स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

मिथक बनाम तथ्य


त्रिपुरा में नमूने की सीक्वेंसिंग से डेल्टा प्लस का कोई भी मामला नहीं मिला

जांचें गए नमूनों में डेल्टा वेरिएंट के मामले मिले हैं

प्रविष्टि तिथि: 11 JUL 2021 7:44PM by PIB Delhi

त्रिपुरा में डेल्टा प्लस वेरिएंट के मामलों में बढ़ोतरी को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्टें आई थीं। इस बारे में सूचित किया जाता है कि :

संपूर्ण जीनोम सीक्वेंसिंग (डब्ल्यूजीएस) के लिए त्रिपुरा से एनआईबीएमजी कल्याणी को 152 नमूने भेजे गए थे।

अप्रैल और मई 2021 के बीच लोगों के यादृच्छिक नमूने आरटी-पीसीआर जांच में पॉजिटिव मिले थे

एनआईबीएमजी कल्याणी में किए गए डब्ल्यूजीएस के नतीजों से पता चलता है-

o परीक्षण में 3 नमूने बी.1.1.7 के लिए पॉजिटिव पाये गए थे

o परिक्षण में 11 नमूने बी.1.617.1 (कप्पा) के लिए पॉजिटिव पाए गए थे

o परीक्षण में 138 नमूने बी.1.617.2 (डेल्टा) के लिए पॉजिटिव पाये गए थे

जीनोम सीक्वेंसिंग किए गए उपरोक्त नमूनों में डेल्टा प्लस का कोई भी मामला सामने नहीं आया था।

*****

एमजी/एएम/आरकेएस


(रिलीज़ आईडी: 1734700) आगंतुक पटल : 460
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Tamil