स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- 179वां दिन


भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 38.50 करोड़ के ऐतिहासिक पड़ाव के पार

आज शाम 7 बजे तक 34.10 लाख से अधिक टीके की खुराक दी गईं

18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में अब तक 12 करोड़ से अधिक टीके की खुराक दी गईं

Posted On: 13 JUL 2021 8:13PM by PIB Delhi

आज शाम 7 बजे की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 38.50 करोड़ (38,50,19,469) को पार कर गया। सभी के लिए कोविड-19 टीकाकरण नया चरण 21 जून से शुरू हुआ। शाम 7 बजे की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, आज 34.10 लाख (34,10,974) से अधिक टीकों की खुराक दी गईं।

आज 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग में 15,49,982 लोगों को टीके की पहली खुराक और 1,19,121 लोगों को दूसरी खुराक दी गई। टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से अब तक कुल मिलाकर, 37 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में 18 से 44 आयु वर्ग के 11,59,50,619 लोगों को पहली खुराक और 40,19,089 लोगों को दूसरी खुराक मिल चुकी है। आठ राज्यों- उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र- ने 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग में 50 लाख से अधिक कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी है। इसके अलावा, आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल ने पहली खुराक के लिए 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लाभार्थियों का कोविड-19 टीकाकरण किया है।

 नीचे दी गई तालिका 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण की मौजूदा स्थिति को दर्शाती है:

 

क्रम संख्‍या

राज्‍य

पहली खुराक

दूसरी खुराक

1

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह

64726

64

2

आंध्र प्रदेश

2477281

47291

3

अरुणाचल प्रदेश

307796

275

4

असम

3185977

150350

5

बिहार

7144949

119629

6

चंडीगढ़

240840

1012

7

छत्‍तीसगढ़

3060719

84768

8

दादरा एवं नागर हवेली

201037

144

9

दमन एवं दीव

157601

659

10

दिल्‍ली

3305073

203981

11

गोवा

439612

9725

12

गुजरात

8619729

271658

13

हरियाणा

3723005

168299

14

हिमाचल प्रदेश

1196893

2223

15

जम्‍मू-कश्‍मीर

1149114

42409

16

झारखंड

2715635

101600

17

कर्नाटक

8258133

240387

18

केरल

2335587

163201

19

लद्दाख

86236

6

20

लक्षद्वीप

23660

57

21

मध्‍य प्रदेश

10356511

467913

22

महाराष्ट्र

8737844

375386

23

मणिपुर

350941

628

24

मेघालय

335784

175

25

मिजोरम

321619

490

26

नगालैंड

279141

338

27

ओडिशा

3733887

190824

28

पुद्दुचेरी

218653

1235

29

पंजाब

2063253

51140

30

राजस्‍थान

8295140

154469

31

सिक्किम

267056

94

32

तमिलनाडु

6586629

220895

33

तेलंगाना

4790906

223278

34

त्रिपुरा

936988

14469

35

उत्‍तर प्रदेश

13314357

394194

36

उत्‍तराखंड

1657210

40942

37

पश्चिम बंगाल

5011097

274881

 

कुल

115950619

4019089

 

 

****

 

एमजी/एएम/एसकेसी/एसएस  



(Release ID: 1735280) Visitor Counter : 197


Read this release in: English , Urdu , Punjabi , Telugu