स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोविड-19 के प्रबंधन में लक्षद्वीप प्रशासन की सहायता करने के लिए एक बहु-अनुशासनात्मक टीम को रवाना किया

Posted On: 19 JAN 2021 8:22PM by PIB Delhi

केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में 18.01.2021 को कोविड-19 का पहला मामला सामने आया है। यह मामला एक यात्री का है, जो 4 जनवरी 2021 को कोच्चि, केरल से एक जहाज के माध्यम से लक्षद्वीप आया था। कोविड-19 का लक्षण दिखाई देने वाले इस मामले के संदर्भ में अस्पताल को सूचित किया गया और जांच के बाद वह सकारात्मक पाया गया। शुरूआत में इस मामले के 31 प्राथमिक संपर्कों का पता लगाया गया और उन्हें क्वारंटाइन किया गया, जिनमें से 14 लोग सकारात्मक पाए गए हैं और उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। अब तक सकारात्मक मामलों के 56 संपर्कों का भी पता लगाया गया है और उन्हें क्वारंटाइन कर दिया गया है। केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन ने विसंक्रमीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है और गहन जोखिम-संचार गतिविधि को संचालित कर दिया गया है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा एक केंद्रीय बहु-अनुशासनात्मक टीम को लक्षद्वीप के लिए रवाना कर दिया गया है। इस टीम में जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, पुडुचेरी; राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान, पुणे और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालयसे विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। यह टीम केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन को कोविड-19 रोकथाम गतिविधियां करने में सहायता प्रदान करेगी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा स्थिति पर नजर रखा जा रहा है और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन को अपेक्षित सहायता प्रदान की जाएगी।

एमजी/एएम/एके-



(Release ID: 1690275) Visitor Counter : 197


Read this release in: English , Urdu , Manipuri , Punjabi