स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
कोविड-19 टीकाकरण के 89वें दिन की नवीनतम जानकारी
टीका उत्सव के चौथे दिन आज रात 8 बजे तक 31.39 लाख से ज्यादा टीके की खुराकें लगाई गईं, इसके साथ ही टीकाकरण की संख्या बढ़कर 11.43 करोड़ से ज्यादा हो गई है
तीन राज्यों में 1 करोड़ से ज्यादा टीकाकरण हो चुका है
प्रविष्टि तिथि:
14 APR 2021 9:36PM by PIB Delhi
देशभर में टीका उत्सव के चौथे दिन आज रात 8 बजे तक 31.39 लाख से ज्यादा टीका लगाया गया जिसके साथ टीकाकरण की संख्या बढ़कर 11.43 करोड़ के आंकड़ों को पार गई। आज 69,974 कोविड टीकाकरण केंद्र (सीवीसी) संचालित किए गए जिसमें औसतन 24,000 टीकाकरण केंद्रों की बढ़ोतरी दर्ज की गई। आम तौर पर हर दिन 45,000 कोविड टीकाकरण केंद्र संचालित किए जाते हैं। कार्यस्थलों पर भी टीकाकरण किया गया जिसमें लाभार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
आज रात 8 बजे तक की प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में 11,43,18,455 टीकाकरण किया जा चुका है।
इनमें 90,63,976 स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं जिन्होंने पहली खुराक ली है 56,03,568 स्वास्थ्यकर्मी दूसरी डोज भी लगवा चुके हैं। इसी तरह 1,02,09,443 फ्रंटलाइन वर्कर्स (एफएलडब्ल्यू) ने कोविड टीके की पहली खुराक लगवा चुके हैं जबकि 50,61,571 ने दूसरी डोज भी ले ली है। 45 से लेकर 60 वर्ष की आयु वर्ग के 3,73,34,924 लोग कोविड टीके की पहली खुराक लगवा चुके हैं। इसी आयु वर्ग के 8,94,077 टीके की दूसरी खुराक लगवा चुके हैं। वहीं 60 वर्ष से अधिक उम्र के 4,34,13,349 लोग टीके की पहली खुराक लगवा चुके हैं जबकि इसी आयुवर्ग के 27,37,547 लोग दूसरी खुराक भी ले चुके हैं।
|
स्वास्थ्यकर्मी
|
फ्रंटलाइन वर्कर्स
|
45-60 आयुवर्ग
|
60 से अधिक आयुवर्ग
|
कुल उपलब्धि
|
|
पहली खुराक
|
दूसरी खुराक
|
पहली खुराक
|
दूसरी खुराक
|
पहली खुराक
|
दूसरी खुराक
|
पहली खुराक
|
दूसरी खुराक
|
पहली खुराक
|
दूसरी खुराक
|
|
90,63,976
|
56,03,568
|
1,02,09,443
|
50,61,571
|
3,73,34,924
|
8,94,077
|
4,34,13,349
|
27,37,547
|
10,00,21,692
|
1,42,96,763
|
| |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
तीन राज्यों ने 1 करोड़ से अधिक टीकाकरण किए हैं- जिनमें महाराष्ट्र (1,11,19,018), राजस्थान (1,02,15,471) और उत्तर प्रदेश (1,00,17,650) शामिल हैं।
देश भर में कोविड-19 टीकाकरण के 89वें दिन आज रात 8 बजे तक कुल 31,39,063 वैक्सीन की खुराक दी गई। प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक जिसमें से 27,19,964 लाभार्थियों को पहली खुराक के लिए टीका लगाया गया था और 4,19,099 लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक मिली। आज रात तक अंतिम रिपोर्ट पूरी हो जाएगी।
|
Date: 14th April 2021 (89th Day)
|
|
स्वास्थ्यकर्मी
|
फ्रंटलाइन वर्कर्स
|
45-60 आयुवर्ग
|
60 से अधिक आयुवर्ग
|
कुल उपलब्धि
|
|
पहली खुराक
|
दूसरी खुराक
|
पहली खुराक
|
दूसरी खुराक
|
पहली खुराक
|
दूसरी खुराक
|
पहली खुराक
|
दूसरी खुराक
|
पहली खुराक
|
दूसरी खुराक
|
|
15,290
|
22,496
|
73,199
|
50,798
|
16,84,480
|
75,742
|
9,46,995
|
2,70,063
|
27,19,964
|
4,19,099
|
****
एमजी/एएम/वीएस
(रिलीज़ आईडी: 1712470)
आगंतुक पटल : 229