जल शक्ति मंत्रालय

जल शक्ति मंत्रालय ने 7वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया


केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि विशेष रूप से इस महामारी के समय में योग को अपनी तंदुरुस्ती से जुड़ी गतिविधियों का हिस्सा बनाएं

जल शक्ति राज्यमंत्री श्री रतन लाल कटारिया ने कहा कि इस योग दिवस के अवसर पर आइये हम सब मिलकर अपने जीवन में नियमित रूप से योग को अपनायें, स्वस्थ जीवन की रचना करें एवं कोरोना रूपी राक्षस का डटकर सामना करें

प्रविष्टि तिथि: 21 JUN 2021 6:05PM by PIB Delhi

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज 7वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कहा कि हमें एक ऐसे देश का निवासी होने पर गर्व महसूस होना चाहिए, जिसने दुनिया को यह विज्ञान और तंदुरुस्ती का साधन प्रदान किया है। इस अवसर पर सभी लोगों को बधाई देते हुए, मंत्री ने विशेष रूप से इस महामारी के समय में सभी लोगों से योग को अपनी तंदुरुस्ती से जुड़ी गतिविधियों का हिस्सा बनाने का आग्रह किया।

 

 

 

आज जारी किए गए नए ऐप के बारे में बात करते हुए, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि योग की शक्ति को विश्व भर में प्रसारित करने के लिए सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारत द्वारा विश्व को mYoga ऐप का उपहार दिया गया है। इस ऐप में योग प्रशिक्षण के वीडियो उपलब्ध होंगे। इससे दुनिया भर में योग का विस्तार होगा।

 

 

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने अपने एक ट्वीट में कहा कि कोरोना काल में योग, प्राणायाम की भारतीय संस्कृति ने रोगियों की संक्रमण से लड़ने में परिणाम अर्जित करती सहायता की। नियमित योगाभ्यास से शारीरिक व मानसिक स्वस्थ संभव हुआ।

उन्होंने आगे कहा कि योग विद्या विश्व में भारत की पहचान बन गई है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं!

 

जल शक्ति राज्यमंत्री श्री रतन लाल कटारिया ने भी योग दिवस के अवसर पर सभी लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति की अमूल्य विधा योग, विश्व का कल्याण कर रही है जो वर्षों के अनुसंधान के पश्चात हमारे ऋषियों, महर्षियों, योग गुरुओं ने पूरे विश्व को दी है। आइए इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हम मानसिक-आत्मिक शांति व शारीरिक शक्ति हेतु नित्य योगाभ्यास का संकल्प लें।

7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर Red Bishop पंचकूला में भाग लिया.करें योग, रहें निरोग”

राज्यमंत्री ने पंचकूला के एक योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा 7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रेड बिशप पंचकूला में भाग लिया;  करें योग, रहें निरोग

इस योग दिवस के अवसर पर आइये हम सब मिलकर अपने जीवन में नियमित रूप से योग को अपनायें, स्वस्थ जीवन की रचना करें एवं कोरोना रूपी राक्षस का डटकर सामना करें।

# अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2021

Image

जल शक्ति मंत्रालय ने अपने ट्विटर के माध्यम से कहा कि क्या आप जानते हैं कि #जल योग हमारी हड्डियों, मस्तिष्क और हृदय को मज़बूत बनाने में विशेष भूमिका निभाता है?

 

अन्य ट्वीट

 

 

******

एमजी/एएम/एके/एसके


(रिलीज़ आईडी: 1729181) आगंतुक पटल : 243
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Tamil , English , Urdu , Punjabi