रक्षा मंत्रालय

गुजराती नौसेना क्षेत्र के पहले दौरे पर एफओसी-इन-सी (वेस्ट) ने फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस का मुआयना किया

प्रविष्टि तिथि: 27 MAR 2021 10:30PM by PIB Delhi

वाइस एडमिरल आर हरि कुमार, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पश्चिमी नौसेना कमान ने 25-27 मार्च, 2021 से गुजरात नौसेना क्षेत्र का दौरा किया। उन्हें पोरबंदर में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग गुजरात नेवल एरिया द्वारा अगवानी की गई और गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत किया गया।

अपनी पहली यात्रा के दौरान एडमिरल ने ओखा में फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस (एफओबी) का भी दौरा किया जहां उन्हें तैनात यूनिट का सपोर्ट के लिए सुरक्षा स्थिति और उपायों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने मुख्यालय गुजरात दमन और दीव (एचक्यूजीडीएंडडी) के रक्षा अधिकारियों और नाविकों के साथ बातचीत की।

****

एमजी/एएम/एके/एनके


(रिलीज़ आईडी: 1708171) आगंतुक पटल : 209
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati