रक्षा मंत्रालय

दक्षिणी नौसेना कमान ने संविधान दिवस मनाया

प्रविष्टि तिथि: 26 NOV 2020 6:24PM by PIB Delhi

दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि में 71वें संविधान दिवस समारोह के रूप में, दक्षिणी नौसेना कमान मुख्यालय के तहत जहाजों और प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों समेत सभी इकाइयों ने सभी सेवारत और असैनिक कर्मियों के लिए संविधानकी प्रस्तावना और मौलिक कर्तव्यों का पाठ किया।

नेवी चिल्ड्रन स्कूल और केंद्रीय विद्यालय के छात्रों के लिए एक विशेष ऑनलाइन सत्र आयोजित किया गया था, ताकि उन्हें संविधान में निहित सिद्धांतों की बारे में जानकारी दी जाए और भारतीय नागरिक के रूप में उन्हें कर्तव्यों की याद दिलाई जा सके।

भारत की संविधान सभा ने26 नवंबर, 1949 को भारतीय संविधान को अंगीकार किया था। इस उपलक्ष्य में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। भारत का संविधान 26 जनवरी,1950 को लागू हुआ था।

****

एमजी / एएम / जेके / डीसी


(रिलीज़ आईडी: 1676457) आगंतुक पटल : 144
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Manipuri , Tamil