राष्ट्रपति सचिवालय

राष्ट्रपति ने होली की शुभकामनाएं दी

प्रविष्टि तिथि: 27 MAR 2021 8:32PM by PIB Delhi

भारत के राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने होली की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा: “होली के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेशों में रह रहे सभी नागरिकों को शुभकामनाएं देता हूं।

रंगों का त्योहार होली, वसंत के मौसम का एक प्रमुख त्योहार है। यह सामाजिक सद्भाव का त्योहार है जो लोगों की जिंदगी में खुशी, आनंद और आशा को एक साथ लाकर जश्न मनाने का मौका देता है। यह हमें सामाजिक एकीकरण और बंधुत्व का संदेश देता है। साथ ही, यह न्यू इंडिया बनाने के लिए लोगों को एक साथ आने के लिए भी प्रेरित करता है जो एकता, समानता और सद्भाव की नींव पर बनाया गया है।          

जोश और उत्साह के इस त्योहार को राष्ट्रीयता की भावना को और मजबूत करना चाहिए जो हमारी सांस्कृतिक विविधता का अभिन्न अंग है।

****

एमजी/एएम/एके/एनके


(रिलीज़ आईडी: 1708164) आगंतुक पटल : 214
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Punjabi