वित्त मंत्रालय
वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने बजट 2021-22 के लिए राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों (विधानसभा वाले) के वित्त मंत्रियों के साथ बजट पूर्व बैठक की
प्रविष्टि तिथि:
18 JAN 2021 8:20PM by PIB Delhi
केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज यहां राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (विधानसभा वाले) के वित्त मंत्रियों के साथ बजट पूर्व विचार-विमर्श किया। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आयोजित की गई और इसमें मुख्यमंत्रियों, उप मुख्यमंत्रियों, वित्त मंत्रियों, मंत्रियों और राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों एवं केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
केंद्रीय वित्त सचिव डॉ ए. बी. पांडे ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और इस विशेष परामर्श बैठक के महत्व के बारे में जानकारी दी। केंद्रीय वित्त मंत्री ने सहकारी संघवाद के प्रतीक के रूप में इस बैठक के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वैश्विक महामारी के खिलाफ जंग में केंद्र सरकार ने राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों (विधानसभा वाले) का किस प्रकार जोरदार समर्थन किया है। अधिकतर प्रतिभागियों ने वैश्विक महामारी के सबसे खराब महीनों के दौरान अपने राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के लिए उधार की सीमा बढ़ाते हुए और राज्यों को ऋण सुविधा प्रदान करते हुए वित्तीय मदद करने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री को धन्यवाद दिया। प्रतिभागियों ने केंद्रीय वित्त मंत्री को बजट भाषण में शामिल करने के लिए कई सुझाव दिए।
****
एमजी/एएम/एसकेसी
(रिलीज़ आईडी: 1690286)
आगंतुक पटल : 203