वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

भारत का विदेश व्यापार : दिसंबर, 2020

Posted On: 15 JAN 2021 5:57PM by PIB Delhi

भारत से अप्रैल - दिसंबर 2020-21* में 348.49 अरब अमेरिकी डॉलर का समग्र निर्यात (वस्तुएं एवं सेवाएं) होने का अनुमान लगाया गया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में (-)12.65 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है। उधर, अप्रैल- दिसंबर 2020-21* के दौरान 343.27 बिलियन अमेरिकी डॉलर का समग्र आयात होने का अनुमान लगाया गया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में  (-) 25.86 प्रतिशत की ऋणात्मक वृद्धि को दर्शाता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001YEXO.png

* नोटः i) आरबीआई द्वारा जारी किया गया सेवा क्षेत्र से जुड़ा नवीनतम डेटा नवंबर, 2020 से संबंधित है। दिसंबर 2020 से संबंधित डेटा सिर्फ एक आकलन है जिसमें आरबीआई की अगली प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर संशोधन किया जाएगा। ii) ब्रैकेट के आंकड़े पिछले वर्ष की इसी अवधि में विकास दर के समान हैं।

I. वस्तुओं का व्यापार

निर्यात (पुनर्निर्यात सहित)

दिसंबर, 2020 में 27.15 अरब अमेरिकी डॉलर का निर्यात हुआ, दिसंबर 2019 में हुए 27.11 अरब अमेरिकी डॉलर के निर्यात की तुलना में 0.14 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है। रुपये के लिहाज से दिसंबर, 2020 में निर्यात 1,99,770.58 करोड़ रुपये का हुआ वहीं दिसंबर, 2019 में निर्यात 1,92,984.47 करोड़ रुपये का हुआ जो  3.52  प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है।

प्रमुख वस्तुओं / वस्तु समूह जिन्होंने दिसंबर, 2019 की तुलना में दिसंबर, 2020 के दौरान सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है उनमें अन्य अनाज (278.23%), तेल भोजन (196.92%), लौह अयस्क (69.26%), अनाज से बने और विविध प्रसंस्कृत वस्तुएँ (47.14%), जूट निर्मित फ्लोर कवरिंग (21.93%), हस्तशिल्प उत्कृष्टता सहित हाथ से बने कालीन (21.78%), कालीन (21.17%), सिरेमिक उत्पाद और कांच के बने पदार्थ (19.56%), औषध और फार्मास्यूटिकल्स (17.47%), मसाले (17.3%), इलेक्ट्रॉनिक सामान (16.31%), फल और सब्जियाँ (14.88) %), कार्बनिक और अकार्बनिक रसायन (10.79%), चावल (10.76%), मीका, कोयला और अन्य अयस्क, प्रसंस्कृत खनिजों (10.76%), कपास यार्न / फैब्स सहित खनिज / निर्मित अप, हैंडलूम उत्पाद आदि (10.35) %), मांस, डेयरी और पोल्ट्री उत्पाद (6.8%), रत्न और आभूषण (6.75%), चाय (4.51%) और इंजीनियरिंग सामान (0.3%)।

 

 

प्रमुख वस्तुओं / वस्तु समूह जिन्होंने दिसंबर, 2019 की तुलना में दिसंबर, 2020 के दौरान नकारात्मक वृद्धि दर्ज की है उनमें पेट्रोलियम उत्पाद (-35.35%), तिलहन (-31.62%), चमड़ा और चमड़े से बने उत्पाद (-17.73%), कॉफी (-16.38%), सभी वस्त्रों का आरएमजी (-15.05%), मानव निर्मित यार्न / फैब / मेड-अप आदि (-14.56%), समुद्री उत्पाद (-14.25%), काजू (-12.04%), प्लास्टिक और लिनोलियम (-7.25%) और तम्बाकू (-4.91%)।

अप्रैल- दिसंबर 2020-21 की अवधि के लिए निर्यात का संचयी मूल्य 200.80 बिलियन अमेरिकी डॉलर (14,95,705.96 करोड़ रुपये) रहा जो अप्रैल- दिसंबर 2019-20 की अवधि के दौरान 238.27 बिलियन अमेरिकी डॉलर (16,77,370.97 करोड़ रुपये) का था। इस अवधि के दौरान डॉलर के संदर्भ में  (-) 15.73 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि और रुपये के संदर्भ में (-) 10.83 की नकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।

दिसंबर 2020 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न और आभूषण निर्यात मूल्य 22.22 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा जबकि दिसंबर  2019 में यह 21.06 बिलियन डॉलर था और इसमें 5.50 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई थी। अप्रैल-दिसंबर 2020-21 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न और आभूषणों के निर्यात 166.33 बिलियन अमेरिकी डॉलर का था जो 2019-20 में इसी अवधि के लिए 178.15 बिलियन डॉलर का था। इस तरह से इसमें (-) 6.63 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।

आयात

दिसंबर 2020 में 42.59 अरब अमेरिकी डॉलर (3,13,407.53 करोड़ रुपये) का आयात हुआ जो दिसंबर, 2019 में 39.59 अरब अमेरिकी डॉलर (2,81,880.86 करोड़ रुपये) के मुकाबले डॉलर के लिहाज से 7.56 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और रुपये के लिहाज से भी 11.18 प्रतिशत कम है। अप्रैल- दिसंबर 2020-21 में कुल मिलाकर 258.27 अरब अमेरिकी डॉलर (.19,22,790.49 करोड़ रुपये) का आयात हुआ, अप्रैल- दिसंबर 2019-20 में हुए आयात 364.18 अरब अमेरिकी डॉलर (25,62,539.91 करोड़ रुपये) रहा, दोनों वित्तीय वर्ष की तुलना में डॉलर के लिहाज से (-) 29.08 प्रतिशत नकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है और रुपये की दृष्टि से(-) 24.97 प्रतिशत नकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है।

नवंबर, 2020 में जिन प्रमुख जिंस समूहों के आयात में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में ऋणात्मक वृद्धि दर्ज की गई है उनमें निम्नलिखित शामिल हैं-

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002YP1X.png

कच्चे तेल और गैर-तेल का आयात:

  • दिसंबर 2020 में तेल का आयात 9.58 अरब अमेरिकी डॉलर (70,516.27 करोड़ रुपये) था, जो कि दिसंबर 2019 में 10.72 अरब अमेरिकी डॉलर (76,310.52 करोड़ रुपये) थी और डॉलर के संदर्भ में 10.61 प्रतिशत कम तथा रुपये के संदर्भ में 41.17 फीसदी कम था। अप्रैल-दिसंबर 2020-21 में तेल का आयात 53.69 अरब अमेरिकी डॉलर (3,99,976.85 करोड़ रुपये) की तुलना में डॉलर के संदर्भ में 44.49 प्रतिशत (रुपये के संदर्भ में 45.48 प्रतिशत कम) कम था, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 96.71अरब अमेरिकी डॉलर (6,80,620.86 करोड़ रुपये) का रहा था।
  • इस संबंध में यह उल्लेख किया गया है कि विश्व बैंक से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2020 में दिसंबर 2019 की तुलना में वैश्विक ब्रेंट मूल्य ($ / bbl)  24.27 % कम हो गया है।
  • दिसंबर 2020 में गैर-तेल (पेट्रोलियम) के आयात का अनुमान 33.00 अरब अमेरिकी डॉलर (2,42,891.26 करोड़ रुपये) था, जो कि दिसंबर 2019 में 28.88 अरब अमेरिकी डॉलर (2,05,570.34 करोड़ रुपये) की तुलना में डॉलर के संदर्भ में 14.30 प्रतिशत अधिक (रुपये में 18.15 प्रतिशत अधिक) था। अप्रैल-दिसंबर 2020-21 में गैर-तेल का आयात 204.58 अरब अमेरिकी डॉलर (15,22,813.64 करोड़ रुपये) था, जो कि अप्रैल-दिसंबर 2019-20 में 267.47 अरब अमेरिकी डॉलर (18,81,919.04 करोड़ रुपये) की तुलना में डॉलर के संदर्भ में 23.51 प्रतिशत कम (रुपये के संदर्भ में 19.08 प्रतिशत कम) था।
  • दिसंबर 2020 में गैर-तेल सोने का आयात 28.52 अरब अमेरिकी डॉलर का हुआ जिसमें 7.99 फीसदी सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई और दिसंबर 2019 में इसी अवधि के दौरान गैर-रत्न व जेवरात आयात 26.41 अरब अमेरिकी डॉलर का हुआ। अप्रैल-दिसंबर 2020-21 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न व जेवरात आयात 187.80 अरब अमेरिकी डॉलर का हुआ, जो पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि यानि अप्रैल-दिसंबर 2019-2020 के दौरान 244.42 अरब अमेरिकी डॉलर का रहा था, यानि पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में वर्तमान वित्तीय वर्ष में (-) 23.16 प्रतिशत की ऋणात्मक वृद्धि को रेखांकित करता है।

 

II. सेवाओं का व्यापार

निर्यात (प्राप्तियां)

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा 15 जनवरी, 2020 को जारी नवीनतम प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नवंबर 2020 में निर्यात 17.08 अरब अमेरिकी डॉलर (1,26,767.42करोड़ रुपये) का हुआ, जो नवंबर 2019 की तुलना में डॉलर के लिहाज से (-) 5.09 प्रतिशत की ऋणात्मक वृद्धि को दर्शाता है। दिसंबर 2020* में सेवाओं का निर्यात 17.31 अरब अमेरिकी डॉलर का होने का अनुमान लगाया गया है।

आयात (भुगतान)

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा 15 जनवरी, 2021को जारी नवीनतम प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अक्टूबर, 2020 में आयात 10.12 अरब अमेरिकी डॉलर (75,110.44 करोड़ रुपये) का हुआ, जो नवंबर 2019 की तुलना में डॉलर के लिहाज से (-) 11.79 प्रतिशत की ऋणात्मक वृद्धि को दर्शाता है। दिसंबर 2020* में सेवाओं का आयात 10.32 अरब अमेरिकी डॉलर का होने का अनुमान लगाया गया है।

III. व्यापार संतुलन

वस्तुएं: दिसंबर, 2020 में व्यापार घाटा 15.44 अरब अमेरिकी डॉलर रहने का अनुमान लगाया गया है, जबकि दिसंबर 2019 में यह व्यापार घाटा 12.49 अरब अमेरिकी डॉलर का हुआ था। जो 23.66प्रतिशत कम है।

सेवाएं: आरबीआई द्वारा 15 जनवरी, 2021को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नवंबर 2020 के दौरान सेवाओं में व्यापार संतुलन (अर्थात शुद्ध सेवा निर्यात) 6.96 अरब अमेरिकी डॉलर रहने का अनुमान लगाया गया है। दिसंबर 2020* में अनुमानित व्यापार संतुलन 6.99 बिलियन अमरीकी डॉलर का है।

समग्र व्यापार संतुलन: वस्तुओं एवं सेवाओं दोनों को ही मिलाने पर अप्रैल-दिसंबर 2020-21* में कुल मिलाकर 5.22 अरब अमेरिकी डॉलर का समग्र व्यापार अधिशेष होने का अनुमान लगाया गया है, जबकि अप्रैल- दिसंबर 2019-20 में व्यापार घाटा 64.09 अरब अमेरिकी डॉलर का हुआ था।

नोट: आरबीआई द्वारा जारी किया गया सेवा क्षेत्र से जुड़ा नवीनतम आंकड़ा नवंबर 2020 से संबंधित है। दिसंबर, 2020 से संबंधित डेटा (आंकड़ा) सिर्फ एक आकलन है जिसमें आरबीआई की अगली प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर संशोधन किया जाएगा।

वस्तुओं का व्यापार

 

निर्यात एवं आयात: (बिलियन अमेरिकी डॉलर)

(अनंतिम)

 

दिसंबर

अप्रैल -दिसंबर

निर्यात (पुन: निर्यात सहित)

 

 

2019-20

27.11

238.27

2020-21

27.15

200.80

प्रतिशत वृद्धि 2020-21/ 2019-20

0.14

-15.73

आयात

 

 

2019-20

39.59

364.18

2020-21

42.59

258.27

प्रतिशत वृद्धि 2020-21/ 2019-20

7.56

-29.08

व्यापार संतुलन

 

 

2019-20

-12.49

-125.91

2020-21

-15.44

-57.47

 

 

 

निर्यात एवं आयात: (करोड़ रूपए)

 

(अनंतिम)

 

 

दिसंबर

अप्रैल- दिसंबर

निर्यात (पुन: निर्यात सहित)

 

 

2019-20

1,92,984.47

16,77,370.97

2020-21

1,99,770.58

14,95,705.96

प्रतिशत वृद्धि 2020-21/ 2019-20

3.52

-10.83

आयात

 

 

2019-20

2,81,880.86

25,62,539.91

2020-21

3,13,407.53

19,22,790.49

प्रतिशत वृद्धि 2020-21/ 2019-20

11.18

-24.97

व्यापार संतुलन

 

 

2019-20

-88,896.39

-8,85,168.94

2020-21

-1,13,636.95

-4,27,084.53

       

 

 

सेवाएं व्यापार

निर्यात एवं आयात: सेवाएं, (बिलियन अमेरिकी डॉलर)

(अनंतिम)

नवंबर 2020

अप्रैल- नवंबर 2020-21

निर्यात (प्राप्तियां)

17.08

130.37

आयात (भुगतान)

10.12

74.68

व्यापार संतुलन

6.96

55.69

 

 

 

निर्यात एवं आयात (सेवाओं): (बिलियन अमेरिकी डॉलर)

(अनंतिम)

नवंबर 2020

अप्रैल- नवंबर 2020-21

निर्यात (प्राप्तियां)

1,26,767.42

9,74,925.64

आयात (भुगतान)

75,110.44

5,58,383.77

व्यापार संतुलन

51,656.98

4,16,541.88

स्त्रोत: आरबीआई की 15 जनवरी 2021 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार

 

 

          एमजी/ एएम/ केजे



(Release ID: 1688976) Visitor Counter : 384


Read this release in: English , Urdu , Tamil