विधि एवं न्याय मंत्रालय
न्यायमूर्ति श्री संजय यादव इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त
प्रविष्टि तिथि:
10 JUN 2021 6:18PM by PIB Delhi
भारत के राष्ट्रपति ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 217 की धारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री संजय यादव को इलाहाबाद उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति कार्यालय में पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी मानी जाएगी। इस संबंध में विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग द्वारा आज एक अधिसूचना जारी की गई है।
न्यायमूर्ति श्री संजय यादव, एमए, एलएलबी, को 25.08.1986 को अधिवक्ता के रूप में नामांकित किया गया था। उन्होंने जबलपुर में दीवानी, संवैधानिक, श्रम एवं सेवा मामलों में 20 वर्षों तक पैक्टिस की और उन्हें श्रम एवं सेवा मामलों में विशेषज्ञता प्राप्त है। उन्होंने मार्च 1999 से अक्टूबर 2005 तक सरकारी अधिवक्ता के रूप में काम किया। वह अक्टूबर 2005 से उप महाधिवक्ता के पद पर कार्यरत रहे। उन्हें 2 मार्च, 2007 को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश और 15 जनवरी, 2010 को स्थायी न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त किया गया था। बाद में उनका तबादला इलाहाबाद उच्च न्यायालय में कर दिया गया। उन्हें 14.04.2021 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।
****
एमजी/एएम/एसकेसी/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 1726738)
आगंतुक पटल : 242