PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 21 JUL 2021 6:12PM by PIB Delhi

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

 

  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 41.54 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं
  • देश में अब तक कुल 3,03,90,687 लोग स्वस्थ हो चुके हैं
  • रिकवरी रेट बढ़कर 97.36 प्रतिशत
  • पिछले 24 घंटों के दौरान 36,977 मरीज स्वस्थ हुए
  • पिछले 24 घंटों में देश में कोविड के 42,015 नए मामले सामने आए
  • देश में सक्रिय मामले वर्तमान में 4,07,170
  • सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.30 प्रतिशत
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत से नीचे बना हुआ है, वर्तमान में यह 2.09 प्रतिशत
  • दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.27 प्रतिशत, जो लगातार 30 दिनों से 3 प्रतिशत से नीचे
  • परीक्षण क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई - कुल 44.91 करोड़ परीक्षण किए गए

 

#Unite2FightCorona #IndiaFightsCorona

पत्र सूचना कार्यालय

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

भारत सरकार

Image

Image

Image

 

कोविड-19 अपडेट

भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 41.54 करोड़ से अधिक

रिकवरी दर बढ कर 97.36 प्रतिशत तक पहुंची

पिछले 24 घंटों में 42,015 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए

वर्तमान में भारत के सक्रिय मामले (4,07,170) कुल मामलों के 1.30 प्रतिशत हैं

लगातार 30 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर (2.27 प्रतिशत) 3 प्रतिशत से कम

 

भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 41.54 करोड़ से अधिक हो गया है। आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 51,36,590 सत्रों के जरिये कुल मिला कर, 41,54,72,455 टीके लगाये जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 34,25,446 टीके लगाये गए।

इनमें शामिल हैं:

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक

1,02,75,614

दूसरी खुराक

75,96,053

एफएलडब्‍ल्‍यू

पहली खुराक

1,78,16,402

दूसरी खुराक

1,05,07,207

18-44 आयु समूह

पहली खुराक

12,93,89,636

दूसरी खुराक

52,18,414

45 से 59 वर्ष के बीच का आयु समूह

पहली खुराक

9,86,55,036

दूसरी खुराक

3,11,44,936

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

7,25,79,524

दूसरी खुराक

3,22,89,633

कुल

41,54,72,455

सभी लोगों को कोविड-19 टीकाकरण उपलब्ध कराने का नया चरण 21 जून, 2021 से आरंभ हुआ। केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति में तेजी लाने तथा इसके दायरे को विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

महामारी के आरंभ होने से लेकर अब तक जितने लोग संक्रमित हुए हैं, उनमें से 3,03,90,687 व्यक्ति पहले ही कोविड-19 से रिकवर हो चुके हैं तथा 36,977 रोगी पिछले 24 घंटों में स्वस्थ हुए हैं। यह 97.36 प्रतिशत की कुल रिकवरी दर को प्रदर्शित करता है जो निरंतर बढ़ रहे ट्रेंड को दर्शाता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001QYPQ.jpg

भारत में पिछले 24 घंटों में 42,015 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।

पिछले 24 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर और सहयोगात्मक प्रयासों का परिणाम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002JTU8.jpg

भारत के सक्रिय मामले आज 4,07,170 हैं तथा सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 1.30 प्रतिशत हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003VI9H.jpg

देश भर में टेस्टिंग क्षमता में उल्लेखनीय रूप से बढ़ोतरी के साथ, देश में पिछले 24 घंटों में 18,52,140 टेस्ट किए गए। कुल मिला कर, भारत ने अबतक 44.91 करोड़ से अधिक (44,91,93,273) जांच की जा चुकी है।

जहां एक तरफ, टेस्टिंग क्षमता देश भर में बढ़ा दी गई है, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.09 प्रतिशत है और दैनिक पोजिटिविटी दर आज 2.27 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 30 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है और अब लगातार 44 दिनों से 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

विस्तृत जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1737467

 

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट

राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को टीके की 43.25 करोड़ से अधिक खुराक प्रदान की गईं

राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अब भी टीके की 2.88 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं, जिनका अभी इस्तेमाल किया जाना है

 

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत भारत सरकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके उपलब्ध कराकर उनकी मदद कर रही है। सबको टीका उपलब्ध कराने से जुड़े कोविड-19 टीकाकरण अभियान के नए चरण के तहत केंद्र सरकार देश में टीका विनिर्माताओं द्वारा उत्पादित 75 प्रतिशत टीके खरीदेगी और उनकी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को (नि:शुल्क) आपूर्ति करेगी।

 

टीके की खुराक

21 जुलाई, 2021

आपूर्ति

43,25,17,330

प्रक्रिया प्रगति में

53,38,210

खपत

40,36,44,231

शेष खुराक उपलब्ध

2,88,73,099

भारत सरकार ने अब तक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड टीके की 43.25 करोड़ से अधिक खुराक (43,25,17,330 ) सभी स्रोतों के माध्यम से प्रदान की है। इसके अलावा टीके की 53,38,210 खुराक प्रक्रियारत हैं।

आज सुबह आठ बजे उपलब्ध आंकड़े के अनुसार इनमें अपव्यय सहित कुल 40,36,44,231 खुराक की खपत हुई है।

राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अब भी टीके की 2.88 करोड़ से अधिक (2,88,73,099) खुराक उपलब्ध हैं जो बची हुई हैं, जिनका अभी इस्तेमाल किया जाना है।

विस्तृत जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1737464

 

भविष्य की कोरोनावायरस की लहरें बच्चों को ज्यादा प्रभावित करेंगी या अधिक घातक होंगी, ये सभी अटकलें हैं- डॉ. प्रवीण कुमार, निदेशक, शिशु रोग विभाग, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली

“गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए कोविड वैक्सीन बढ़ते भ्रूण और नवजात को जानलेवा संक्रमण से बचाएगी"

"अब तक, बच्चों में मृत्यु दर वयस्कों की तुलना में कम है और सामान्यतः यह रोगग्रस्त बच्चों में देखी गई है"

लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली के शिशु रोग विभाग के निदेशक डॉ. प्रवीण कुमार ने बच्चों पर कोविड-19 के प्रभाव, उनकी सुरक्षा की आवश्यकता और गर्भवती महिलाओं व स्तनपान कराने वाली माताओं को टीका लगवाने सहित विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की।

विस्तृत जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1737546

 

 

प्रधानमंत्री ने दोनों सदनों के नेताओं को महामारी से निपटने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी

महामारी राजनीति का विषय नहीं होना चाहिए, यह पूरी मानवता के लिए चिंता का विषय है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने अग्रिम उपलब्धता की जानकारी के आधार पर जिला स्तर पर टीकाकरण अभियान की बेहतर योजना बनाने की जरूरत पर बल दिया

कई देशों के हालात को देखते हुए हमें सतर्क रहने की जरूरत है: प्रधानमंत्री

सभी दलों के नेताओं ने महामारी के दौरान प्रधानमंत्री के प्रयासों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत में कोविड-19 के हालात और महामारी के खिलाफ उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी देने के लिए संसद के दोनों सदनों के सभी दलों के नेताओं के साथ बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने बैठक में भाग लेने और बहुत व्यावहारिक इनपुट और सुझाव देने के लिए सभी नेताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से मिले इनपुट नीति बनाने में काफी मदद करते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि महामारी राजनीति का विषय नहीं होना चाहिए, यह पूरी मानवता के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि मानव जाति ने पिछले 100 वर्षों में ऐसी महामारी नहीं देखी है। प्रधानमंत्री ने देश के हर जिले में एक ऑक्सीजन प्लांट सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी बताया।

प्रधानमंत्री ने नेताओं को भारत के तेजी से बढ़ते टीकाकरण कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे पहले 10 करोड़ खुराक में करीब 85 दिन लगे थे जबकि पिछले 10 करोड़ डोज 24 दिन में ही लग गए। उन्होंने नेताओं को जानकारी दी कि दिन बीतने पर पूरे देश में स्टॉक औसतन 1.5 करोड़ से ज्यादा टीके का रहता है।

विस्तृत जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1737446

 

महत्वपूर्ण ट्वीट्स

*********

एमजी/एएम/डीवी



(Release ID: 1737576) Visitor Counter : 790