नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
श्री राज कुमार सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा का कार्यभार संभाला
प्रविष्टि तिथि:
08 JUL 2021 1:12PM by PIB Delhi
श्री राज कुमार सिंह ने विद्युत मंत्रालय और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। यह जिम्मेदारी देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए श्री राज कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो भरोसा दर्शाया है हमें उस पर खरा उतरना है।
पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया के साथ अपनी संक्षिप्त बातचीत में श्री सिंह ने कहा कि हमने निर्धारित समय से पहले ही प्रधानमंत्री द्वारा निर्धारित विद्युतीकरण के लक्ष्यों को हासिल कर लिया है और हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे कि विद्युत और ऊर्जा क्षेत्र का लाभ आम आदमी तक पहुंचे।
इस अवसर पर कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

***
एमजी/एएम/आईपीएस/एचबी
(रिलीज़ आईडी: 1733680)
आगंतुक पटल : 663