पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय

श्री भूपेंद्र यादव ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला

Posted On: 08 JUL 2021 4:10PM by PIB Delhi

श्री भूपेंद्र यादव ने आज पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए, उन्होंने सरकार में काम करने का मौका देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। श्री यादव ने कहा कि वह प्रधानमंत्री द्वारा उन्हें दी गई सभी जिम्मेदारियों को पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगे।

श्री यादव ने पदभार ग्रहण करने से पहले आज नई दिल्ली में पर्यावरण मंत्रालय के परिसर में एक पौधा लगाया। 

पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन सचिव श्री रामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंत्री जी का स्वागत किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/WhatsAppImage2021-07-08at4.16.22PMYOTQ.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/WhatsAppImage2021-07-08at4.16.22PM(1)W8QG.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/WhatsAppImage2021-07-08at4.16.23PM9579.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/WhatsAppImage2021-07-08at4.16.24PM5W2E.jpeg

 

 

 

*****

एमजी/एएम/एसकेजे/डीवी



(Release ID: 1733772) Visitor Counter : 13987