सूचना और प्रसारण मंत्रालय

सरकार गरीबों के कल्‍याण के लिए प्रतिबद्ध- प्रकाश जावडेकर


केन्‍द्रीय बजट 2021 एक आत्‍मनिर्भर बजट जिसका उद्देश्‍य भारत को मजबूत बनाना

Posted On: 07 FEB 2021 11:03PM by PIB Delhi

केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा है कि केन्‍द्र गरीबों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, और उसने बजट में किसी पर बोझ नहीं डालकर, आगे कदम बढ़ाते हुए बजट पेश किया है।

पुणे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, श्री जावडेकर ने कहा कि केन्द्र की विशेष पहुंच पहल के हिस्से के रूप में, "वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केन्द्रीय बजट 2021-22 का एक सुनियोजित दस्तावेज है, जिसका उद्देश्य भारत को "आत्‍मनिर्भर" बनाना है।" बजट में सड़कों, परिवहन, सुरक्षा और रक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास पर ध्यान केन्द्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय बजट किसानों सहित सभी क्षेत्रों के लोगों को लाभान्वित करेगा। उन्होंने सुधार की अनेक पहलों के माध्यम से किसानों की आय दोगुनी करने की सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

श्री जावडेकर ने जोर देकर कहा कि सरकार गरीबों के कल्याण और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, गैस, बिजली, नल का पानी, बैंक खाते खोलने जैसी सभी योजनाएं समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ रही हैं। उज्ज्वला योजना के माध्यम से 8 करोड़ महिलाओं को लाभान्वित किया गया है। उन्होंने कहा कि योजना का विस्‍तार किया जा रहा है और एक करोड़ महिलाएं इसमें शामिल होंगी।

इस बात पर जोर देते हुए कि कोविड-19 महामारी ने विश्व अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है, जावडेकर ने कहा, “भारत भी इससे बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इन परिस्थितियों में, आय के नए स्रोतों को खोजना और करों में वृद्धि करना अनिवार्य था। हालांकि, इस बजट में कोई कर नहीं बढ़ाया गया है ”।

सूचना और प्रसारण मंत्री ने याद किया कि 'आत्मनिर्भर' शब्द इतना लोकप्रिय हो गया है कि ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने भी इसे एक नए शब्द के रूप में शामिल कर लिया है।

 

 

****

एमजी/एएम/केपी/डीए



(Release ID: 1696249) Visitor Counter : 117


Read this release in: English , Urdu , Marathi