संस्‍कृति मंत्रालय

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र में चार स्थलों पर योग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करेगा

Posted On: 20 JUN 2021 11:42AM by PIB Delhi

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय इस साल 21 जून को 'योग एक भारतीय विरासत है' अभियान के तहत 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' मनाएगा।

देश के 75 सांस्कृतिक स्थलों पर योग दिवस मनाया जाएगा और 45 मिनट के योग के बाद 30 मिनट का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के लिए महाराष्ट्र के चार स्थलों का चयन किया गया है-  पुणे का आगा खान पैलेस, मुंबई की कन्हेरी गुफाएं, औरंगाबाद कीएलोरा गुफाएं और नागपुर का पुराना उच्च न्यायालय भवन। ये चार स्मारक केंद्र द्वारा संरक्षित राष्ट्रीय महत्व के स्मारक हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/IMG-20210620-WA000701ME.jpg

पुणे का आगा खान पैलेस और मुंबई की कन्हेरी गुफाएं मुंबई सर्कल स्थित भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अंतर्गत आती हैं। औरंबागाद की एलोरा गुफाएंऔरंगाबाद सर्कल स्थितभारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अंतर्गत आती हैं। वहीं नागपुर का पुराना उच्च न्यायालय भवननागपुर सर्कल स्थित भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अंतर्गत आता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/IMG-20210620-WA0004PWNM.jpg

मुंबई सर्कल एवं नागपुर सर्कल में क्रमशः पुणे के आगा खान पैलेस और नागपुर के पुराना उच्च न्यायालय भवन स्थित परिसरों मेंएक योग प्रशिक्षक सुबह 7 से 7.30 बजे तक योग करेगा और नागपुर के दक्षिण-मध्य अंचल सांस्कृतिक केंद्र द्वारा सुबह 7.30 बजे से 8.15 बजे के बीच एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/IMG-20210620-WA0005BLED.jpg

वहीं मुंबई सर्किल और औरंगाबाद सर्कल में क्रमशःमुंबई कीकन्हेरी गुफाओं और औरंगाबाद की एलोरा गुफाओं में स्थित परिसरों में एक योग प्रशिक्षक सुबह 7 बजे से 7.30 बजे तक योग करेगा और उसके बाद संगीत नाटक अकादमी सुबह 8.15 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करेगी।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/IMG-20210620-WA0006IE9Y.jpg

पुणे और नागपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का दूरदर्शन पर सीधा (लाइव) प्रसारण किया जाएगा।

 

एमजी/एएम/पीके/डीसी



(Release ID: 1728758) Visitor Counter : 266