उप राष्ट्रपति सचिवालय
उपराष्ट्रपति ने गुरु नानक जयंती के मौके पर राष्ट्र को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
29 NOV 2020 8:39PM by PIB Delhi
उपराष्ट्रपति, श्री एम. वेंकैया नायडू आज गुरु नानक जयंती के मौके पर देश को बधाई दी। उनका पूरा संदेश इस प्रकार है-
“मैं अपने देशवासियों को गुरु नानक देव जी की जयंती के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
सिख धर्म के संस्थापक, गुरु नानक देव जी अपने महान जीवन माध्मम से सच्चाई, करुणा और नेकी के एक प्रतीक बने हुए हैं। भारत के आध्यात्मिक नेताओं, उपदेशकों, सुधारकों और संतों के बीच उनका एक विशेष स्थान है। उनकी शिक्षाओं में एक सार्वभौमिक अपील है और वे हमें हमेशा करुणा और मानवता के मार्ग पर चलने और सभी मनुष्यों, उनकी जाति, पंथ या धर्म जो भी हो, का सम्मान करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
गुरु नानक जयंती हमेशा परिवार और दोस्तों के लिए नजदीक आने और जश्न मनाने का अवसर होता है। लेकिन इस साल, कोविड-19 की वजह से आए अभूतपूर्व स्वास्थ्य आपातकाल को देखते हुए, मेरी आप सभी सह नागरिकों से अपील है कि कोविड स्वास्थ्य और स्वच्छता नियमों का पालन करते हुए त्योहार का आनंद लें।
खुशी के इस मौके पर, मैं देश में सद्भाव और शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।”
*****
एमजी/एएम/आरकेएस/डीसी
(रिलीज़ आईडी: 1677299)
आगंतुक पटल : 164