श्रम और रोजगार मंत्रालय

क॰रा॰बी॰ निगम ने अप्रैल 2021 महीने के लिए क॰रा॰बी॰ अंशदान जमा कराने की समय सीमा बढ़ाई

प्रविष्टि तिथि: 12 MAY 2021 9:01PM by PIB Delhi

कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण आज देश एक बड़ी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति का सामना कर रहा है। कई प्रतिष्ठान अस्थायी रुप से बंद हैं और देश के श्रमिक काम करने में असमर्थ हैं। सरकार द्वारा व्यापारिक संस्थाओं और श्रमिकों को राहत देने के लिए किए गए उपायों के अनुक्रम में कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने क॰रा॰बी॰ (सामान्य) विनियम, 1950 के विनियम-31 में दर्ज प्रावधानों में छूट प्रदान की है और अप्रैल 2021 महीने के लिए क॰रा॰बी॰ अंशदान को 15 मई 2021 के बजाय 15 जून 2021 तक जमा करने की अनुमति प्रदान की है।

क॰रा॰बी॰ योजना के अंतर्गत व्याप्त नियोक्ता अब अप्रैल 2021 महीने के लिए क॰रा॰बी॰ अंशदान को 15 मई 2021 के बजाय 15 जून 2021 तक फ़ाइल व जमा कर सकते हैं। यह 12.36 लाख नियोक्ताओं को क॰रा॰बी॰ योजना के अंतर्गत अंशदान का भुगतान करने के लिए विस्तारित विंडो प्रदान करेगा।

******

मनीष/जेके


(रिलीज़ आईडी: 1718157) आगंतुक पटल : 464
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Punjabi