वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री और ब्रिटेन के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री के बीच बैठक

प्रविष्टि तिथि: 08 FEB 2021 2:42PM by PIB Delhi

भारत-यूके व्यापार एवं निवेश संबंधों पर चर्चा के लिए शनिवार, छह फरवरी 2021 को नई दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल और ब्रिटेन की अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री सुश्री एलिजाबेथ ट्रस्स के बीच मुलाकात हुई। इस बैठक में भारत के वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी भी शामिल थे।

एक-दूसरे की प्राथमिकताओं और कारोबार ग्रहणशीलता की आपसी समझ की भावना के साथ द्वीपक्षीय व्यापार एवं आर्थिक संबंधों पर विस्तृत चर्चाएं की गईं। मंत्रियों ने भारत-यूके साझेदारी के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इसके अलावा दोनों देशों के बीच एक उन्नत व्यापार साझेदारी (ईटीपी) के माध्यम से व्यापारिक सहयोग को मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने कोविड-19 की प्रतिक्रिया में दोनों तरफ के बाजार पहुंच अवरोधों को हटाने और चालू सहयोग में प्रगति की समीक्षा की।       

उन्नत व्यापार साझेदारी (ईटीपी) का विकास

24 जुलाई, 2020 को 14वें संयुक्त आर्थिक व्यापार समिति (जेटको) से अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए ईटीपी के लिए भारत और यूके के व्यापार मंत्रियों ने दोनों पक्षों के बीच चल रहे कार्यों की समीक्षा की। ईटीपी उस रोडमैप के विकास के एक हिस्से के रूप में है, जो प्राथमिकता के आधार पर एक अंतरिम समझौते पर विचार सहित एक संभावित व्यापक मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) को बढ़ावा देगा।     

आगे बढ़ने को लेकर एक कदम के रूप में, मंत्रियों ने इस पर सहमति व्यक्त की कि ईटीपी को इस साल के अंत में यूके के प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान औपचारिक रूप से शुरू किया जाए। इसके लिए मंत्रियों ने आगे की प्रगति को लेकर संयुक्त समयसीमा सहित दोनों देशों को त्वरित लाभ पहुंचाने के लिए व्यापार एवं निवेश के मोर्चे पर ठोस प्रगति के संबंध में स्वयं को प्रतिबद्ध किया।     

वहीं मंत्रियों ने ईटीपी को शुरू करने की दिशा में संचालित प्रक्रिया को और तेज करने पर सहमति व्यक्त की। इसके अलावा उन्होंने नियमित आधार पर बातचीत करने को लेकर भी प्रतिबद्धता जाहिर की। वहीं त्वरित और ठोस द्वीपक्षीय परिदेयों की पहचान करने पर भी बातचीत हुई, जो ईटीपी को मजबूत करने के साथ दोनों देशों के लोगों को तत्काल लाभ पहुंचा सकते हैं।  

कोविड-19 सहयोग और व्यापार के साथ काम करना

मंत्रियों ने दोनों देश के बीच टीकों सहित द्वीपक्षीय स्वास्थ्य सहयोग को मजबूत करने का स्वागत किया, जो भारत एवं यूके को इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान अच्छे कामों को लेकर वैश्विक ताकत के रूप में कार्य करने के लिए सक्षम बना रहा है।

मंत्रियों ने यूके-भारत सीईओ फोरम को फिर से शुरू करने को लेकर प्रतिबद्धता और जल्द से जल्द सीईओ फोरम की बैठक पर सहमति व्य्क्त की। दोनों पक्षों ने व्यापार के माहौल को बेहतर बनाने के लिए व्यवसायों के साथ काम करने प्रतिबद्ता की फिर से पुष्टि की। इसके अलावा कोविड-19 के बाद आर्थिक मजबूती की चुनौतियों को भी सम्मिलित रूप से संबोधित किया।

*******

एमजी/एएम/एचकेपी/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 1696380) आगंतुक पटल : 370
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Manipuri , Bengali , Tamil , Malayalam