गृह मंत्रालय
केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री राम विलास पासवान के सम्मान में दिल्ली और सभी राज्यों की राजधानियों और केंद्र शासित प्रदेशों में 9 अक्टूबर को राष्ट्रीय ध्वज आधा फहराया जाएगा
प्रविष्टि तिथि:
08 OCT 2020 11:44PM by PIB Delhi
भारत सरकार ने केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री राम विलास पासवान के निधन पर गहरा दुख जताया है। उनका निधन 8 अक्टूबर, 2020 को नई दिल्ली में हुआ।
दिवंगत गणमान्य के सम्मान में यह निर्णय लिया गया है कि राष्ट्रीय ध्वज को दिल्ली, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानियों में 9 अक्टूबर, 2020 को आधा फहराया जाएगा। यह भी तय किया गया है कि गणमान्य का शासकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
अंतिम संस्कार की तारीख, स्थान और अंतिम संस्कार के बारे में बाद में सूचित किया जाएगा।
*****
एमजी/एएम/वीएस/डीए
(रिलीज़ आईडी: 1663069)
आगंतुक पटल : 198