राष्ट्रपति सचिवालय

राष्ट्रपति आगामी 6-7 मार्च को मध्य प्रदेश की यात्रा पर जाएंगे

प्रविष्टि तिथि: 05 MAR 2021 5:54PM by PIB Delhi

भारत के राष्ट्रपति माननीय श्री रामनाथ कोविंद आगामी 6-7 मार्च, 2021 को मध्य प्रदेश की यात्रा पर जाएंगे।

6 मार्च, 2021 को राष्ट्रपति महोदय राज्य स्तरीय न्यायिक अकादमी के निदेशकों के अखिल भारतीय सम्मेलन का जबलपुर में उद्घाटन करेंगे।

7 मार्च, 2021 को राष्ट्रपति महोदय दमोह जिले के सिंहरामपुर गांव में मध्य प्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य विभाग द्वारा आयोजित जनजातीय सम्मेलन की शोभा बढ़ाएंगे।

***

एमजी/एएम/एसएम/एचबी


(रिलीज़ आईडी: 1702745) आगंतुक पटल : 315
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Punjabi