वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

भारत का उत्‍पाद व्‍यापार : सितम्‍बर, 2020 के लिए प्रारंभिक डाटा   


सितम्‍बर, 2020 में भारत का उत्‍पाद निर्यात 27.40 अरब अमेरिकी डॉलर रहा जो कि सितम्‍बर 2019 में 26.02 अरब अमेरिकी डॉलर था, इसमें 5.27 प्रतिशत की सकारात्‍मक प्रगति रही

भारत का उत्‍पाद आयात सितम्‍बर, 2020 में 30.31 अरब अमेरिकी डॉलर रहा जो कि सितम्‍बर 2019 में 37.69 अरब अमेरिकी डॉलर था, 19.60 प्रतिशत की गिरावट

भारत को सितम्‍बर, 2020 में कुल आयात पर 2.91 अरब अमेरिकी डॉलर का व्‍यापार घाटा हुआ जबकि सितम्‍बर, 2019 में यह 11.67 अरब अमेरिकी डॉलर था, इसमें 75.06 प्रतिशत का पर्याप्‍त सुधार हुआ 

सितम्‍बर, 2020 में गैर पैट्रोलियम और गैर रत्‍न आभूषण निर्यात 21.11 अरब अमेरिकी डॉलर रहा जो कि सितम्‍बर, 2019 में 19 अरब अमेरिकी डॉलर था, इसमें 11.12 प्रतिशत की सकारात्‍मक प्रगति रही

गैर-तेल और गैर-स्‍वर्ण आयात 21.80 अरब अमेरिकी डॉलर रहा जो कि सितम्‍बर, 2019 में 25.14 अरब अमेरिकी डॉलर था, इसमें 13.29 प्रतिशत की नकारात्‍मक प्र‍गति रही

सितम्बतर, 2019 से सितम्ब4र, 2020 के दौरान वह सर्वोच्च. 5 उत्पााद जिनका निर्यात हुआ: अन्य1 अनाज (304.71%), लौह अयस्क (109.52%), चावल (92.44%), तेल खली (43.90%), कालीन (42.89%)

Posted On: 02 OCT 2020 2:17PM by PIB Delhi

भारत का उत्‍पादन निर्यात सितम्‍बर, 2019 के 26.02 अरब अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सितम्‍बर, 2020 में 27.40 अरब अमेरिकी डॉलर रहा जो कि 5.27 प्रतिशत की सकारात्‍मक प्रगति दर्शाता है। अप्रैल-सितम्‍बर 2020-21 के दौरान निर्यात 125.06 अरब अमेरिकी डॉलर रहा जो कि पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 21.43 प्रतिशत की नकारात्‍मक प्रगति दर्शाता है। सितम्‍बर, 2020 के दौरान उत्‍पाद आयात 30.31 अरब अमेरिकी डॉलर रहा जबकि सितम्‍बर, 2019 में यह 37.69 अरब अमेरिकी डॉलर था। यह 19.60 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है। अप्रैल-सितम्‍बर, 2020-21 के दौरान उत्‍पाद आयात 148.69 अरब अमेरिकी डॉलर रहा जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि में 248.08 अरब अमेरिकी डॉलर था। यह 40.06 प्रतिशत की नकारात्‍मक प्रगति दर्शाता है। इस तरह सितम्‍बर 2020 में भारत को कुल आयात में 2.91 अरब अमेरिकी डॉलर का व्‍यापार घाटा हुआ जबकि सितम्‍बर, 2019 में 11.67 अरब अमेरिकी डॉलर का व्‍यापार घाटा हुआ था। यह 75.06 प्रतिशत का पर्याप्‍त सुधार दर्शाता है।

सितम्‍बर, 2020 में गैर-पेट्रोलियम उत्‍पादों का निर्यात 23.81 अरब अमेरिकी डॉलर का रहा है जो कि सितम्‍बर, 2019 के मुकाबले 5.44 प्रतिशत की सकारात्‍मक प्रगति को दर्ज करते हैं। गैर-पैट्रोलियम और गैर-रत्‍नाभूषण निर्यात सितम्‍बर, 2020 में 21.11 अरब अमेरिकी डॉलर का रहा जबकि सितम्‍बर, 2019 में यह 19.00 अरब अमेरिकी डॉलर था। इस तरह इसमें 11.12 प्रतिशत की सकारात्‍मक प्रगति दर्ज की। गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्‍नाभूषण निर्यात की सकल कीमत अप्रैल-सितम्‍बर 2020-21 में 104.35 अरब अमेरिकी डॉलर रही जो कि 2019-20 की किसी अवधि में 118.65 अरब अमेरिकी डॉलर रही थी। इस तरह इसमें 12.05 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

सितम्‍बर, 2020 में तेल आयात 5.82 अरब अमेरिकी डॉलर का रहा जो कि सितम्‍बर, 2019 में 9.09 अरब अमेरिकी डॉलर रहा जो कि 35.92 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है। अप्रैल-सितम्‍बर 2020-21 में तेल आयात 31.85 अरब अमेरिकी डॉलर था जबकि 2019-20 की इसी अवधि में 65.20 अरब अमेरिकी डॉलर था इस तरह यह 51.14 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है। गैर-तेल आयात सितम्‍बर, 2020 में अनुमानित 24.48 अरब अमेरिकी डॉलर रहा जो कि सितम्‍बर, 2019 में 28.61 अरब अमेरिकी डॉलर था। यह 14.41 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है। गैर-तेल आयात अप्रैल-सितम्‍बर, 2020-21 में 116.83 अरब अमेरिकी डॉलर था जबकि 2019-20 की इसी अवधि में यह 182.88 अरब अमेरिकी डॉलर था। यह 36.12 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है। गैर-तेल और स्‍वर्ण आयात सितम्‍बर, 2020 में 21.80 अरब अमेरिकी डॉलर रहा जबकि सितम्‍बर, 2019 में यह 25.14 अरब अमेरिकी डॉलर था और यह 13.29 प्रतिशत की नकारात्‍मक प्रगति दर्ज करता है। अप्रैल-सितम्‍बर, 2020-21 में गैर-तेल और गैर-स्‍वर्ण आयात 104.85 अरब अमेरिकी डॉलर रहा जबकि अप्रैल-सितम्‍बर 2019-20 में यह 155.66 अरब अमेरिकी डॉलर था। यह 32.64 प्रतिशत की नकारात्‍मक प्रगति को दर्शाता है।

निर्यात के प्रमुख कमोडिटी में सितंबर 2019 की तुलना में सितंबर 2020 के दौरान सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है। वे हैंअन्य खाद्यान्न (304.71%), लौह अयस्क (109.52%), चावल (92.44%), खाना पकाने वाला तेल (43.90%), कालीन (42.89%), सिरेमिक उत्पाद और कांच के बने पदार्थ (35.92%), तेल बीज (35.42%), अनाज की तैयार और विविध प्रसंस्कृत वस्तुएं (33.54%), औषध और फार्मास्यूटिकल्स (24.36%), हस्तशिल्प उत्कृष्ट हस्तनिर्मित कालीन (21.40%), मांस, डेयरी और पोल्ट्री उत्पाद (19.96%), जूट एमएफजी जिसमें फर्श कवरिंग (18.62%), कॉटन यार्न/फैब्स/मेडअप, हैंडलूम उत्पाद आदि (14.82%), तंबाकू (11.09%), सभी वस्त्रों का आरजीएम (10.21%), मसाले (10.07%), प्लास्टिक और लिनोलियम (शामिल हैं) 6.50%), पेट्रोलियम उत्पाद (4.17%), इंजीनियरिंग सामान (3.73%), आर्गेनिक और इनआर्गेनिक केमिकल (2.87%), कॉफी (0.79%) और इलेक्ट्रानिक सामान (0.04%)।

 

निर्यात के प्रमुख कमोडिटी में अगस्त 2019 की तुलना में सितंबर 2020 के दौरान नकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है। वे काजू (-44.25%), रत्न और आभूषण (-24.66%), मानव निर्मित यार्न/फैब्स/मेड-अप आदि (-9.13%), मीका, कोयला और अन्य अयस्कों, खनिजों सहित प्रसंस्कृत खनिज (-7.86%), समुद्री उत्पाद (-5.41%), चमड़ा और चमड़ा उत्पाद (-3.67%), फल और सब्जियां (-3.00%) और चाय (-2.64%) हैं।

 

सितंबर 2020 में पिछले साल के इसी महीने की तुलना में आयात का प्रमुख कमोडिटी समूह नकारात्मक वृद्धि दिखा रहा है। वे हैंसिल्वर (-93.92%), कॉटन रॉ और वेस्ट (-82.02%), न्यूज़प्रिंट (-62.44%), गोल्ड (-52.85%), परिवहन उपकरण (-47.08%), चमड़ा और चमड़ा उत्पाद (-43.80%) और सल्फर एवं कच्चा लोहा (-40.47%) है।

 

 

उत्‍पाद व्‍यापार : प्रारंभिक डाटा, सितम्‍बर,2020

सारांश अरब अमेरिकी डॉलर में

 

कुल

गैर-पैट्रोलियम

गैर-पैट्रोलियम और गैर-रत्‍नाभूषण

 

2019-20

2020-21

% बदलाव

2019-20

2020-21

% बदलाव

2019-20

2020-21

% बदलाव

निर्यात

26.02

27.4

5.27

22.59

23.81

5.44

19.00

21.11

11.12

आयात

37.69

30.31

-19.6

28.61

24.49

-14.41

25.14

21.80

-13.29

घाटा

-11.67

-2.91

-75.06

-6.02

-0.67

-88.87

-6.14

-0.68

-88.85

 

 

 

उच्‍च उत्‍पाद समूहों में बदलाव                          कीमत लाख अमेरिकी डॉलर में

 

उच्‍च वृद्धि

उच्‍च गिरावट

 

उत्‍पाद समूह

कीमत में बदलाव

% बदलाव

उत्‍पाद समूह

कीमत में बदलाव

% बदलाव

निर्यात

दवाएं एवं औषधियां

438.88

24.36

रत्‍न एवं आभूषण

-884.54

-24.66

चावल

345.77

92.44

मानव-निर्मित रेशे/वस्‍त्र तैयार माल आदि

-36.09

-9.13

इंजीनियरिंग वस्‍तुएं

244.16

3.73

समुद्री उत्‍पाद

-34.40

-5.41

आयात

इलेक्‍ट्रॉनिक वस्‍तुएं

196.73

3.46

पेट्रोलियम एवं कच्‍चे उत्‍पाद

-3263.53

-35.92

धातु लौह अयस्‍क एवं अन्‍य खनिज

176.14

42.80

मशीनरी, इलेक्ट्रिकल एवं गैर-इलेक्ट्रिकल

-1302.57

-36.76

दवाएं एवं औषधीय उत्‍पाद

136.37

27.58

परिवहन उपकरण

-772.33

-47.08

               

 

***

एमजी/एएम/एसएम/एमबी



(Release ID: 1661058) Visitor Counter : 269