है। पिछले 31 दिनों से दैनिक संक्रमण दर लगातार 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है और यह 45 दिनों से लगातार 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है।
अधिक जानकारी के लिए
https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1737672
कोविड-19 वैक्सीनेशन अपडेट
राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की 43.79 करोड़ से अधिक खुराक प्रदान की गईं
राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अब भी टीके की 3.20 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं, जिनका अभी इस्तेमाल किया जाना है
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत भारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके उपलब्ध कराते हुए उनकी मदद कर रही है। सबको टीका उपलब्ध कराने से जुड़े कोविड-19 टीकाकरण अभियान के नए चरण के तहत केंद्र सरकार देश में टीका विनिर्माताओं द्वारा उत्पादित 75 प्रतिशत टीके खरीदेगी और उनकी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को (नि:शुल्क) आपूर्ति करेगी।
टीके की खुराक
|
22 जुलाई, 2021
|
आपूर्ति
|
43,79,78,900
|
प्रक्रिया प्रगति में
|
7,00,000
|
खपत
|
40,59,77,410
|
शेष खुराक उपलब्ध
|
3,20,01,490
|
अब तक सभी स्रोतों से राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड टीके की 43.79 करोड़ (43,79,78,900) से अधिक खुराक प्रदान की गई है और टीके की अतिरिक्त 7,00,000 खुराकें प्रक्रियारत हैं।
इनमें अपव्यय सहित कुल 40,59,77,410 खुराक की खपत हुई है (आज सुबह आठ बजे उपलब्ध आंकड़े के अनुसार)।
राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास टीके की 3.20 करोड़ (3,20,01,490) से अधिक शेष और इस्तेमाल नहीं हुई खुराकें उपलब्ध हैं, जिनका अभी इस्तेमाल किया जाना है।
अधिक जानकारी के लिए
https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1737629
कोविड-19 मृत्यु दर: मिथक बनाम तथ्य
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हमेशा राज्यों को सलाह दी है कि वे अपने अस्पतालों में मृत्यु का लेखा-जोखा रखें और उन मामलों या मौतों की सूचना दें, जो छूट गए हों
भारत, आईसीएमआर के दिशा-निर्देशों का पालन करता है जो सपूर्ण कोविड-19 मौतों से जुड़े सही आंकड़े दर्ज करने के लिए डब्ल्यूएचओ की अनुशंसा वाले आईसीडी-10 कोड पर आधारित है
भारत में कोविड-19 से होने वाली मौतों को दर्ज करने की एक व्यवस्थित प्रणाली है
कुछ हाल ही में प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट्स में यह आरोप लगाया गया है कि भारत में महामारी के दौरान होने वाली मौतों की संख्या लाखों में हो सकती है और कोविड-19 से हुई मौतों की आधिकारिक संख्या ‘बेहद कम’ बताया गया है।
कुछ हालिया अध्ययनों के निष्कर्षों का हवाला देते हुए इन खबरों में, भारत में सीरो-पॉजिटिविटी के आधार पर ज्यादा मौतों की गणना करने के लिए अमेरिका और यूरोपीय देशों की विशेष आयु वर्ग से जुड़ी संक्रमण मृत्यु दर का उपयोग किया गया है। मौतों के नतीजे को दुस्साहसिक अनुमान, जैसे कि किसी भी संक्रमित व्यक्ति के मरने की आशंका सभी देशों में एक समान है, विभिन्न प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कारकों जैसे नस्ल, जातीयता, जनसंख्या के जीनोमिक बनावट, पहले से दूसरी बीमारियों से हुआ संपर्क और उस आबादी में विकसित प्रतिरक्षा के बीच परस्पर संबंधों से इनकार करने के आधार पर निकाला गया है।
अधिक जानकारी के लिए
https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1737675
पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिली जानकारी
पंजाब: पॉजिटिव पाए गए मरीजों की कुल संख्या 5,98,521 है। सक्रिय मामलों की संख्या 869 है। दर्ज की गई कुल मौतें 16,246 हैं। पहली खुराक (स्वास्थ्य देखभाल + फ्रंटलाइन वर्कर्स) के साथ कुल कोविड-19 टीकाकरण 13,56,941 है। दूसरी खुराक (स्वास्थ्य देखभाल + फ्रंटलाइन वर्कर्स) के साथ कुल कोविड-19 टीकाकरण 4,08,009 है। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पहली खुराक के साथ कुल टीकाकरण 36,81,650 है। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में दूसरी खुराक के साथ कुल टीकाकरण 10,61,582 है।
हरियाणा: अब तक पॉजिटिव पाए गए नमूनों की कुल संख्या 7,69,640 है। कोविड-19 के कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 789 है। मौतों की संख्या 9,611 है। अब तक टीकाकरण कराने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या 1,08,23,925 है।
चंडीगढ़: लैब से सत्यापित कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 61,914 है। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 41 है। अब तक कोविड-19 से हुई मौतों की कुल संख्या 809 है।
असम: बुधवार को राज्य में कोविड-19 के 1,547 नए मामले सामने आए और महामारी से 25 लोगों की मौत हो गई। राज्य में जहां दिन में पॉजिटिविटी रेट 2.09 प्रतिशत रही, वहीं रिकवरी रेट 96.06 प्रतिशत दर्ज की गई।
मणिपुर: मणिपुर में कर्फ्यू के बीच 19.4 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेट पर 1,327 नए मामले सामने आए और 15 मौतें दर्ज की गईं। मंगलवार को राज्य में टीके की 24,795 खुराकें दी गईं और टीकाकरण कराने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या 9,65,342 तक पहुंच चुकी है। अब तक 1,25,580 लोगों को टीके की सभी खुराकें मिल चुकी हैं।
मेघालय: पिछले 24 घंटों में मेघालय में कोविड के 500 से ज्यादा नए मामले सामने गए, जबकि छह अन्य रोगियों ने वायरल संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया।
नगालैंड: बुधवार को नगालैंड में कोविड-19 के 105 नए मामले मिले और 3 मौतें दर्ज की गईं। सक्रिय मामले 1,218 हैं, जबकि कुल मामले 26,943 हैं।
सिक्किम: मंगलवार को सिक्किम में 1,265 नमूनों की जांच से पिछले 24 घंटों में नोवल कोरोना वायरस के 251 नए मामले मिले, जिसके साथ कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 2,616 हो गई है। सिक्किम में दैनिक पॉजिटिविटी रेट 19.8 प्रतिशत है। सिक्किम में 28 फरवरी, 2020 के बाद से मिले कोविड-19 के सत्यापित मामलों की संख्या अब 24,047 तक पहुंच गई है। राज्य ने पिछले 24 घंटे में कोविड से जुड़ी एक अन्य मौत दर्ज की, जिससे राज्य में कोविड से मरने वालों की संख्या 326 हो गई।
केरल: दिन में 17,481 नए सत्यापित मामले सामने आए, जो 45 दिनों में सबसे अधिक संख्या रही। बुधवार को 11.97 प्रतिशत टीपीआर 13 जून के बाद सबसे ऊंची दर रही, तब यह आंकड़ा 12 प्रतिशत से ज्यादा था। राज्य में अब तक कुल 1,74,87,400 लोगों ने टीके लगवाए हैं। इनमें से 1,23,67,167 लोगों ने पहली और 51,20,233 लोगों ने दूसरी खुराक ली।
तमिलनाडु: तमिलनाडु में कोविड-19 के 1,891 नए मामले दर्ज किए गए। 21 जिलों में एक भी मौत दर्ज नहीं की गई, राज्य में अब तक 1.96 करोड़ लोगों को कोविड-19 का टीका लग चुका है।
कर्नाटक: 21-07-2021 के लिए जारी राज्य सरकार के बुलेटिन के अनुसार, दर्ज किए गए नए मामले: 1,639; कुल सक्रिय मामले: 25,645, कोविड से जुड़ी नई मौतें: 36; कोविड संबंधी कुल मौतें: 36,262; राज्य में कल लगभग 1,48,500 टीके लगने के साथ अब तक कुल 2,79,32,492 टीकाकरण हो चुके हैं।
आंध्र प्रदेश: 19 मौतों के साथ राज्य ने 86,280 नमूनों की जांच करने के बाद कोविड-19 के 2,527 नए मामले मिलने की जानकारी दी, जबकि पिछले 24 घंटों में 2,412 लोगों को छुट्टी मिल गई। कुल मामले: 19,46,749; सक्रिय मामले: 23,939; अस्पताल से छुट्टी पाने वाले मामले: 19,09,613; मृत्युः 13,197। राज्य में कल तक कोविड टीकों की कुल 1,91,54,888 खुराकें लगाई जा चुकी हैं, जिनमें 1,47,39,442 पहली और 44,15,446 दूसरी खुराकें शामिल हैं।
तेलंगाना: कल राज्य में कुल 691 नए मामले सामने आए और पांच लोगों की मौत दर्ज की गई, जिससे राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 6,38,721 और मृतकों की संख्या 3,771 हो गई।
मामले की मृत्यु दर (सीएफआर) 1.3 प्रतिशत के राष्ट्रीय औसत की तुलना में 0.59 प्रतिशत दर्ज की गई है। राज्य में अब सक्रिय मामलों की संख्या 9,908 है।
महत्वपूर्ण ट्वीट्स
*****
एमजी/एएम/आरकेएस/डीसी
(Release ID: 1737983)
Visitor Counter : 464