PIB Headquarters
कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन
Posted On:
07 JUN 2021 6:20PM by PIB Delhi
- भारत में बीते 24 घंटे में 1 लाख नये दैनिक कोविड मामले दर्ज किये, 61 दिन में सबसे कम
- भारत के सक्रिय मामले आज गिरकर 14,01,609 हुये
- बीते 24 घंटे में 1,74,399 मरीज संक्रमण मुक्त हुए
- लगातार 25वें दिन रिकवरी की संख्या नये दैनिक संक्रमण के मामलों से ज्यादा
- संक्रमण से मुक्ति की दर बढ़कर 93.94%
- साप्ताहिक सकारात्मकता दर फिलहाल 6.21%
- दैनिक सकारात्मकता दर 6.34%, लगातार 14वें दिन 10% से नीचे
- जांच क्षमता में उल्लेखनीय बढ़त- कुल 36.6 करोड़ जांच की गयीं
- राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान में अब तक वैक्सीन की 23.27 करोड़ खुराकें दी गयीं
|
#Unite2FightCorona#IndiaFightsCorona
पत्र सूचना कार्यालय
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
भारत सरकार
कोविड-19 अपडेट
पिछले 24 घंटों में भारत में कोविड के 1,000,636 नये मामले दर्ज किये गये। दो महीनों में
यह आंकड़ा सबसे कम है। देश में लगातार 11वें दिन दो लाख रोजाना से कम नये मामले दर्ज किये गये हैं। यह ‘समग्र सरकारी तंत्र’ की भावना के तहत केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सतत प्रयास और सहयोग से मुमकिन हो सका है।
- भारत में दैनिक एक लाख नये कोविड मामले, 61 दिन में सबसे कम
- लगातार 11वें दिन दो लाख से कम नये मामले
- भारत के सक्रिय मामले आज गिरकर 14,01,609 हुये
- लगातार 25वें दिन नये मामलों से अधिक दैनिक रिकवरी
- राष्ट्रीय रिकवरी दर में स्थिर बढ़त कायम; रिकवरी दर बढ़कर 93.94 प्रतिशत पहुंची
- दैनिक पॉजीटिविटी दर अब 6.34 प्रतिशत तक पहुंची और लगातार 14 दिनों से यह 10 प्रतिशत से कम पर कायम है
- भारत ने देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 23.27 करोड़ टीके लगाये हैं
जानकारी: https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1725008
कोविड-19 टीकाकरण पर अपडेट
भारत सरकार ने अब तक राज्यों/केंद्रशासित क्षेत्रों को कोविड टीके की 24 करोड़ से अधिक खुराक (24,60,80,900) मुफ्त श्रेणी और राज्यों द्वारा सीधी खरीद की श्रेणी के माध्यम से प्रदान की है। इसमें से कुल खपत (अपव्यय सहित) 23,11,69,251 खुराक (आज सुबह आठ बजे उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार) है।
राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी टीके की 1.49 करोड़ से ज्यादा (1,49,11,649) खुराक उपलब्ध हैं जिन्हें दिया जाना बाकी है।
जानकारी:https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1725005
डॉ. हर्ष वर्धन ने कोविड-19 पर बने मंत्रियों के समूह (जीओएम) की 28वीं बैठक की अध्यक्षता की
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन सिंह ने आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कोविड-19 पर बने उच्च स्तरीय मंत्रियों के समूह (जीओएम) की 28वीं बैठक की अध्क्षता की। उनके साथ इस बैठक में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, आवासन एवं शहरी कार्य (स्वतंत्र प्रभार), नागरिक उड्डयन (स्वतंत्र प्रभार), वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री श्री हरदीप एस. पुरी, गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे शामिल हुए। डॉ. हर्ष वर्धन ने शुरुआत में कोविड-19 की रोकथाम की दिशा में भारत के प्रयासों का एक संक्षिप्त ब्योरा देते हुए कहा, “सुधार की दर लगातार बढ़ रही है और यह आज 93.94 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 61 दिनों में सबसे कम दैनिक मामले दर्ज किए गए, जो 1 लाख से कुछ ज्यादा (1,00,636) रहे। पिछले 24 घंटों में 1,74,399 लोग ठीक हुए और हमारे यहां मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है।
आज लगातार 25वें दिन हमारे दैनिक सुधार दर के आंकड़े नए मामलों की तुलना में ज्यादा
रहे।”
जानकारी: https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1725061
केंद्र ने राज्यों से कहा: विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी) अब को-विन 2.0 पर पंजीकरण के लिए फोटो आईडी के रूप में स्वीकार्य
केंद्र सरकार का यह निरंतर प्रयास रहा है कि टीकाकरण प्रक्रिया के सार्वभौमिकरण को सुचारू बनाया जाए। इसके तहत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को को-विन 2.0 पर पंजीकरण करते समय विशिष्ट दिव्यांगता पहचान (यूडीआईडी) कार्ड को फोटो आईडी के रूप में शामिल करने के लिए कहा है। 2 मार्च 2021 को जारी को-विन 2.0 के लिए निर्देश नोट के अनुसार, टीकाकरण से पहले लाभार्थी के सत्यापन के लिए सात निर्धारित फोटो पहचान पत्र निर्दिष्ट किए गए थे।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को लिखे पत्र में कहा है कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड जारी करता है। इस कार्ड में सभी जरूरी विशेषताएं जैसे; नाम, जन्म का वर्ष, लिंग और व्यक्ति का फोटो है, जो कोविड-19 टीकाकरण में पहचान के लिए मानदण्डों को पूरा करती हैं।
जानकारी: https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1725057
पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से प्राप्त जानकारी
केरल: मुख्यमंत्री श्री पिनराई विजयन की अध्यक्षता में आज होने वाली समीक्षा बैठक में
राज्य में लॉकडाउन को आगे बढ़ाने पर फैसला लिया जा सकता है। पिछले तीन दिनों से
टीपीआर 15% से नीचे है। 8 मई को जब लॉकडाउन शुरू हुआ तब ये 28.25 प्रतिशत पर थी। 12 मई को यह फिर बढ़कर 29.72 प्रतिशत हो गयी। कल संक्रमण के 14,672 नए मामलों के साथ यह 14.27% थी। हालांकि मरने वालों की संख्या 10,000 के करीब पहुंच रही है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने आज विधानसभा को बताया कि राज्य में लक्षित तरीके से टीकाकरण अभियान तेज किया जाएगा। राज्य में अब तक कुल 1,03,82,765 लोगों का टीका लगाया जा चुका है। इसमें से 82,16,201 को पहली खुराक और 21,66,564 दूसरी खुराक लग चुकी है।
तमिलनाडु: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री श्री एम.के. स्टालिन ने चिड़ियाघर में एशियाई शेरों के बीच कोविड -19 संक्रमण की घटनाओं का जायजा लेने के लिए रविवार को वंडालूर में अरिग्नर अन्ना प्राणी उद्यान का दौरा किया। अधिकारियों ने जानकारी दी कि ब्लैक फंगस ने तमिलनाडु में 921 लोगों को प्रभावित किया है; राज्य को अब तक केंद्र से ब्लैक फंगस दवा एम्फोटेरिसिन-बी की 2470 शीशियां मिल चुकी हैं। दुर्गापुर, राउरकेला और रायपुर से 354.92 मीट्रिक टन ऑक्सीजन लेकर तीन ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को चेन्नई पहुंचीं। ऑक्सीजन एक्सप्रेस अब तक 3,315.69 मीट्रिक टन ऑक्सीजन ला चुकी है। रविवार को दर्ज किए गए 20,421 नये मामलों के साथ, तमिलनाडु में कोविड -19 मामलों की संख्या में गिरावट जारी रही। सक्रिय मामलों की संख्या 2,44,289 है। अब तक कुल 22,37,233 लोग कोरोना से संक्रमित पाये जा चुके हैं।
कर्नाटक: 6 जून 2021 के लिए जारी राज्य सरकार के बुलेटिन के अनुसार, नए दर्ज हुए मामले: 12,209; कुल सक्रिय मामले: 2,54,505; कोविड से नई मौतें: 320; कुल कोविड मौतें: 31,580। बीते दिन 57,519 लोगों को टीका लगाने के साथ राज्य में अब तक कुल 1,51,12,744 को टीका लगाया जा चुका है। कोविड -19 से संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या नये मामलों की संख्या से लगातार ज्यादा बनी हुई है, अधिकारियों के मुताबिक ये प्रगति राज्य के दूसरी लहर से रिकवर होने का संकेत है। सरकार स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में 20 हजार नई नौकरियों का सृजन कर रही है। इसके लिए चिकित्सा उपकरणों के रखरखाव जैसे क्षेत्रों की पहचान की गई है जिनमें अधिक चिकित्सा प्रौद्योगिकी की आवश्यकता नहीं होती है।
आंध्र प्रदेश: राज्य ने 90 मौतों के साथ 83,690 नमूनों के परीक्षण के बाद 8976 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए, जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान 13,568 संक्रमण मुक्त हुए। कुल मामले: 17,58,339; सक्रिय मामले: 1,23,426; संक्रमण से मुक्त: 16,23,447; मृत्यु: 11,466 । राज्य में कल तक कोविड टीकों की कुल 1,08,52,057 खुराकें दी जा चुकी हैं, जिनमें 82,75,784 पहली खुराक और 25,76,273 दूसरी खुराक शामिल हैं। राज्य के कोविड नोडल अधिकारी अरजा श्रीकांत ने कहा कि राज्य सरकार कोविड रोगियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए सभी जिलों में ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित कर रही है। पिछले कुछ दिनों से नये संक्रमणों में गिरावट के साथ, राज्य सरकार ने 10 जून के बाद आंशिक कर्फ्यू छूट का समय
दो घंटे और बढ़ाने का फैसला किया है। कोविड -19 की संभावित तीसरी लहर और बच्चों पर
इसके अधिक प्रभाव के अनुमानों के बीच , 4-10 आयु वर्ग के नौ बच्चे वायरस से संक्रमित हुए और उन्हें रविवार को तिरुपति के रुइया गवर्नमेंट जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। राज्य सरकार तीसरी लहर का सामना करने के लिए कार्ययोजना लेकर आ सकती है। राज्य भर के अस्पतालों में बाल चिकित्सा स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं को मजबूत करने की योजनाएं चल रही हैं।
तेलंगाना: राज्य में कोविड-19 की स्थिति और लॉकडाउन का जायजा लेने के लिए कल राज्य मंत्रिमंडल की बैठक हो रही है। राज्य में कल कोविड के कुल 1436 नये मामले सामने आए और 14 लोगों की मौत हो गयी, जिससे कुल मामलों की संख्या 5,91,170 और मरने वालों की संख्या 3378 तक पहुंच गयी। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या अब 27,016 हो गयी है और ठीक होने की दर राष्ट्रीय औसत 93.62 प्रतिशत के मुकाबले लगभग 94.85 प्रतिशत पर पहुंच गयी है। कल हैदराबाद में एक मेगा टीकाकरण अभियान चलाया गया, जहां 18 वर्ष से अधिक आयु के 40,000 से अधिक लोगों को टीका लगा। टीकाकरण अभियान का आयोजन मेडिकवर हॉस्पिटल्स, साइबराबाद पुलिस कमिश्नरेट और सोसाइटी फॉर साइबराबाद सिक्योरिटी काउंसिल (SCSC) द्वारा किया गया था। कार्यक्रम स्थल पर स्थापित 300 काउंटरों के माध्यम से अभियान में प्रति घंटे लगभग 3000 लोगों को टीका लगाया गया। राज्य में उच्च जोखिम वाले समूहों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चल रहा है और इस श्रेणी में पहचाने गए 10 लाख लोगों में से अब तक लगभग 4 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
महाराष्ट्र: जैसे कि महाराष्ट्र अपनी 'ब्रेक द चेन' पहल के तहत पांच-स्तरीय अनलॉकिंग के लिए तैयार है, राज्य ने नवी मुंबई और ठाणे की अनलॉकिंग प्रक्रिया के लिए एक नयी अधिसूचना जारी की है जो आज से लागू होगी। एक अधिसूचना के बाद आज से ठाणे और नवी मुंबई नागरिक क्षेत्रों में प्रतिबंध घटाने के लिए क्षेत्रो को साप्ताहिक सकारात्मकता दर और ऑक्सीजन बेड पर मरीजों की संख्या के आधार पर राज्य सरकार की पांच-स्तरीय योजना के स्तर 2 में रखा गया है। नागपुर में 12 से 18 वर्ष आयु समूह के बच्चों के बीच कोविड -19 वैक्सीन परीक्षण की शुरुआत की गयी है। बच्चों को इंट्रामस्क्युलर मोड द्वारा टीका दिया जा रहा है। महाराष्ट्र ने कल पिछले 24 घंटों में 230 ताजा मौतों के बाद कोरोनावायरस से एक लाख मौतों के डरावने स्तर को पार कर लिया। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राज्य में 12,557 नए कोरोनोवायरस मामले दर्ज किये गये, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 5,831,781 तक पहुंच गयी। यह लगभग तीन महीनों में राज्य में किसी एक दिन में दर्ज किए गए मामलों की सबसे कम संख्या है। मुंबई में 794 नए मामले सामने आए, 20 मौतें हुईं और 833 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद छुट्टी दे दी गयी।
गुजरात: रविवार को, गुजरात में 12 कोविड संक्रमित रोगियों की मृत्यु दर्ज की गयी, ये राज्य
में बीते 65 दिन के दौरान दर्ज सबसे कम संख्या है। गुजरात में रविवार को कोविड -19 के 848 नये मामले दर्ज किए गए, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या को 8,16,234 तक पहुंच गयी जबकि दिन के दौरान 2,915 के संक्रमण मुक्त होने के साथ रिकवरी की संख्या बढ़कर 7,88,293 हो गयी, जो कि कुल मामलों के 96 प्रतिशत से अधिक है। 848 नये मामलों के साथ हर दिन दर्ज होने वाली संख्या भी 84 दिन के निचले स्तर पर है। रविवार को 2,26,335 लोगों को कोरोना का टीका लगा, जिसके साथ राज्य में अब तक टीके की खुराक पाने वालों की कुल संख्या 1,84,04,654 हो गयी है।
राजस्थान: कोविड -19 मामलों में गिरावट को देखते हुए, श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली
सरकार ने 2 जून से कुछ प्रतिबंधों में ढील देकर राज्य में "अनलॉक" प्रक्रिया शुरू की। इसके
अनुसार, सरकारी कार्यालयों को अब 7 जून तक 25 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ और उसके बाद 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम करने की अनुमति है। निजी कार्यालयों को दोपहर 2 बजे तक खुले रहने की अनुमति है और वे 25 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम कर सकते हैं। नए दिशानिर्देशों के अनुसार, शादी के आयोजन पर 30 जून तक प्रतिबंध लगा दिया गया है, जबकि अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों की संख्या को 20 तक सीमित कर दिया गया है। राजस्थान में कोरोनावायरस के सक्रिय मामले 20,000 के स्तर से नीचे आ गये हैं। राज्य में रविवार को कोविड-19 के 904 ताजा मामले सामने आने के साथ ही राजस्थान में कुल सक्रिय मामले अब 18,575 है। 904 नए मामलों में से राजस्थान की राजधानी जयपुर से 169 मामले हैं।
मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश में कल 735 नए सकारात्मक मामले सामने आए और 42 लोगों की मौत हुई, जबकि 1,934 मरीज संक्रमण से उबर गए। राज्य के 44 जिलों में 10 से कम कोरोना के मामले दर्ज किये गये। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 10,103 हो गयी। प्रदेश में कोरोना सकारात्मकता दर 0.9 फीसदी पायी गयी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना नियंत्रण व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कहा है कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से पहले राज्य को ऑक्सीजन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया जाना चाहिये।
छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में कल कोविड-19 के 999 नए मामले सामने आए हैं। यह पिछले लगभग 80 दिनों में सामने आए मामलों की सबसे कम संख्या है। छत्तीसगढ़ में कोविड संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। राज्य में टेस्ट पॉजिटिविटी रेट घटकर 3 फीसदी से भी कम रह गया है। बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या भी संक्रमित पाये गये लोगों की संख्या से अधिक थी, रविवार को ठीक होने के बाद 1909 रोगियों को छुट्टी दे दी गई थी। विभिन्न जिलों में कोविड-19 मामलों की संख्या में गिरावट जारी है। 28 जिलों में से तीन जिलों में मामले एक अंक में सामने आए। जबकि शेष जिलों में मामले दहाई के अंक में रहे।
गोवा: गोवा में कोरोना वायरस के कुल मामले 403 की बढ़त के साथ रविवार को 1,59,393 तक पहुंच गये, जबकि दिन में 16 मौतें दर्ज हुईं और 1,449 संक्रमण मुक्त हो गये। राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 2,760 है और संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या 1,49,479 है, जिसके साथ राज्य में सक्रिय मामले 7,154 हैं। पिछले 24 घंटों में 3,022 नमूनों की जांच के साथ, गोवा में कुल परीक्षणों की संख्या 8,45,942 हो गयी।
असम: असम में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 37 लोगों की मौत हो गई, जबकि दिन में किये गये 73,648 परीक्षणों से 2,228 नए संक्रमणों का पता चला। सकारात्मकता दर 3.03 प्रतिशत थी। कामरूप मेट्रो में 309 नए मामले दर्ज किये गये।
मणिपुर: मणिपुर ने रविवार को पिछले 24 घंटों में परीक्षण किए गए 8773 नमूनों में से
कोविड-19 के 823 नए सकारात्मक मामले दर्ज किये गये, वहीं 9 मौतें भी दर्ज हुईं। नवीनतम अपडेट के अनुसार, मणिपुर में कोविड-19 वैक्सीन पाने वालों की संख्या 4,22,872 तक पहुंच गयी है।
नागालैंड: नागालैंड में रविवार को दर्ज किये गये 77 नये मामलों के साथ संक्रमण में हल्की
गिरावट दर्ज की गयी, 4 मौतें भी दर्ज हुईं। सक्रिय मामले 4732 है, और कुल मामले 22,77,3 हैं।
त्रिपुरा: त्रिपुरा में, पिछले 24 घंटों में 6 मौतों के साथ कोविड -19 के 654 नये मामले दर्ज किये गये हैं। कुल 16105 नमूनों की जांच के साथ सकारात्मकता दर 4.06% है।
सिक्किम: सिक्किम ने शनिवार को परीक्षण किए गये 2548 नमूनों में से 340 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सकारात्मकता दर 13.34% है। राज्य में कोविड -19 के सक्रिय मामलों की संख्या 4306 है।
मेघालय: मेघालय में रविवार को कोविड-19 से 12 और लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य
में मरने वालों की संख्या 664 तक पहुंच गयी। मेघालय सरकार अब 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के नागरिकों को मौके पर ही वैक्सीन स्लॉट बुक करने की अनुमति देगी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि चुने हुए केंद्रों में 11 जून से 18-44 समूह के लिए
मौके पर ही टीकाकरण शुरू हो जाएगा।
पंजाब: जांच में सकारात्मक पाये गये रोगियों की कुल संख्या 579560 है। सक्रिय मामलों की संख्या 22160 है। कुल मौतों की संख्या 15076 है। कोविड 19 टीके की पहली खुराक पाने
वालों ( हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन कर्मचारी) की कुल संख्या 1120741 है। कोविड 19 टीके की दूसरी खुराक पाने वालों ( हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन कर्मचारी) की कुल संख्या 309955 है। 45 साल से ऊपर टीके की पहली खुराक पाने वालों की संख्या 2982118 है। 45 साल से ऊपर टीके की दूसरी खुराक पाने वालों की संख्या 482417 है।
हरियाणा: अब तक सकारात्मक पाये गये नमूनों की कुल संख्या 762291 है। सक्रिय कोविड 19 मरीजों की कुल संख्या 9097 है। मरने वालों की कुल संख्या 8712 है। आज की तारीख
तक कुल 6018309 को टीका लगाया जा चुका है।
चंडीगढ़: प्रयोगशाला से पुष्टि हुए कुल कोविड -19 मामले 60659 हैं। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 833 है। कोविड 19 से अब तक मरने वालों की संख्या 772 है।
हिमाचल प्रदेश: आज की तारीख तक कोविड सकारात्मक पाये गये मरीजों की कुल संख्या 194742 है। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 9484 है। अब तक मरने वालों की कुल संख्या
3263 है।
महत्वपूर्ण ट्वीट्स
******
एमजी/एएम/एसएस/सीएस
(Release ID: 1725298)
Visitor Counter : 248