सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

अन्‍य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए मैट्रिक के बाद छात्रवृत्ति की केन्‍द्र प्रायोजित योजना के अंतर्गत मध्‍य प्रदेश को वर्ष 2020-21 के दौरान केन्‍द्रीय सहायता जारी

प्रविष्टि तिथि: 09 APR 2021 4:14PM by PIB Delhi

केन्‍द्र सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए मैट्रिक के बाद छात्रवृत्ति की केन्द्र प्रायोजित योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार को केन्‍द्रीय सहायता के रूप में 39 करोड़ 86 लाख रुपये की राशि जारी की है। इससे पहले, 12  जून, 2020 को तदार्थ आधार पर मध्‍य प्रदेश सरकार को 20 करोड़ रुपये और 22 सितम्‍बर, 2020 को 19 करोड़ 86 लाख रुपये भी जारी किये गये थे। अत: राज्‍य सरकार के पास 2020-21 में व्‍यय के लिए कुल 79 करोड़ 72 लाख रुपये (अनुमानित आवंटन) की राशि उपलब्‍ध है।

सरकार के फैसले के अनुसार चयनित लाभार्थियों (छात्रों) को निर्धारित छात्रवृत्तियों की अदायगी डीबीटी के जरिये की जाएगी। अदायगी का अन्‍य मॉडल चेक से कैश स्‍वीकार्य नहीं होगा।

****

एमजी/एएम/केपी/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 1710690) आगंतुक पटल : 350
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Telugu