गृह मंत्रालय
अग्निशमन सेवा, होम गार्ड (एचजी) और नागरिक सुरक्षा (सीडी) कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस, 2021 के अवसर पर राष्ट्रपति पदक पुरस्का र
प्रविष्टि तिथि:
25 JAN 2021 12:30PM by PIB Delhi
प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड सेवा से जुड़े कर्मचारियों को राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार और राष्ट्रपति उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार के साथ ही वीरता पदक और सराहनीय सेवा पदक दिए जाते हैं।
गणतंत्र दिवस, 2021 के अवसर पर 73 कर्मचारियों को अग्निशमन सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
इनमें से 8 कर्मचारियों को वीरता के लिए अग्निशमन सेवा पदक और 2 कर्मचारियों को उनके साहस और वीरता पूर्ण कार्यों के लिए अग्निशमन वीरता पदक से सम्मानित किया गया है।
उत्कृष्ट सेवा के लिए 13 कर्मचारियों को राष्ट्रपति अग्निशमन सेवा पदक और 50 कर्मचारियों को उनके सेवाओं के उत्कृष्ट व सराहनीय रिकॉर्ड के लिए अग्निशमन सेवा पदक दिया गया है।
इसके अलावा, गणतंत्र दिवस, 2021 के अवसर पर 54 कर्मचारियों को होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा पदक से भी सम्मानित किया गया है। इनमें से 3 कर्मचारियों को वीरता के लिए राष्ट्रपति का होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा पदक दिया गया। वहीं 4 कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा पदक व 47 कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के लिए नागरिक सुरक्षा पदक दिए गए।
अग्निशमन सेवा पदक और होम गार्ड व नागरिक सुरक्षा पदक हासिल करने वालों की सूची के लिए यहां क्लिक करें:-
****
एमजी/एएम/एमपी
(रिलीज़ आईडी: 1692362)
आगंतुक पटल : 356