स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
कोविड-19 टीकाकरण के 85वें दिन 10 करोड़ से अधिक खुराक दिए जाने के साथ ही भारत ने नया मुकाम हासिल किया
भारत सबसे तेजी से 10 करोड़ टीके लगाने वाला देश बना
आज शाम 8 बजे तक 29 लाख वैक्सीन की खुराक दी गई
Posted On:
10 APR 2021 8:51PM by PIB Delhi
दुनिया में भारत अपने नागरिकों को सबसे तेजी से 10 करोड़ से अधिक टीके लगाने के साथ कोविड-19 वायरस के खिलाफ जारी लड़ाई में एक और नये शिखर की तरफ बढ़ गया है। अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज शाम 8 बजे तक देश में दी गई कोविड-19 वैक्सीन की खुराकों की कुल संख्या 10,12,84,282 हो गई हैं।
कोविड-19 बीमारी से लोगों के कीमती जीवन को बचाने के लिए 45 वर्ष से ऊपर के लोगों का उनके कार्यस्थलों (सरकारी और निजी) पर टीकाकरण करवाने के लिए हाल के प्रावधानों के साथ का विस्तार केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा सुरक्षा के लिए सक्रिय, सहयोगात्मक और समन्वित कदमों की एक श्रृंखला बनाता है। साथ ही कुशल नैदानिक प्रबंधन से यह सुनिश्चित हुआ है कि दुनिया के मुकाबले भारत में सबसे कम मृत्यु दर (1.28%) है।
यह उपलब्धि पूरे समाज के दृष्टिकोण की भी गवाह है, जहां लोगों ने अफवाहों को दरकिनार करते हुए और निहित स्वार्थों से दूर, टीका लगाने की झिझक को ख़त्म किया और कोविड-19 पर अंकुश लगाने में प्रशासन को मजबूत किया। देश में सबसे कमजोर आबादी समूहों को कोविड -19 से बचाने के लिए एक उपकरण के रूप में नियमित टीकाकरण की समीक्षा और उच्चतम स्तर पर निगरानी जारी है।
भारत 10 करोड़ टीकाकरण करने वाला दुनिया का सबसे तेज देश भी है। संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन की तुलना में भारत ने तेजी से यह उपलब्धि हासिल की है, जिन्होंने क्रमशः 89 दिनों और 103 दिनों में 10 करोड़ टीकाकरण किया।
अन्य देशों के साथ 85 वें दिन की उपलब्धियों पर व्यापक तुलना इस तथ्य की पुष्टि करती है कि भारत में प्रति दिन टीकाकरण की दर सबसे अधिक है। अमेरिका में 85 दिनों में 9.2 करोड़ टीके लगाए गए थे जबकि इतने ही दिनों में चीन में 6.14 करोड़ वैक्सीन की डोज ही लाभार्थियों को दी गई थीं।
10.12 करोड़ का आंकड़ा 15,17,260 सत्रों में हासिल किया गया है जिसमें अब तक 90,03,060 स्वास्थ्यकर्मियों (एचसीडब्ल्यू) को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है जबकि 55,06,717 स्वास्थ्यकर्मी दूसरी खुराक ले चुके हैं। वहीं 99,39,321 फ्रंटलाइन वर्कर्स पहला और 47,28,966 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने दूसरी खुराक ली है। 45 वर्ष से 59 वर्ष की आयु के लिए 3,01,14,957 (पहली खुराक) और 6,37,768 (दूसरी खुराक) वहीं 60 वर्ष से अधिक आयु के 3,95,64,741 (पहली खुराक) और 17,88,752 (दूसरी खुराक) ले चुकें हैं।
स्वास्थ्यकर्मी
|
फ्रंटलाइन वर्क्रस
|
आयु वर्ग 45-60 वर्ष
|
60 वर्ष से अधिक
|
कुल उपलब्धि
|
पहली खुराक
|
दूसरी खुराक
|
पहली खुराक
|
दूसरी खुराक
|
पहली खुराक
|
दूसरी खुराक
|
पहली खुराक
|
दूसरी खुराक
|
पहली खुराक
|
दूसरी खुराक
|
90,03,060
|
55,06,717
|
99,39,321
|
47,28,966
|
3,01,14,957
|
6,37,768
|
3,95,64,741
|
17,88,752
|
8,86,22,079
|
1,26,62,203
|
प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में कोविड-19 टीकाकरण के 85वें दिन आज शाम 8 बजे तक कुल 29,65,886 वैक्सीन की खुराक दी गई। इनमें से 26,31,119 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी गई और 3,34,767 स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है। फाइनल रिपोर्ट आज रात तक तैयार हो जाएगी।
10 अप्रैल 2021 (85वां दिन)
|
स्वास्थ्यकर्मी
|
फ्रंटलाइन वर्कर्स
|
आयु वर्ग 45-60 वर्ष
|
60 वर्ष से अधिक
|
कुल लाभार्थी
|
पहली खुराक
|
दूसरी खुराक
|
पहली खुराक
|
दूसरी खुराक
|
पहली खुराक
|
दूसरी खुराक
|
पहली खुराक
|
दूसरी खुराक
|
पहली खुराक
|
दूसरी खुराक
|
12,581
|
26,051
|
66,137
|
68,029
|
17,32,688
|
52,191
|
8,19,713
|
1,88,496
|
26,31,119
|
3,34,767
|
****
एमजी/एएम/डीवी
(Release ID: 1710957)