स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोविड-19 टीकाकरण के 32वें दिन का अपडेट


देश में अब तक 88.5 लाख से अधिक कोविड-19 टीके लगाए गए

आज दिन भर में शाम 6 बजे तक 1.3 लाख लोगों का हुआ टीकाकरण; आज 56,048 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक लगाई गई

Posted On: 16 FEB 2021 7:59PM by PIB Delhi

स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के अंतर्गत आज कुल टीका लगवाने वालों की संख्या 88.5 लाख से ऊपर पहुंच गई ।

प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार आज शाम 6:00 बजे तक आयोजित कुल 1,90,665 सत्रों में 88,57,341 टीके लगाए जा चुके हैं।

इसमें 61,29,745 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं जिन्हें टीके की पहली खुराक दी गई और 2,16,339 वे स्वास्थ्य कर्मी जिन्हें टीके की दूसरी खुराक दी गई। साथ ही साथ इसमें 25,11,257 अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी हैं जिन्हें टीके की पहली खुराक दी गई है। कोविड-19 महामारी के खिलाफ भारत में टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी 2021 को की गई थी जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण शुरू हुआ था। जबकि अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों का टीकाकरण 2 फरवरी 2021 से आरंभ हुआ।

स्वास्थ्य कर्मी

अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

61,29,745

2,16,339

25,11,257

 

कोविड-19 के विरुद्ध टीकाकरण के अभियान के 32वें दिन शाम 6 बजे तक आरंभिक रिपोर्ट के अनुसार कुल 1,34,691 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसमें से 78,643 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक जबकि 56,048 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई। अंतिम रिपोर्ट देर रात तक तैयार होगी।

आज शाम 6 बजे तक टीकाकरण के कुल 6,293 सत्र आयोजित किए गए।

क्रम संख्या.

राज्य/संघ शासित प्रदेश

लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया 

पहली खुराक

दूसरी खुराक

कुल ख़ुराकें

1

अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह

3,847

182

4,029

2

आंध्र प्रदेश

3,64,983

22,253

3,87,236

3

अरुणाचल प्रदेश

16,613

1,574

18,187

4

असम

1,29,210

4,640

1,33,850

5

बिहार

4,96,974

13,497

5,10,471

6

चंडीगढ़

9,756

252

10,008

7

छत्तीसगढ़

2,89,071

6,157

2,95,228

8

दादरा एवं नगर हवेली

3,175

70

3,245

9

दमन व दीव

1,308

94

1,402

10

दिल्ली

2,04,036

4,478

2,08,514

11

गोवा

13,166

517

13,683

12

गुजरात

6,94,817

15,265

7,10,082

13

हरियाणा

2,01,098

4,773

2,05,871

14

हिमाचल प्रदेश

82,400

1,894

84,294

15

जम्मू व कश्मीर

1,59,906

2,501

1,62,407

16

झारखंड

2,19,676

5,472

2,25,148

17

कर्नाटक

5,04,262

27,946

5,32,208

18

केरल

3,72,697

11,937

3,84,634

19

लद्दाख

3,077

119

3,196

20

लक्षद्वीप

1,776

0

1,776

21

मध्य प्रदेश

5,75,728

0

5,75,728

22

महाराष्ट्र

7,19,371

7,195

7,26,566

23

मणिपुर

28,008

460

28,468

24

मेघालय

16,306

255

16,561

25

मिज़ोरम

12,330

227

12,557

26

नागालैंड

14,885

1,071

15,956

27

ओडिशा

4,17,881

10,590

4,28,471

28

पुद्दुचेरी

6,627

330

6,957

29

पंजाब

1,09,911

2,041

1,11,952

30

राजस्थान

6,18,970

9,430

6,28,400

31

सिक्किम

8,966

154

9,120

32

तमिलनाडु

2,72,684

7,052

2,79,736

33

तेलंगाना

2,79,330

17,686

2,97,016

34

त्रिपुरा

73,924

1,491

75,415

35

उत्तर प्रदेश

9,16,568

18,394

9,34,962

36

उत्तराखंड

1,19,060

2,666

1,21,726

37

पश्चिम बंगाल

5,46,017

9,942

5,55,959

38

अन्य

1,32,588

3,734

1,36,322

कुल

86,41,002

2,16,339

88,57,341

 

कोविड टीकाकरण के 32वें दिन शाम 6 बजे तक टीकाकरण की पहली खुराक में से टीके के दुष्प्रभावों से जुड़े (एईएफआई के) 9 मामले सामने आए जबकि दूसरी खुराक से जुड़ा 1 मामला सामने आया।

 

एमजी/एएम/डीटी/डीवी



(Release ID: 1698621) Visitor Counter : 236