पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
मन्नार की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान ‘बुरेवी’ (दक्षिणी तमिलनाडु और दक्षिण केरल तटों के लिए चक्रवाती चेतावनी : रेड अलर्ट)
यह मन्नार की खाड़ी पर केंद्रित है जो मन्नार के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में लगभग 40 किमी दूर, पम्बन (भारत) से 40 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व और कन्याकुमारी से 260 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व में स्थित है
यह 3 दिसंबर की रात और 4 दिसंबर की सुबह चक्रवाती तूफान के रूप में पंबन और कन्याकुमारी के बीच दक्षिण तमिलनाडु तट को पार करेगा
इसका प्रभाव दक्षिण तमिलनाडु के रामनाथपुरम, थूथुकुडी, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी जिलों और दक्षिण केरल के आसपास के जिलों में 4 दिसंबर की सुबह तक बना रहेगा
दक्षिण तमिलनाडु (रामनाथपुरम, थूथुकुडी, तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी, तेनकासी और शिवगंगई जिलों) और दक्षिण केरल (तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा और आलप्पुझा) में अत्यधिक भारी बारिश होने संभावना है
3 दिसंबर को दक्षिण तमिलनाडु में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है और 4 दिसंबर, 2020 को दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है
समुद्र में लगभग चक्रवाती तूफान की वजह से लगभग 1.0 मीटर ऊँचाई के खगोलीय ज्वार आ सकते हैं
दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में नुकसान की आशंका - कच्चे घरों, झोपड़ियों; बिजली तथा संचार; धान की फसल, केले, पपीते के पेड़ और बागों को नुकसान की आशंका है
Posted On:
03 DEC 2020 2:37PM by PIB Delhi
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के चक्रवात चेतावनी विभाग के अनुसार:
श्रीलंका के ऊपर चक्रवाती तूफान ‘बुरेवी’ पिछले 6 घंटों में 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है और आज सुबह, यानि 03 दिसंबर को भारतीय समयानुसार 1130 बजे यह मन्नार की खाड़ी से लगभग 40 किमी पश्चिम में, पम्बन (भारत) से 120 किमी दक्षिण- पूर्व में और कन्याकुमारी (भारत) से 260 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व में स्थित है। तूफान की रफ्तार 70 -80 किमी प्रतिघंटे से लेकर 90 किमी प्रतिघंटे तक हो सकती है।
चक्रवाती तूफान 'बुरेवी' दोपहर तक पंबन क्षेत्र से लगभग पश्चिम की ओर बढ़ जाएगा। 70-80 की रफ्तार से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ यह पश्चिम तथा दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ेगाऔर 3 दिसंबर की रात और 4 दिसंबर के तड़के पम्बन और कन्याकुमारी के बीच दक्षिण तमिलनाडु तट को पार करेगा।। इस प्रकार इसका प्रभाव 4 दिसंबर की सुबह तक दक्षिण तमिलनाडु के रामनाथपुरम, थूथुकुडी, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी जिलों तथा दक्षिण केरल के आसपास के जिलों में बना रहेगा।
पूर्वानुमान ट्रैक और तीव्रता नीचे दी गई है:
Forecast track and intensity are given below:
तिथि/समय(भारतीय समय के अनुसार)
|
स्थिति
(अक्षांश 0उत्तर/ देशांतर 0पूर्व)
|
हवा की सतह पर अधिकतम गति
(किमी प्रति घंटा)
|
चक्रवाती बाधा की श्रेणी
|
03.12.20/1130
|
|
70-80 से लेकर 90
|
चक्रवाती तूफान
|
03.12.20/1730
|
9.2/79.1
|
70-80 से लेकर 90
|
चक्रवाती तूफान
|
03.12.20/2330
|
9.0/78.5
|
70-80 से लेकर 90
|
चक्रवाती तूफान
|
04.12.20/0530
|
8.9/78.0
|
60-70 से लेकर 80
|
चक्रवाती तूफान
|
04.12.20/1130
|
8.8/77.4
|
50-60 से लेकर 70
|
गहरा दबाव
|
04.12.20/2330
|
8.7/76.3
|
40-50 से लेकर 60
|
दबाव
|
चेतावनी:
(i) बारिश
3 दिसंबर को दक्षिण तमिलनाडु (रामनाथपुरम, थूथुकुडी, तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी, तेनकासी, विरुधनगर, थेनी, मदुरै और शिवगंगई जिलों) और दक्षिण केरल (तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, इडुक्की और आलप्पुझा ) में अलग-अलग स्थानों के साथ कुछ जगहों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है और 4 दिसंबर, 2020 को दक्षिण तमिलनाडु तथा दक्षिण केरल में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।
3 दिसंबर को उत्तर तमिलनाडु, पुदुचेरी, माहे और कराईकल और उत्तरी केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश और 4 दिसंबर को भारी बारिश हो सकती है।
3 और 04 दिसंबर को दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
उप संभाग
|
03 दिसंबर 2020*
|
04 दिसंबर 2020*
|
दक्षिण तमिलनाडु
|
कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने के साथ अधिकांश स्थानों पर बारिश और अलग- अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।
|
अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने के साथ कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।
|
उत्तर तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल
|
अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने के साथ कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।
|
अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।
|
दक्षिण केरल
|
कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने के साथ अधिकांश स्थानों पर बारिश और अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।
|
अलग-अलग स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने के साथ कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।
|
उत्तर केरल और माहे
|
अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने के साथ अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।
|
अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश होने के साथ कुछ जगहों पर पर भारी बारिश हो सकती है।
|
दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश
|
अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है
|
अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने के साथ कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।
|
लक्ष्यद्वीप
|
कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है
|
अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश होने के साथ कुछ जगहों पर पर भारी बारिश हो सकती है।
|
(ii) हवा की चेतावनी
- अगले चौबीस घंटे के दौरान दक्षिण तमिलनाडु तट (रामनाथपुरम, थुथुकुडी, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी जिलों) और दक्षिण केरल तट (तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा और आलप्पुझा) तट के समीप तेज हवाएं 55-65 किलोमीटर से लेकर 75 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। इसके बाद 3 और 4 दिसंबर को हवा की रफ्तार 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
- लक्षद्वीप-मालदीव क्षेत्र और आस-पास के दक्षिणपूर्वी अरब सागर में 3 से 4 दिसंबर के बीच 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
(iii) तेज तूफान:
अगले 06 घंटों के दौरानसमुद्र में 1.0 मीटर ऊँची समुद्र की लहरें (खगोलीय ज्वार) उठने से दक्षिण तटीय तमिलनाडु (रामनाथपुरम, थुथुकुडी, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी जिले) और उत्तर-पश्चिम श्रीलंका के नीचे निचले इलाकों में पानी भरने की संभावना है।
(iii) समुद्र की स्थिति
- मन्नार की खाड़ी के साथ-साथ दक्षिण तमिलनाडु-केरल, पश्चिम श्रीलंका तट और कोमोरिन एरिया में 3 से 4 दिसंबर तक समुद्र में तेज लहरें उठ सकती हैं औऱ समुद्र की स्थिति बहुत प्रतिकूल हो सकती है।
- बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी और उत्तर पूर्व श्रीलंका तट के साथ-साथ दक्षिण-पूर्व में समुद्र की स्थिति प्रतिकूल से लेकर बहुत ही प्रतिकूल होगी और यह 3 दिसंबर की मध्य रात्रि तक जारी रहेगी और इसके बाद धीरे-धीरे इसमें सुधार होगा।
- 3 से 5 दिसंबर के दौरान लक्षद्वीप-मालदीव क्षेत्र और इससे सटे दक्षिणपूर्व अरब सागर में समुद्र की स्थिति प्रतिकूल से लेकर बहुत ही प्रतिकूल होगी।
(iv) दक्षिण तमिलनाडु (कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, थुथुकुडी और रामनाथपुरम जिलों) और दक्षिण केरल (तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा और आलप्पुझा जिलों) में नुकसान की संभावना है।
- कच्चे घरों और झोपड़ियों को नुकसान होने की संभावना है।
- पेड़ गिरने से विद्युत और संचार लाइनों को हल्का नुकसान हो सकता है।
- कच्चे घरों को भारी नुकसान और पक्की सड़कों को हल्का नुकसान हो सकता है।
- धान की फसल, केला, पपीते के पेड़ और बागों को कुछ नुकसान होने की संभावना।
- तटबंधों के कटाव के बाद निचले इलाकों में समुद्र का पानी भर सकता है।
(v) मछुआरों को चेतावनी और सावधानी बरतने का सुझाव दिया गया है।
- नीचे उल्लिखित क्षेत्रों में 3 से 5 दिसंबर के दौरान मछली पकड़ने पर पूरी तरह से मनाही है।
- मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे 3 दिसंबर को बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी और पूर्वी श्रीलंका तट में ना जाएं; 3 से 4 दिसंबर तक कोमोरिन क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी और दक्षिण तमिलनाडु-केरल और पश्चिम श्रीलंका के तटों पर ना जाएं। 3 से 5 दिसंबर तक मछुआरों कों लक्षद्वीप-मालदीव क्षेत्र और आसपास के दक्षिण-पूर्व अरब सागर में नहीं जाने की सलाह दी गई है।





हालात पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है और संबंधित राज्य सरकारों को नियमित रूप से सूचित किया जा रहा है।
अधिक जानकारी के लिए कृपया www.rsmcnewdelhi.imd.gov.in, www.mausam.imd.gov.inपर विजिट करें।
कृपया स्थान विशेष से जुड़े पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए मौसम ऐप (MAUSAM APP), कृषि संबंधी सलाह के लिए मेघदूत ऐप (MEGHDOOT APP) और बिजली गिरने की चेतावनी के लिए दामिनी ऐप (DAMINI APP) को डाउनलोड करें।
एमजी/ एएम/ केजे
(Release ID: 1678098)
Visitor Counter : 266