पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

दक्षिणपश्चिम मानसून के दक्षिण अरब सागर के शेष भागों, मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, केरल तथा लक्षद्वीप के शेष भागों में बढ़ने की संभावना

Posted On: 04 JUN 2021 12:47PM by PIB Delhi

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसारः

(शुक्रवार, 4 जून 2021, सुबह, जारी करने का समयः0800 बजेआईएसटी)

अखिल भारतीय मौसम का सारांश और पूर्वानुमान बुलेटिन

 

मौसम की महत्वपूर्ण विशेषताएं

 

मुख्य मौसम अवलोकन

 


मौसम विज्ञान विश्लेषण ( आधार 0530 बजे आईएसटी)

अगले पांच दिनों के लिए मौसम पूर्वानुमान* 9 जून 2021 के 0830 बजे आईएसटी तक


अगले 2 दिनों की मौसम की संभावना 9 जून 2021 से 11 जून 2021 तक

 

अगले 5 दिनों के दौरान मौसम संबंधी चेतावनी*

04 जून (दिन 1): पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश तथा तेलंगाना के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने और तेज हवा( 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति) के साथ आंधी चलेगी औरजम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात राज्य, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, तटीय आंध्रप्रदेश और यनम, रायलसीमा, तटीय और उत्तरी कर्नाटक के भीतरी भागों, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी तथा कराइकल और केरल और माहे के कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना ।

पश्चिम राजस्थान के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने और तेज हवाओं( 30-40 किलो मीटर प्रति घंटे की गति) के साथ आंधी/धूल भरी आंधी की संभावना।

अरुणाचल प्रदेश, असम तथा मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण तथा गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय और दक्षिण कर्नाटक के भीतरी भागों, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल, केरल तथा माहे के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा।

दक्षिणपश्चिम तथा पश्चिम मध्य अरब सागर के ऊपर तेज हवा (40-50 किलो मीटर प्रति घंटे की गति से बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार) चलने की संभावना और लक्षद्वीप क्षेत्र, केरल तट से दूर दक्षिणपूर्व अरब सागर में तेज हवा (40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तरा ) चल सकती है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी जाती है।

05 जून (दिन 2):राजस्थान के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने और तेज हवा( 30-40 किलो मीटर प्रति घंटे की गति) के साथ आंधी चलने की संभावना  और मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, गुजरात राज्य, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय और उत्तरी कर्नाटक के भीतरी भागों , तमिलनाडु , पुडुचेरी और कराईकल ,केरल और माहे के कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना।

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, कोंकण और गोवा, तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकालैंड केरल और माहे के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की काफी अधिक संभावना।

  दक्षिणपश्चिम तथा पश्चिममध्य अरब सागर के ऊपर तेज हवा चलने (40-50 किलो मीटर प्रति घंटे की गति से बढ़कर 60 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार) की संभावना और लक्षद्वीप क्षेत्र, केरल तट से दूर दक्षिणपूर्व अरब सागर में 40-50 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। मछुआरों को तेज हवा इन क्षेत्रों में नहीं जाने की ससलाह दी जाती है।  

06 जून (दिन 3): मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, अरुणाचल प्रदेश, असम तथा मेघालय, नगालैंड,  मणिपुर मिजोरम तथा त्रिपुरा, गुजरात राज्य, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल, केरल तथा माहे के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी की संभावना।

अरुणाचल प्रदेश,असम तथा मेघालय और नगालैंड, मणिपुर,मिजोरम तथा त्रिपुरा  के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

दक्षिणपश्चिम तथा पश्चिममध्य अरब सागर के ऊपर तेज हवा (40-50 किलो मीटर प्रति घंटे की गति से बढ़कर 60 किलो मीटर प्रति घंटे)  चल सकती है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी जाती है।

07 जून (दिन 4):उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गुजरात राज्य, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल,  केरल और माहे के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी की संभावना।

उप-हिमालयी पश्चिम बंगालतथा सिक्किम,अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह ,असम और मेघालय  के कुछस्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

दक्षिणपश्चिम तथा पश्चममध्य अरब सागर के ऊपर तेज हवा (40-50 किलो मीटर प्रति घंटे की गति से बढ़कर 60 किलो मीटर प्रति घंटे)  चल सकती है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी जाती है।

08 जून (दिन 5):छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गुजरात राज्य, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी की संभावना ।

उप-हिमालयी पश्चिम बंगालतथा सिक्किम,अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, असम और मेघालय  के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

दक्षिणपश्चिम तथा पश्चिममध्य अरब सागर के ऊपर तेज हवा (40-50 किलो मीटर प्रति घंटे की गति से बढ़कर 60 किलो मीटर प्रति घंटे) चल सकती है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी जाती है।

 

(कृपया ग्राफ्किस विवरण के लिए यहां क्लिक करें)

कृपया स्थान विशेष का पूर्वानुमान और चेतावनी देखने के लिए मौसम, कृषि संबंधी परामर्श के लिए मेघदूत,बिजली कड़कने की चेतावनी के लिए दामिनी तथा जिलावार मौसम की चेतावनियां देखने के लिए राज्य एमसी आरएमसी वेबसाइट पर जाएं।

 

****

एमजी/एएम/एजी/सीएस



(Release ID: 1724406) Visitor Counter : 209