पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

चक्रवाती तूफान “तौकते“ के अगले 6 घंटों में तीव्र होकर गंभीर तूफान में बदलने और उसके बाद अगले 12 घंटों में अति गंभीर होने की संभावना; 18 मई की दोपहर/ शाम में इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने और पोरबंदर तथा नालिया के बीच गुजरात तट पार करने की संभावना

Posted On: 15 MAY 2021 3:20PM by PIB Delhi

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसारः
 

पूर्व मध्य तथा पड़ोसी दक्षिण-पूर्व अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान तौकते” पिछले 6 घंटों में 11 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा की ओर बढ़ा और 15 मई, 2021 को 0830 बजे पूर्व मध्य तथा पडोसी दक्षिण-पूर्व अरब सागर में अक्षांश 12.8° उत्तर तथा देशांतर 72.5° पूर्व के निकट, अमिनीदिवी से लगभग 190 किलो मीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम में, पंजिम-गोवा से 330 किलो मीटर दक्षिण-दक्षिणपश्चिम, वेरावल (गुजरात) से 930 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व और कराची (पाकिस्तान) के 1020 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में केंद्रित हो गया।

चक्रवाती तूफान के अगले 6 घंटों में गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने और उसके 12 घंटे बाद अति गंभीर तूफान का रूप लेने की संभावना है। तूफान के उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में बढ़ने  और 18 मई को दोपहर/ शाम में पोरबंदर और नालिया के बीच गुजरात तट को पार करने की संभावना है। 

निम्नलिखित टेबल में पूर्वानुमान ट्रैक और तीव्रता दी गई हैः 

 

तिथि/समय (भारतीय समयानुसार)

स्थिति

(अक्षांश0उत्तर/देशांतर0 पूर्व)

अधिकतम सतत सतही हवा गति (किलोमीटर प्रति घंटे)

चक्रवाती विक्षोभ की श्रेणी

15.05.21/0830

12.8/72.5

75-85 तेज होकर 95

चक्रवाती तूफान

15.05.21/1130

13.2/72.5

85-95 तेज होकर 105

गंभीर चक्रवाती तूफान

15.05.21/1730

13.8/72.4

95-105 तेज होकर 115

गंभीर चक्रवाती तूफान

15.05.21/2330

14.5/72.3

110-120 तेजहोकर  135

गंभीर चक्रवाती तूफान

16.05.21/0530

15.3/72.0

120-130 तेज होकर 145

अति गंभीर चक्रवाती तूफान

16.05.21/1730

16.5/71.5

130-140 तेज होकर 155

अति गंभीर चक्रवाती तूफान

17.05.21/0530

18.0/70.7

145-155 तेज होकर 165

अति गंभीर चक्रवाती तूफान

17.05.21/1730

19.5/70.0

150-160 तेज होकर 175

अति गंभीर चक्रवाती तूफान

18.05.21/0530

20.7/69.4

150-160 तेज होकर 175

अति गंभीर चक्रवाती तूफान

18.05.21/1730

22.0/69.1

145-155 तेज होकर 165

अति गंभीर चक्रवाती तूफान

19.05.21/0530

24.5/70.0

70-80 तेज होकर 90

चक्रवाती तूफान

 

चेतावनी

(i)        वर्षा

  • लक्षद्वीप द्वीपसमूह15 मई को अधिकतर स्थानों पर हल्की से सामान्य वर्षा तथा उत्तरी द्वीपसमूह के कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा, 16 मई को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा।  
  • केरल15 मई को अधिकतर स्थानों पर हल्की से सामान्य वर्षा तथा कुछ स्थानों पर भारी से काफी भारी वर्षा,16 मई को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा  और 17 मई को कुछ जगहों पर भारी वर्षा को सकती है।
  • तमिलनाडु (घाट जिले) : 15 मई को अनेक स्थानों पर हल्की से सामान्य वर्षा तथा कुछ स्थानों पर अधिक भारी वर्षा हो सकती है। 
  • कर्नाटक (तटीय और निकटवर्ती घाट जिले)15 मई को अधिकतर स्थानों पर हल्की से सामान्य वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा, 16 मई को कुछ स्थानों पर भारी से काफी भारी वर्षा की संभावना। 
  • कोंकण और गोवा: 15 मई को अनेक स्थानों पर हल्की से सामान्य वर्षा, दक्षिण कोंकण तथा गोवा के कुछ स्थानों पर काफी भारी वर्षा और उत्तर कोंकण के कुछ स्थानों पर भारी से अधिक भारी वर्षा, 16 मई को कोंकण तथा गोवा और पड़ोसी घाट क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना, 17 मई को उत्तर कोंकण के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा।
  • गुजरातसौराष्ट्र के तटीय जिलों में 16 मई की दोपहर से अनेक स्थानों पर हल्की से सामान्य वर्षा, 17 मई को सौराष्ट्र और कच्छ के अनेक स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कुछ स्थानों (जूनागढ़ तथा गिर सोमनाथ जिलों में) कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा, 18 मई को सौराष्ट्र तथा कच्छ के कुछ स्थानों पर तथा कुछ स्थानों (पोरबंदर, देवभूमि द्वारका,जामनगर और कच्छ जिलों में) अत्यधिक भारी (20 सेंटीमीटर) वर्षा।
  • पश्चिम राजस्थान18 तथा 19 मई को अनेक स्थानों पर हल्की से सामान्य वर्षा तथा कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा।

 (ii) हवा की चेतावनी

  • अगले 06 घंटों के दौरान मालदीव क्षेत्र और भूमध्यरेखीय हिंद महासागर में हवा की रफ्तार 45-55 किमी प्रति घंटे से तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे होने की संभावना है।
  • पूर्व-मध्य अरब सागर और निकटवर्ती दक्षिण-पूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप क्षेत्र में हवा 75-85 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज होकर 95 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। 16 मई की सुबह से पूर्व मध्य अरब सागर में हवा की रफ्तार 120-130 किलो मीटर प्रति घंटे से तेज होकर 145 किलो मीटर प्रति घंटे हो सकती है।
  • 15 मई को केरल तट के आसपास और उससे दूर हवा की गति 50-60 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज होकर 70 किलो मीटर प्रति घंटे हो गई है।
  • 15 मई को कर्नाटक तट के पास और उससे दूर, दक्षिण महाराष्ट्र और गोवा के तटों पर हवा की गति 50-60 किलो मीटर प्रति घंटे से तेज होकर 70 किलो मीटर प्रति घंटे है तथा 16 मई को महाराष्ट्र- गोवा तटों के पास और उससे दूर हवा की रफ्तार 60-70 किलो मीटर प्रति घंटे से तेज होकर 80 किलोमीटर प्रति घंटे होने की संभावना है।
  • 17 मई की सुबह उत्तर पूर्व अरब सागर तथा दक्षिण गुजरात तथा दमन और दीव तटों के पास और उससे दूर हवा की रफ्तार 40-50 किलो मीटर से तेज होकर 60 किलो मीटर प्रति घंटे हो सकती है और 18 मई की सुबह से उत्तर पूर्व अरब सागर तथा सौराष्ट्र तथा कच्छ तटों( देवभूमि द्वारका तथा पोरबंदर) में हवा की गति धीरे-धीरे150-160 से 175 किलो मीटर प्रति घंटे और गुजरात के कच्छ, पोरबंदर, जूनागढ़, जामनगर जिलों में 18 मई की दोपहर/शाम से अगले 6 घंटों के लिए हवा की रफ्तार 120-150 से तेज होकर 165 किलो मीटर प्रति घंटे हो सकती है।

 (iii)      समुद्र की स्थिति

  • अगले 6 घंटों के दौरान दक्षिण-पूर्वी अरब सागर और निकटवर्ती लक्षद्वीप-मालदीव क्षेत्र तथा एवं भूमध्यरेखीय हिन्द महासागर में समुद्र की स्थिति अशांत से बहुत अशांत रहेगी।
  •  15 मई को पूर्व मध्य अरब सागर में समुद्र में ऊंची से बहुत ऊंची लहर उठेगी और 16 मई को ऊंची से असाधारण लहर उठेगी, 17 और 18 मई को उत्तरपूर्व अरब सागर में समुद्र की स्थिति असाधारण होगी।
  • 15 मई को कोमोरिन क्षेत्र तथा निकटवर्ती केरल तट और उससे दूर समुद्र की स्थिति विषम से अधिक विषम रहेगी, 15 मई को पूर्व मध्य अरब सागर तथा कर्नाटक तट और उससे दूर समुद्र की स्थिति अशांत से अधिक अशांत और 15-16 मई को महाराष्ट्र गोवा तटों पर स्थिति विषम से बहुत विषम होगी, समुद्र की स्थिति 17 मई को सुबह से उत्तरपूर्व अरब सागर तथा दक्षिण गुजरात तट के पास और उससे दूर अशांत से बहुत अशांत होगी और 18 मई की सुबह से समुद्र की स्थिति असाधारण होगी।

 (iv) ज्वार-भाटा की चेतावनी

मोरबी, कच्छ, देवभूमि द्वारका तथा जामनगर जिलों के निचले तटीय इलाकेखगोलीय ज्वार भाटा से 2-3 मीटर ज्वार के कारण जलमग्न होंगे और पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ , अमरेली, भावनगर के पास 1-2 मीटर का ज्वार उठेगा तथा गुजरात के शेष तटीय जिलों में 0.5 से 1 मीटर ऊंचा ज्वार उठेगा।  .

(iv)       मझुआरों को चेतावनी

  • पूर्वमध्य तथा निकटवर्ती दक्षिणपूर्व अरब सागर और केरल-कर्नाटक-गोवा-महाराष्ट्र के तटों के पास और उससे दूर मछली पकड़ने का काम पूरी तरह स्थगित रहेगा।
  • 17 मई से उत्तरपूर्व अरब सागर तथा गुजरात तट के पास और उससे दूर मछली पकड़ने का काम पूरी तरह स्थगित रहेगा।

·         मछुआरों को 18 मई तक उत्तरपूर्व अरब सागर, लक्षद्वीप -मालदीव क्षेत्र ,उत्तरमध्य अरब सागर और महाराष्ट्र-गोवा तटों के पास और उससे दूर, पूर्वमध्य तथा निकटवर्ती उत्तरपूर्व अरब सागर और  गुजरात तट तथा उससे दूर  समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी जाती है।

  • जो लोग उत्तर अरब सागर में गए हैं उन्हें तटों पर लौटने की सलाह दी जाती है।

(vi) (ए) गुजरात के देवभूमि द्वारका, कच्छ, पोरबंदर ,जूनागढ़, गिर सोमनाथ तथा जामनगर जिलों में नुकसान की आशंकाः

  • फूस के घरों का पूर्ण विनाश / कच्चे मकानों को व्यापक क्षति। पक्के मकानों को थोड़ा नुकसान। उड़ने वाली वस्तुओं से खतरे की संभावना।
  • बिजली और संचार के खम्भे झुक सकते हैं और उखड़ सकते हैं।
  • कच्ची और पक्की सड़कों को बड़ा नुकसान। बचाव के रास्तों में बाढ़। रेलवे, ओवरहेड पावर लाइन और सिग्नलिंग प्रणाली में मामूली व्यवधान।
  • नमक पैन और खड़ी फसलों को व्यापक नुकसान, झाड़ीदार पेड़ों का गिरना
  • छोटी नौकाओं, देसी जलयान लंगर से अलग हो सकते हैं।
  • दृश्यता बुरी तरह प्रभावित।

(vi) (बी) गुजरात के अमरेली , राजकोट तथा मोरबी जिलों में नुकसान की आशंका:

  • फूस के घर/  झोपड़ियों को भारी नुकसान। छतों के उपरी भाग उड़ सकते हैं। असंबद्ध धातु की चादरें उड़ सकती हैं।
  • बिजली तथा संचार लाइनों को कम नुकसान।
  • कच्ची सड़कों को भारी नुकसान तथा पक्की सड़कों को थोड़ा नुकसान। वचाव मार्गों में बाढ़।
  • पेड़ की शाखाएं टूट सकती हैं , बड़े पेड़ जड़ से उखड़ सकते हैं , केला तथा पपीता के पेड़ों को साधारण नुकसान। मृत बड़ी डालियां पेड़ों से उड़ सकती हैं।
  • तटीय फसलों को भारी नुकसान।
  • तटबंधों/ नमक पैन को नुकसान।

 

(vii) कार्रवाई का सुझाव:

  • मछली पकड़ने का काम पूरी तरह स्थगित।
  • रेल और सड़क ट्रैफिक का उचित उपयोग।
  • प्रभावित क्षेत्रों में लोग घरों में रहेंगे। 
  • मोटर बोट तथा छोटी नौकाओं की आवाजाही असुरक्षित।

( ग्राफिक विवरण के लिए यहां क्लिक करें)

 

 

****

एमजी/एएम/एजी/डीए



(Release ID: 1718933) Visitor Counter : 267