स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोविड-19 टीकाकरण के 35वें दिन की नवीनतम जानकारी


1.04 करोड़ लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया

आज शाम 6 बजे तक 2.61 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को टीका लगाया गया; 1,46,043 स्वास्थ्यकर्मियों को आज टीके की दूसरी खुराक दी गई

18 फरवरी 2021 को 6,58,674 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया - यह अब तक एक दिन में किया गया सबसे ज्यादा टीकाकरण है

Posted On: 19 FEB 2021 7:41PM by PIB Delhi

कोविड-19 टीका लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स की संख्या बढ़कर आज 1.04 करोड़ हो गई।

प्राप्त प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, आज शाम 6 बजे तक 2,20,877 सत्रों के जरिए 1,04,49,942 टीकों की खुराक दी गई।

इनमें 62,95,903 स्वास्थ्यकर्मी (एचसीडब्ल्यू) शामिल हैं जिन्होंने टीके की पहली खुराक ली है और 7,56,942 स्वास्थ्यकर्मियों (एचसीडब्ल्यू) ने दूसरी खुराक ली है, इसके साथ ही  33,97,097 अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं (फ्रंटलाइन वर्कर्स-एफएलडब्ल्यू) ने पहली खुराक ली है। पूरे देशभर में 16 जनवरी 2021 को टीकाकरण की शुरुआत हुई थी जबकि 2 फरवरी 2021 से अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं (फ्रंटलाइन वर्कर्स-एफएलडब्ल्यू) को टीका लगना शुरू हुआ था। 

18 फरवरी 2021 को कुल 6,58,674 लाभार्थियों का टीकाकरण किए गया था। यह जारी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के दौरान एक दिन में किया गया सबसे ज्यादा टीकाकरण है।

 

एचसीडब्ल्यू

एफएलडब्ल्यू

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

62,95,903

7,56,942

33,97,097

देशभर में जारी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के 35वें दिन आज शाम 6 बजे तक कुल 2,61,935 लाभार्थियों को टीके की खुराक दी गई। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक 1,15,892 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी गई और 1,46,043 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई है। आज की अंतिम रिपोर्ट देर रात तक तैयार हो जाएगी।

आज शाम 6 बजे तक 9,415 सत्रों का आयोजन किया गया।

आज सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड टीकाकरण हुआ।

क्रम संख्या

 

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

                 टीकाकरण के लाभार्थी

पहली खुराक

दूसरी खुराक

कुल खुराक

1

अंडमान और निकोबार दीप समूह

4,453

895

5,348

2

आंध्र प्रदेश

3,91,140

62,456

4,53,596

3

अरुणाचल प्रदेश

19,172

3,575

22,747

4

असम

1,40,729

8,637

1,49,366

5

बिहार

5,08,266

33,637

5,41,903

6

चंडीगढ़

12,100

547

12,647

7

छत्तीसगढ़

3,27,336

15,492

3,42,828

8

दादर और नगर हवेली

4,493

114

4,607

9

दमन और दीव

1,672

153

1,825

10

दिल्ली

2,52,774

11,388

2,64,162

11

गोवा

14,294

550

14,844

12

गुजरात

8,11,152

28,047

8,39,199

13

हरियाणा

2,05,596

21,093

2,26,689

14

हिमाचल प्रदेश

90,908

68,031

1,58,939

15

जम्मू और कश्मीर

1,89,840

5,282

1,95,122

16

झारखंड

2,45,714

10,522

2,56,236

17

कर्नाटक

5,28,883

94,571

6,23,454

18

केरल

3,90,648

31,252

4,21,900

19

लद्दाख

4,436

290

4,726

20

लक्षद्वीप

1,809

115

1,924

21

मध्य प्रदेश

6,20,165

0

6,20,165

22

महाराष्ट्र

8,21,603

26,359

8,47,962

23

मणिपुर

37,306

1,031

38,337

24

मेघालय

21,674

607

22,281

25

मिजोरम

14,211

2,077

16,288

26

नगालैंड

19,991

3,218

23,209

27

ओडिशा

4,31,593

59,944

4,91,537

28

पुडुचेरी

8,458

639

9,097

29

पंजाब

1,19,929

9,327

1,29,256

30

राजस्थान

7,48,598

15,493

7,64,091

31

सिक्किम

10,941

637

11,578

32

तमिलनाडु

3,20,467

23,996

3,44,463

33

तेलंगाना

2,80,295

78,046

3,58,341

34

त्रिपुरा

80,908

10,996

91,904

35

उत्तर प्रदेश

10,61,307

66,784

11,28,091

36

उत्तराखंड

1,29,221

6,231

1,35,452

37

पश्चिम बंगाल

5,94,065

32,751

6,26,816

38

अन्य

2,26,853

22,159

2,49,012

कुल

96,93,000

7,56,942

1,04,49,942

 

बारह राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों ने पहली खुराक के लिए पंजीकृत स्वास्थ्यकर्मियों में से 75 प्रतिशत से अधिक का टीकाकरण किया है। इनमें बिहार, त्रिपुरा, ओडिशा, लक्षद्वीप, गुजरात, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001U2HO.jpg

 

दूसरी ओर सात राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों ने पहली खुराक के लिए पंजीकृत स्वास्थ्यकर्मियों में से 50 प्रतिशत से कम के टीकाकरण की सूचना दी है। इनमें लद्दाख, तमिलनाडु, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, नगालैंड और पुडुचेरी शामिल हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002PM3G.jpg

पंद्रह राज्यों में पंजीकृत अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं (फ्रंटलाइन वर्कर्स) में 40 प्रतिशत से अधिक को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई। ये राज्य गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, दादर और नगर हवेली, त्रिपुरा, उत्तराखंड, झारखंड, लक्षद्वीप, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और बिहार हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00360DD.jpg

दस राज्यों जहां सबसे अधिक टीकाकरण दर्ज किया, वे हैं- उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, जम्मू और कश्मीर, केरल, ओडिशा, झारखंड और मध्य प्रदेश।    

अब तक कुल 41 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह कुल टीकाकरण का 0.0004 प्रतिशत है। अस्पताल में भर्ती होने वाले 41 लोगों में से 25 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 14 की मौत हो गई और दो का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अब तक कुल 34 लोगों की मौत दर्ज की गई है। यह कुल कोविड-19 टीकाकरण का 0.0003 प्रतिशत है। 34 में से 14 व्यक्तियों की मौत अस्पताल में हुई है, जबकि 20 की मौत अस्पताल के बाहर हुई है।

गंभीर/ प्रतिकूल असर के एईएफआई/मौत के किसी भी मामले में अब तक टीकाकरण को जिम्मेदार नहीं बताया गया है।

पिछले 24 घंटे के दौरान, मौत के दो नए मामले दर्ज किए गए हैं।ओडिशा के अंगुल की रहने वाली एक 52 वर्ष की महिला की मौत सदमे के कारण हुई है। उनकी मौत टीकाकरण के 14 दिनों के बाद हुई है। अभी तक पोस्ट-मार्टम नहीं किया गया है।

वहीं दूसरी मौत, उत्तराखंड के चमोली जिले की 55 वर्षीय महिला की हुई है। पोस्ट-मार्टम किया जा चुका है और रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।

***

एमजी/एएम/पीकेपी/डीवी



(Release ID: 1699599) Visitor Counter : 263


Read this release in: English , Urdu , Manipuri , Telugu