सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय

ग्रामीण, शहरी और संयुक्त रूप से अक्टूबर 2020 महीने के लिए आधार 2012 = 100 पर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के चयनित उप-समूहों/ समूहों के मूल्य में उतार- चढ़ाव

प्रविष्टि तिथि: 12 NOV 2020 5:41PM by PIB Delhi

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्‍यम से अक्टूबर 2020 (अनंतिम) महीने के लिए ग्रामीण, शहरी और संयुक्‍त रूप से आधार 2012 = 100 पर चयनित उप-समूहों/ समूहों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीएफपीआई) में उतार-चढ़ाव को जारी कर रहा है। अखिल भारतीय और सभी राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों के लिए उप-समूह और समूह के लिए भी सीपीआई जारी किए जा रहे हैं।

मूल्य डेटा आमतौर पर चयनित 1,114 शहरी बाजारों और चयनित 1,181 गांवों से सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के एक साप्ताहिक रोस्टर पर एनएसओ के फील्ड ऑपरेशन डिवीजन के फील्ड कर्मचारियों द्वारा व्यक्तिगत दौरे जरिये एकत्रित किया जाता है। अक्टूबर, 2020, माह के दौरान एनएसओ ने 98.1 फीसदी गांवों और 97.9 फीसदी शहरी से उन वस्‍तुओं के मूल्‍य एकत्रित किए जबकि बाजार के लिहाज से कीमतों की संख्या  84.3 फीसदी ग्रामीण और  89.3 फीसदी शहरी दर्ज की गई थी।

सामान्य सूचकांक और सीएफपीआई पर आधारित अखिल भारतीय मुद्रास्फीति की दर (बिंदुवार आधार पर यानी पिछले साल के इसी महीने में, यानी,अक्टूबर 2020 से अक्टूबर 2019 की तुलना) इस प्रकार है:

सीपीआई (सामान्य) और सीएफपीआई पर आधारित अखिल भारतीय मुद्रास्फीति दरें (% में)

सूचकांक

अक्टूबर. 2020 (अनंतिम)

सितंबर. 2020 (अंतिम)

ग्रामीण

शहरी

संयुक्त

ग्रामीण

शहरी

संयुक्त

सीपीआई (सामान्‍य)

7.69

7.40

7.61

7.36

7.26

7.27

सीएफपीआई

11.05

11.19

11.07

10.53

10.94

10.68

नोट: प्रोविजनल यानी अनंतिमफाइनल यानि अंतिम

सामान्य सूचकांक और सीएफपीआई में मासिक बदलाव की जानकारी नीचे दी जा रही हैं:

सितंबर 2020 की तुलना में अक्टूबर 2020 के दौरान अखिल भारतीय सीपीआई (सामान्य) और सीएफपीआई में मासिक बदलाव (%):

 

सूचकांक

ग्रामीण

शहरी

संयुक्त

सूचकांक मूल्य

बदलाव

सूचकांक मूल्य

बदलाव

सूचकांक मूल्य

बदलाव

अक्टूबर.20

सितंबर.20

अक्टूबर.20

सितंबर.20

अक्टूबर.20

सितंबर.20

सीपीआई (सामान्य)

159.7

157.5

1.40

156.8

155.2

1.03

158.4

156.4

1.28

सीएफपीआई

163.8

159.6

2.63

168.9

165.3

2.18

165.6

161.6

2.48

नोट: अक्टूबर 2020 के आंकड़े अनंतिम हैं।

मूल्य डेटा वेब पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होते हैं, जिसकी निगरानी राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा की जाती है।

नवंबर 2020 के लिए सूचकांक जारी करने की अगली तारीख 14दिसंबर2020 (सोमवार) निर्धारित की गई है।

कीमतों में उतार-चढ़ाव से संबंधित विस्तृत विवरण जानने के लिए अंग्रेजी का अनुलग्नक यहां क्लिक करें 

*****************

एमजी/एएम/केजे


(रिलीज़ आईडी: 1672493) आगंतुक पटल : 247
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Urdu , Tamil , Manipuri , English