विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

विज्ञान और अभियांत्रिकी अनुसंधान परिषद-एसईआरबी ने महिलाओं और लड़कियों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर विज्ञान में महिला उत्कृष्टता पुरस्कार 2021 की घोषणा की

Posted On: 13 FEB 2021 11:11AM by PIB Delhi

राष्ट्रीय विज्ञान अकादमियों की चार युवा महिलाओं को महिलाओं और लड़कियों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस-2021 पर विज्ञान और अभियांत्रिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है।

विज्ञान और अभियांत्रिकी अनुसंधान परिषद-एसईआरबी महिला उत्कृष्टता पुरस्कार प्राप्त करने वाली पुरस्कार विजेताओं को अपने शोध विचारों को आगे बढ़ाने के लिए तीन साल की अवधि के लिए 15 लाख रुपये का अनुदान प्रदान करता है।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के एक सांविधिक निकाय, विज्ञान और अभियांत्रिकी परिषद (एसईआरबी) द्वारा विज्ञान और अभियांत्रिकी के प्रमुख क्षेत्रों में बुनियादी अनुसंधान का समर्थन करने वाला पुरस्कार, वर्ष 2013 में शुरू किया गया था। यह एक है 40 वर्ष से कम आयु की महिला वैज्ञानिकों को प्रदान किया जाने वाला पुरस्कार है। यह पुरस्कार किसी एक या अधिक राष्ट्रीय अकादमियों जैसे यंग साइंटिस्ट मेडल, यंग एसोसिएटशिप, आदि से मान्यता प्राप्त करने वाली महिला वैज्ञानिकों को प्रदान किया जाता है।

पुरस्कारों के लिए चुनी गई महिला वैज्ञानिकों में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बम्बई की सहायक प्रोफेसर, डॉ. शोभना कपूर ने 'होस्ट-पैथोजन इंटरैक्शन एंड मेम्ब्रेन बायोलॉजी, केमिकल बायोलॉजी एंड बायोलॉजी' में विशेषज्ञता के साथ केमिकल बायोलॉजी के क्षेत्र में काम किया है। साइंटिस्ट बी नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च इन रिप्रोडक्टिव हेल्थ, मुंबई की डॉ. अंतरा बैनर्जी ने महाराष्ट्र हेल्थ साइंसेज क्षेत्र से सिग्नल ट्रांसडक्शन, बायोलॉजी ऑफ रिप्रोडक्शन एंड एंडोक्रिनोलॉजी में विशेषज्ञता हासिल की है। डॉ. सोनू गांधी साइंटिस्ट डी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एनिमल बायोटेक्नोलॉजी, हैदराबाद से बायनोटेक्नोलॉजी क्षेत्र से हैं और उन्होने नैनो-सेंसर, फ़ोकस-फ़ेब्रेशन ऑफ़ लेबल-फ्री बायोसेंसर में काम किया है। डॉ. रितु गुप्ता, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जोधपुर, राजस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर इन मैटिरियल्स साइंस, नैनोडेविसेस एंड सेंसर्स, हेल्थ एंड एनर्जी में विशेषज्ञता के साथ काम कर रही हैं।

पुरस्कार के लिए www.serbonline.in के माध्यम से हर साल आवेदन प्राप्त किये जाते हैं।

एमजी/एएम/एमकेएस/डीसी



(Release ID: 1697696) Visitor Counter : 336


Read this release in: English , Marathi , Bengali , Tamil