PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 20 JUL 2021 8:20PM by PIB Delhi

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

 

  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 41.18 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं
  • देश में अब तक कुल 3,03,53,710 लोग स्वस्थ हो चुके हैं
  • रिकवरी रेट बढ़कर 97.37 प्रतिशत
  • पिछले 24 घंटों के दौरान 45,254 मरीज स्वस्थ हुए
  • पिछले 24 घंटों में देश में कोविड के 30,093 नए मामले सामने आए, जो 125 दिनों में सबसे कम है
  • देश में सक्रिय मामले वर्तमान में 4,06,130, जो 117 दिनों में सबसे कम है
  • सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.30 प्रतिशत
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत से नीचे बना हुआ है, वर्तमान में यह 2.06 प्रतिशत
  • दैनिक पॉजिटिविटी रेट 1.68 प्रतिशत, जो लगातार 29 दिनों से 3 प्रतिशत से नीचे
  • परीक्षण क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई - कुल 44.73 करोड़ परीक्षण किए गए

 

#Unite2FightCorona #IndiaFightsCorona

पत्र सूचना कार्यालय

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

भारत सरकार

Image

Image

Image

 

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट

राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को टीके की 42.15 करोड़ से अधिक खुराक प्रदान की गईं

राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अब भी टीके की 2.11 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं, जिनका अभी इस्तेमाल किया जाना है

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत भारत सरकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके उपलब्ध कराकर उनकी मदद कर रही है। सबको टीका उपलब्ध कराने से जुड़े कोविड-19 टीकाकरण अभियान के नए चरण के तहत केंद्र सरकार देश में टीका विनिर्माताओं द्वारा उत्पादित 75 प्रतिशत टीके खरीदेगी और उनकी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को (नि:शुल्क) आपूर्ति करेगी।

टीके की खुराक

20 जुलाई, 2021

आपूर्ति

42,15,43,730

प्रक्रिया प्रगति में

71,40,000

खपत

40,03,50,489

शेष खुराक उपलब्ध

2,11,93,241

भारत सरकार ने अब तक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड टीके की 42.15 करोड़ से अधिक खुराक (42,15,43,730) सभी स्रोतों के माध्यम से प्रदान की है। इसके अलावा टीके की 71,40,000 खुराक प्रक्रियारत हैं।

आज सुबह आठ बजे उपलब्ध आंकड़े के अनुसार इनमें अपव्यय सहित कुल 40,03,50,489 खुराक की खपत हुई है।

राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अब भी टीके की 2.11 करोड़ से अधिक (2,11,93,241) खुराक उपलब्ध हैं जो बची हुई हैं, जिनका अभी इस्तेमाल किया जाना है।

विस्तृत जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1737122

 

कोविड-19 के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए आयुष औषधियों पर अनुसंधान

इस महामारी की दूसरी लहर के दौरान, आयुष-64 और काबासुर कुडिनीर को कोविड-19 के लिए रिपर्पस किया था जब स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय (सीएसआईआर तथा डीबीटी), विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा विख्यात वैज्ञानिक संगठनों तथा अस्पतालों के सहयोग से आयुष मंत्रालय द्वारा संचालित अध्ययनों के अनुसार बिना लक्षण वाले, हल्के और कोविड के मामूली संक्रमण में स्वतंत्र या मानक देखभाल के सहायक के रूप में इन्हें उपयोगी पाया गया था। बहरहाल भारत सरकार ने ‘कोविड-19 के प्रबंधन के लिए आयुर्वेद एवं योग पर आधारित राष्ट्रीय नैदानिक प्रबंधन प्रोटोकॉल’ जारी किया है।

विस्तृत जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1737278

 

आईआईटी, रोपड़ ने अपनी तरह की पहली ऑक्सीजन राशनिंग डिवाइस-एमलेक्स विकसित की

मेडिकल ऑक्सीजन सिलेंडरों के जीवनकाल में तीन गुना बढ़ोत्तरी करने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रोपड़ नेअपनी तरह की पहली ऑक्सीजन राशनिंग डिवाइस-एमलेक्स विकसित की है जो सांस लेने तथा रोगी द्वारा कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ने के दौरान रोगी को ऑक्सीजन की आवश्यक मात्रा की आपूर्ति करती है। यह प्रक्रिया ऑक्सीजन की बचत करती है जो वैसे अनावश्यक रूप से बर्बाद हो जाती है।

अभी तक, सांस छोड़ने के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर/पाइप में रहा ऑक्सीजन भी उपयोगकर्ता द्वारा कार्बन डाइऑक्साइड छोड़े जाते समय बाहर निकल जाती है। इससे दीर्घ अवधि में बड़ी मात्रा में ऑक्सीजन का अपव्यय होता है।इसके अतिरिक्त,मास्क में जीवन रक्षक गैस के निरंतर प्रवाह के कारण रेस्टिंग पीरियड (सांस लेने और छोड़ने के बीच) में मास्क की ओपनिंग्स से बड़ी मात्रा में ऑक्सीजन वातावरण में चली जाती है। जैसा कि हमने देखा है कि कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान मेडिकल ऑक्सीजन की मांग में कई गुना बढ़ोत्तरी हुई है, यह डिवाइस ऑक्सीजन की अवांछित बर्बादी को रोकने में सहायता करेगी।

विस्तृत जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1737149

 

पोर्ट ब्लेयर में आईएनएचएस धन्वंतरि में ऑक्सीजन उत्पादन सुविधा का उद्घाटन

अंडमान और निकोबार कमान (सीआईएनसीएएन) के कमांडर-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह द्वारा 19 जुलाई, 2021 को पोर्ट ब्लेयर में भारतीय नौसेना अस्पताल, आईएनएचएस धनवंतरी में एक ऑक्सीजन उत्पादन सुविधा का उद्घाटन किया गया। इस संयंत्र को कोविड-19 की स्थिति के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में चिकित्सा संबंधी सुविधाएं बढ़ाने के लिए स्थापित किया गया है। संयंत्र की स्थापना अंडमान और निकोबार कमान द्वारा मेसर्स आईटीडी सीमेंटेशन इंडिया लिमिटेड, जो कमान में एक प्रमुख समुद्री बुनियादी ढांचा परियोजना का कार्य कर रही है, के माध्यम से की गई।

विस्तृत जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1736959

 

भारतीय स्टार्ट-अप ने सस्ती और दोहरी शक्ति वाला डिफाइब्रिलेटर सन्मित्र 1000 एचसीटी बनाया

जीवट्रॉनिक्स, एक आईएसओ 13485 प्रमाणित कंपनी है, जिसे पहले ही अमेरिका और भारत में चार पेटेंट प्राप्त हो चुके हैं  और इसे जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद (बीआइआरएसी) द्वारा पूर्व में बीआईजी और आईआईपीएमई (प्रारंभिक संक्रमण चरण) की योजनाओं के तहत वित्तीय रूप से सुविधा प्रदान की गई थी। सन्मित्र  1000 एचसीटी को चिकित्सा के लिए अंतरराष्ट्रीय आईईसी मानकों के अनुरूप  डिज़ाइन किया गया है। स्टार्टअप द्वारा जारी सूचना के अनुसार उपकरण और पेटेंट प्रौद्योगिकी की लागत भारतीय रुपयों में 99,999+ कर है, जो कि बड़े ब्रांडों का  की लागत का एक चौथाई (1/4) है। इन डिफाइब्रिलेटर्स को आमतौर पर चेस्ट कंप्रेशन (सीपीआर) की स्थिति में  उपयोग के लिए वरीयता  दी  जा सकती  है  I  यहां तक ​​​​कि कोविड-19 के ऐसे रोगियों के इलाज में भी उपयोगी साबित हो सकता है  जो दिल की धड़कन की दर या स्थिति से संबंधित समस्याओं (अरिथमियास) से पीड़ित हैं।
विस्तृत जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1736899

 

 

पीआईबी के क्षेत्र कार्यालयों से मिली जानकारी

महाराष्ट्र : सोमवार को राज्य में 6,017 लोगों के संक्रमण से पॉजिटिव पाए जाने के साथ महाराष्ट्र में कोरोनावायरस मामलों की संख्या 62,20,207 हो गई है। यह 22 फरवरी के बाद सबसे कम मामले हैं। 66 मरीजों की मौत के साथ राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,27,097 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 13,051 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे ठीक होने वाले मामलों की संख्या 59,93,401 हो गई। राज्य में अब कोविड-19 के 96,375 सक्रिय मरीज हैं।

गुजरात : गुजरात में सोमवार को कोरोना वायरस के 24 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,24,517 हो गई, जबकि राज्य में कहीं से भी कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई। साथ ही, दिन के दौरान 74 मरीजों को छुट्टी दी गई, जिससे राज्य में ठीक होने वाले मामलों की संख्या 8,13,998 हो गई। गुजरात में 443 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से छह मरीजों की हालत गंभीर है। 33 जिलों में से, 22 में सोमवार को कोविड का कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया। सोमवार को 3,92,953 लोगों का टीकाकरण किया गया, जिससे राज्य में अब तक टीकाकरण की संख्या 2,97,34,497 हो गई। 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लाभार्थियों को कुल 2,19,997 टीके की खुराक दी गई।

राजस्थान : राजस्थान में सोमवार को 33 कोविड​​-19 मामलों और एक मौत की सूचना दी, जिससे राज्य में संक्रमण की कुल संख्या 9,53,393 हो गई है और मौतों की संख्या 8,951 हो गई है। अब तक कुल 9,44,007 कोविड-19 मरीज ठीक हो चुके हैं और राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 435 है। इस बीच, राज्य में अब तक 2,87,80,000 से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं। राज्य में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू जारी है। राज्य भर में धार्मिक आयोजनों पर भी प्रतिबंध है।

मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश में, स्कूलों में कक्षा 11 वीं और 12 वीं की कक्षाएं और छात्रावास 26 जुलाई से शुरू होंगे। राज्य में कोविड उपयुक्त व्यवहार का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। 9वीं और 10वीं की कक्षाएं 5 अगस्त से शुरू होंगी। मध्य प्रदेश में सोमवार को 12 कोविड-19 मामले सामने आये, इससे राज्य में कोविड मामलों की संख्या 7,91,670 तक पहुंच गई, जबकि दिन के दौरान किसी भी मौत की सूचना नहीं मिली। राज्य में ठीक होने वालों की संख्या 7,80,956 है और मरने वालों का आंकड़ा 10,512 है, राज्य में 202 सक्रिय मामले हैं। अब तक 2,56,36,450 कोविड-19 वैक्सीन खुराक दी जा चुकी है, जिसमें सोमवार को 4,55,485 किये गए टीकाकरण शामिल है।

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में सोमवार को 316 लोग कोविड​​-19 से संक्रमित पाए गए जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 10,00,169 तक पहुंच गई, जबकि दिन के दौरान चार मौतों से राज्य में मरने वालों की संख्या 13,500 तक पहुँच गई। संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या 9,83,200 हो गई है। राज्य में 212 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई और 350 मरीजों ने दिन के दौरान घर में पृथकवास पूरा किया। राज्य में 3,469 सक्रिय मामले सामने आए।

गोवा : गोवा में कोरोनावायरस के 99 मामले सामने आए और राज्य में सोमवार को मामलों की कुल संख्या 1,69,839 पर पहुंच गयी है। दिन में 225 मामले ठीक हुए और मौत का नया मामला सामने न आने से मौतों की संख्या 3,111 रही। राज्य में ठीक होने वालों की संख्या 1,65,292 और सक्रिय मामलों 1,436 है।

केरल : राज्य ने सोमवार को 9,931 कोविड-19 मामलों की पुष्टि हुई। राज्य में अब तक 1,21,708 सक्रिय मामले हैं। राज्य में 58 लोगों की मौत की भी पुष्टि होने के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 15,408 हो गई है। टेस्ट पॉजिटिव रेट 11.08 है। सोमवार को 3,43,749 लोगों का टीकाकरण किया गया। राज्य में अब तक कुल 1,71,22,686 लोग वैक्सीन की डोज़ ले चुके हैं। इसमें से 1,21,84,864 लोगों ने पहली और 49,37,822 लोगों ने दूसरी खुराक ली है।

तमिलनाडु : कुल 1,971 लोग सोमवार को पॉज़िटिव पाए गए और 28 लोगों की मौत हुई। सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि राज्य की 6 प्रतिशत आबादी का पूरी तरह से टीकाकरण हो चूका है। राज्य में पांच व्यक्तियों में से एक व्यक्तियों को कोविड -19 वैक्सीन की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है।

कर्नाटक : 19-07-2021 के लिए जारी राज्य सरकार के बुलेटिन के अनुसार, नए मामले: 1,291, कुल सक्रिय मामले: 27,527, कोविड से होने वाली नई मौतें: 40, कुल कोविड मौतें: 36,197, कल लगभग 2,53,454 टीकाकरण किए गए थे, राज्य में अब तक कुल 2,75,81,106 टीकाकरण किए जा चुके हैं।

आंध्र प्रदेश : राज्य में 71,152 नमूनों का परीक्षण करने के बाद 1628 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए गए जबकि 22 मौतों के मामले सामने आये। पिछले 24 घंटों के दौरान 2744 मरीजों को छुट्टी दी गई। राज्य में कुल मामले: 19,41,724; सक्रिय मामले: 23,570, डिस्चार्ज : 19,05,000, मौतें : 13,154। राज्य में कल तक कोविड टीकों की कुल 1,87,98,161 खुराकें दी जा चुकी हैं, जिनमें 1,45,59,253 पहली खुराक और 42,38,908 दूसरी खुराक शामिल हैं।

तेलंगाना : राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 6,37,373 हो गई है और मौतों की संख्या 3,764 हो गई है। कल 746 नए मामले सामने आए और पांच लोगों की मौत हुई। राज्य में कोविड पाजिटिविटी दर राष्ट्रीय औसत 97.29 प्रतिशत के मुकाबले 97.86 प्रतिशत तक पहुंच गई है। मामले की मृत्यु दर (सीएफआर) राष्ट्रीय औसत 1.3 प्रतिशत के मुकाबले 0.59 प्रतिशत बताई गई है। राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 9,836 हो गई है।

पंजाब : पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 598387 है। सक्रिय मामलों की संख्या 953 है। कुल मौतों की संख्या 16237 है। पहली खुराक (स्वास्थ्य देखभाल + फ्रंटलाइन वर्कर्स) के साथ कुल कोविड ​​-19 टीकाकरण की संख्या 1356170 है। दूसरी खुराक (हेल्थकेयर + फ्रंटलाइन वर्कर्स) के साथ कुल कोविड ​​-19 का टीकाकरण 406932 है। 45 वर्ष से ऊपर पहली खुराक के साथ टीकाकरण 3650929 है। 45 से ऊपर की दूसरी खुराक का टीकाकरण 1011293 है।

चंडीगढ़ : लैब द्वारा पुष्ट किये गए कुल कोविड-19 मामलों की संख्या 61893 है। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 46 है। अब तक कोविड-19 से होने वाली मौतों की कुल संख्या 809 है।

असम : असम में सोमवार को कोविड से कुल 20 ​​मौत दर्ज की गईं, जबकि 1,797 संक्रमण के नए मामलों का पता चला। दिन के दौरान राज्य में पॉजिटिव दर 1.18 प्रतिशत रही।

मणिपुर : मणिपुर में 774 नए मामले सामने आए और 16 मौतें दर्ज की गई, दैनिक पाजिटिविटी दर अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। नए मामलों में मामूली गिरावट के बावजूद, संक्रमण की दर 17.83 प्रतिशत रही। कोविड नियंत्रण कक्ष के अनुसार, 18 जुलाई को दी गई कोविड वैक्सीन खुराक की संख्या 7,380 रही, जबकि अब तक दी गई संचयी खुराकों की संख्या 1,043,504है (पहली खुराक 9,29,764 और दूसरी खुराक 1,13,740)। राज्य, की टीकाकरण के लिए पात्र आबादी जिसकी कुल संख्या 19,39,244 है, उसमें से 53.81 प्रतिशत आबादी को टीके की कम से कम एक खुराक के साथ टीका लगाया जा चूका है। राज्य में 47.94 प्रतिशत वयस्क आबादी को टीके की पहली खुराक दी गई है, राज्य में केवल 5.87 प्रतिशत पात्र आबादी को ही वायरस के खिलाफ दोनों टीके लगाए जा चुके है।

मेघालय : पिछले 24 घंटों में संक्रमण से दस और लोगों की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या 955 हो गई। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या ने एक बार फिर 4,000 का आंकड़ा पार कर लिया है और सोमवार को 385 नए मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में 323 मरीज ठीक हुए हैं। वायरल संक्रमण से राज्य में ठीक होने वालों की कुल संख्या 52,787 हो गई है।

नागालैंड : नागालैंड में सोमवार को 62 नए मामले सामने आए और 2 मौतें हुईं। राज्य में सक्रिय मामले 1147 हैं जबकि कुल मामलों की संख्या 26,744 तक पहुंच गई है।

सिक्किम : सिक्किम में 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस के दोगुने से अधिक नए मामले सामने आए हैं। राज्य में 1335 नमूनों में से 257 नए पॉजिटिव मामले दर्ज हुए जिससे राज्य में पॉज़िटिव दर 19.2 प्रतिशत रही। राज्य में कुल मामले बढ़कर 23649 हो गए है जबकि वर्तमान में 2429 सक्रिय मामले हैं। 136 नए मामले ठीक होने के साथ, स्वस्थ होने वाले रोगियों की कुल संख्या 20634 हो गई है। किसी भी नयी मौत की सूचना नहीं मिलने से, मरने वालों का आंकड़ा 324 रहा।

 

महत्वपूर्ण ट्वीट्स

 

*********

एमजी/एएम/डीवी



(Release ID: 1737472) Visitor Counter : 251