विधि एवं न्‍याय मंत्रालय

न्यायमूर्ति श्री प्रशांत कुमार मिश्र 1 जून से छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद का कर्तव्य निभाएंगे

प्रविष्टि तिथि: 24 MAY 2021 2:35PM by PIB Delhi

भारत के राष्ट्रपति ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 223 में दी गई शक्तियों का उपयोग करते हुए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री प्रशांत कुमार मिश्र को, न्यायमूर्ति श्री पारापिलिल रामकृष्णन नायर रामचंद्र मेनन की सेवानिवृत्ति के बाद, 1 जून 2021 से उस उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद के कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया है। इस संबंध में विधि और न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने आज अधिसूचना जारी की।

न्यायमूर्ति श्री प्रशांत कुमार मिश्र ,बीएससी; एलएलबी 4 सितंबर,1984 को अधिवक्ता के रूप में नामांकित हुए और उन्होंने जिला न्यायालय, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय तथा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में दीवानी, संवैधानिक, राजस्व और आपराधिक मामलों की वकालत की। उनकी विशेषज्ञता संवैधानिक और दीवानी मामलों में है। उन्होंने अतिरिक्त महाधिवक्ता और छत्तीसगढ़ राज्य के महाधिवक्ता के रूप में अपनी सेवा दी। उन्हें 10 दिसंबर, 2009 को  छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया। वह 28 नवंबर 2014 को स्थाई न्यायाधीश नियुक्त किए गए। 


एमजी/एएम/एजी/डीसी
 


(रिलीज़ आईडी: 1721299) आगंतुक पटल : 578
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil , Telugu