स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोविड-19 टीकाकरण पर नवीनतम जानकारी


देशभर में 65.28 लाख स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स का कोविड-19 टीकाकरण

2,69,202 लाभार्थियों को आज शाम 6.30 बजे तक टीका लगा

Posted On: 09 FEB 2021 8:39PM by PIB Delhi

देशभर में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण कार्यक्रम के 25वें दिन स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगने वाले टीका का आंकड़ा 65.28 पहुंच गया है। भारत केवल 24 दिनों में कोविड टीकाकरण का 60 लाख का आंकड़ा छूने वाला सबसे बड़ा देश है।

उत्तर प्रदेश के छोड़कर आज सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में टीकाकरण किया गया।

प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक आज शाम 6.30 बजे तक 65,28,210 स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगा है। अब तक 1,34,616 सत्रों का आयोजन किया गया है। आज शाम 6:30 बजे तक 7,860 सत्रों का आयोजन किया गया।

अभी तक जितने लोगों को टीका लगा है उनमें 55,85,043 स्वास्थ्यकर्मी और 9,43,167 फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल हैं।

2,69,202 लाभार्थियों को आज शाम 6:30 बजे तक टीका लगा। इनमें 1,02,941 स्वास्थ्यकर्मी और 1,66,261 फ्रंटलाइन वर्कर्स हैं। देर रात तक अंतिम रिपोर्ट पूरी कर ली जाएगी।

क्रम संख्या

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

लाभार्थी

1

अंडमान और निकोबार दीप समूह

3413

2

आंध्र प्रदेश

3,24,415

3

अरुणाचल प्रदेश

13,480

4

असम

1,08,887

5

बिहार

4,02,081

6

चंडीगढ़

6458

7

छत्तीसगढ़

1,96,908

8

दादर और नगर हवेली

1697

9

दमन और दीव

843

10

दिल्ली

1,26,353

11

गोवा

8929

12

गुजरात

5,61,499

13

हरियाणा

1,84,730

14

हिमाचल प्रदेश

61,271

15

जम्मू-कश्मीर

74,215

16

झारखंड

1,39,693

17

कर्नाटक

4,39,543

18

केरल

3,21,189

19

लद्दाख

2309

20

लक्षदीप

920

21

मध्य प्रदेश

3,80,112

22

महाराष्ट्र

5,33,480

23

मणिपुर

11067

24

मेघालय

9005

25

मिजोरम

11046

26

नगालैंड

5,656

27

ओडिशा

3,25,493

28

पुडुचेरी

4301

29

पंजाब

86,657

30

राजास्थान

4,90,356

31

सिक्किम

6875

32

तमिलनाडु

1,84,720

33

तेलंगाना

2,29,027

34

त्रिपुरा

50,852

35

उत्तर प्रदेश

6,73,542

36

उत्तराखंड

85,359

37

पश्चिम बंगाल

3,98,319

38

अन्य

63,510

कुल

65,28,210

 

टीकाकरण अभियान के 25वें दिन शाम 6:30 बजे तक प्रतिकूल असर के 25 मामले दर्ज किए गए।

****

एमजी/एएम/वीएस/डीसी



(Release ID: 1696703) Visitor Counter : 205


Read this release in: English , Urdu , Marathi , Manipuri