सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय

नाग नदी प्रदूषण नियंत्रण परियोजना को मंजूरी, इस परियोजना से नागपुर शहर में नाग नदी में जैव-विविधता और कायाकल्प सुनिश्चित होगा

Posted On: 02 MAR 2021 5:50PM by PIB Delhi

कुल 2,117.54 करोड़ रुपये की लागत से नाग नदी प्रदूषण नियंत्रण परियोजना को मंजूरी दी गई है। नागपुर शहर से होकर बहने वाली और इस शहर को अपना नाम देने वाली यह नदी अब मैले और औद्योगिक कचरे से अत्यधिक प्रदूषित एक जलधारा बन चुकी है। प्रदूषण नियंत्रण की इस परियोजना की घोषणा केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज अपने कार्यालय में विश्व बैंक के अधिकारियों, डीजी एनएमसीजी और नागपुर नगर निगम आयुक्त के साथ हुई एक बैठक की अध्यक्षता करने के बाद की।

 

राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना के तहत अनुमोदित इस परियोजना को राष्ट्रीय नदी संरक्षण निदेशालय, एनआरसीडी द्वारा कार्यान्वित किया जाएगा। यह परियोजना अशोधित मैले पानी, बहते ठोस अपशिष्ट और नाग नदी एवं उसकी सहायक नदियों में बहने वाली अन्य अशुद्धियों के संदर्भ में प्रदूषण के स्तर को कम करेगी।

 

>>>>>>>>>>>>>>>>

 

एमजी/एएम/आर/डीवी



(Release ID: 1702100) Visitor Counter : 358


Read this release in: English , Urdu , Marathi