पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

दिल्ली और एनसीटी में आज वायु गुणवत्ता के संतोषजनक से मध्यम स्तर के बीच रहने का अनुमान, जबकि 23 और 24 जून को इसमें गिरावट आएगी हालांकि यह मध्यम स्तर पर बनी रहेगी

Posted On: 22 JUN 2021 2:42PM by PIB Delhi

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार:

हवाओं की दिशा और उसकी गुणवत्ता का पूर्वानुमान

दिल्ली में वायु प्रवाह का पूर्वानुमान और हवाओं की स्थिति पर आधारित मौसम पूर्वानुमान

  1. दिल्ली और एनसीटी में 22.06.2021 को वायु गुणवत्ता संतोषजनक से मध्यम स्तर के बीच बनी रहेगी। वायु गुणवत्ता में 23 और 24 जून को कुछ गिरावट आ सकती है हालांकि इसके मध्यम स्तर पर ही बने रहने के आसार हैं। हवाओं में अधिक प्रदूषण पीएम (पर्टिकुलेट मैटर) 10 के कारण होगा क्योंकि शुष्क क्षेत्रों से तेज़ हवाएं आएंगी। यह हवाएं धूल के कण अपने साथ लेकर आएंगी जिससे दिल्ली-एनसीआर के ऊपर हवाओं में यह धूल मिलकर वायु गुणवत्ता को प्रभावित करेगी। अगले 5 दिनों के दौरान वायु गुणवत्ता के संतोषजनक से मध्यम श्रेणी के बीच रहने का अनुमान।
  2. दिल्ली और एनसीआर के शहरों में 26 जून को उत्तर-पश्चिमी/दक्षिण-पश्चिमी दिशा से सतह पर 10 से 15 किमी प्रतिघंटे की गति से हवाएं चलती रहेंगी और आंशिक बादल छाने की संभावना है। 23 जून को दिल्ली में उत्तर-पश्चिमी दिशा से 12 से 20 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं। साथ ही आंशिक बादल भी छाने का अनुमान है। 24.06.2021 को दिल्ली में पश्चिमी आर उत्तर-पश्चिमी दिशा से 24 से 28 किमी प्रतिघंटे की गति से हवाएँ आ सकती हैं। आंशिक बादल भी छा सकते हैं। हवाओं की गति दिन में कुछ समय के लिए 20-30 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है।
  3. दिल्ली के ऊपर आने वाली हवाओं की अधिकतम मिश्रण गहराई 22 जून को 3800 मीटर, 23 जून को 4400 मीटर और 24 जून को 4300 मीटर रहने की संभावना है। वेंटीलेशन इंडेक्स 22.06.2021 को अधिकतम लगभग 27000 एम2/एस, 23.06.2021 को 29500 एम2/एस और 24.06.2021 कोअधिकतम 39000 एम2/एस रहने का अनुमान है। यदि हवाओं की रफ्तार 10 किमी प्रति घंटे से कम हो और न्यूनतम वेंटीलेशन इंडेक्स 6000 एम2/एस से कम हो तो हवाओं में मौजूद प्रदूषण को साफ करने में मदद नहीं मिलती है।
  4. विस्तृत पूर्वानुमान विश्लेषण के लिए निम्नलिखित वेबसाइट पर लॉग ऑन करें: https://ews.tropmet.res.in.

(और अधिक जानकारी तथा ग्राफिक्स के लिए यहां क्लिक करें)

 

स्थान आधारित विशिष्ट मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए मौसम ऐप, कृषि-मौसम सलाह के लिए मेघदूत ऐप, और बिजली गिरने संबंधी चेतावनी जानने के लिए दामिनी ऐप डाउनलोड करें। जिलेवार मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए राज्यों के मौसम कार्यालय/क्षेत्रीय मौसम कार्यालय की वेबसाइट पर लोग ऑन करें।

***

एमजी/एएम/डीटी/सीएस



(Release ID: 1729528) Visitor Counter : 181


Read this release in: English , Urdu , Tamil