स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोविड-19 पर ताज़ा जानकारी

प्रविष्टि तिथि: 15 JUL 2021 9:15AM by PIB Delhi

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 39.13 करोड़ डोज लगाई गई हैं।

अब तक पूरे देश में कुल 3,01,43,850 मरीज स्वस्थ हुये।

रिकवरी दर बढ़कर 97.28 प्रतिशत हुई।

पिछले 24 घंटों के दौरान 39,130 मरीज ठीक हुए।

भारत में पिछले 24 घंटों में 41,806 नए मामले सामने आए हैं।

भारत में सक्रिय मामले वर्तमान में 4,32,041 हैं।

सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.39 प्रतिशत है।

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 5% से नीचे बनी हुई है, वर्तमान में 2.21 प्रतिशत है

दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.15 प्रतिशत, लगातार 24वें दिन भी 3 प्रतिशत से कम

जांच क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई - कुल 43.80 करोड़ नमूनों की जांच की गई है।

***

एमजी /एएम/ केजे/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1735784) आगंतुक पटल : 456
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam