पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्रालय

सिक्किम के मुख्‍यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने नई दिल्‍ली में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह से मुलाकात की

Posted On: 08 NOV 2020 8:16PM by PIB Delhi

सिक्किम के मुख्‍यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने आज पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह से मुलाकात की और राज्‍य में केंद्र की सहायता से चलाई जा रही अनेक विकास परियोजनाओं के बारे में विचार-विमर्श किया। उन्‍होंने केंद्रीय मंत्री के प्रति इस बात को लेकर भी आभार व्‍यक्‍त किया कि उन्‍होंने राज्‍य में कोविड से निपटने की स्थिति की दिन प्रतिदिन जानकारी ली थी और राज्‍य में भारी बारिश तथा बाढ़ के बाद राहत एवं पुनर्वास कार्य चलाए गए थे।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/DJS-14LWD.JPG

डॉ. सिंह के साथ उनकी बैठक लगभग आधा घंटे तक चली और इस दौरान उन्‍होंने दो प्रस्‍ताव प्रस्‍तुत किए जिनमें से एक छाकुंग से सबद्ध है जो आकांक्षी जिलों में से एक है।

मुख्‍यमंत्री ने डॉ. सिंह को सिक्किम में पर्यटकों की संख्‍या में हो रही जोरदार वृद्धि से भी अवगत कराया। राज्‍य में कोरोना महामारी के दौरान पर्यटन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा था और ऑफ सीजन में भी यहां पर्यटकों का आना जारी था।

******

एमजी/एएम/जेके/एसके-



(Release ID: 1671367) Visitor Counter : 165