पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

गुजरात राज्य, कोंकण और गोवा (मुंबई सहित) तथा मध्य महाराष्ट्र (घाट क्षेत्रों) में 6 अगस्त तक कुछ जगहों पर भारी वर्षा के साथ व्यापक तौर पर वर्षा होने की संभावना है और उसके बाद इसमें कमी आ सकती है


ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, गंगा तटीय पश्चिम बंगाल, झारखंड में 5 से 2020को भारी से भारी वर्षा होने की संभावना

अगले 4-5 दिनों के दौरान तमिलनाडु (तमिलनाडु को छोड़कर, जहां कुछ जगहों पर छिटपुट वर्षा होने की संभावना है), केरल और कर्नाटक के दक्षिण आतंरिक तथा तटीय इलाकों में  भारी बारिश होने की संभावना है

05 अगस्त, 08 अगस्त, 09 अगस्त को तटीय कर्नाटक में, 05 अगस्त को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अत्यधिक बारिश होने संभावना है; तमिलनाडु में 05, 06, 08 और 09 अगस्त को तथा केरल में 05-09 अगस्त, 2020 के दौरान  भारी बारिश की संभावना

Posted On: 05 AUG 2020 6:49PM by PIB Delhi

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केन्द्र/ क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केन्द्र, नई दिल्ली के अनुसार :

  • उत्तर ओडिशा और इससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल में निम्न वायुदाब बना है  हुआ है औरयह संबद्ध चक्रवाती संचलन के साथ-साथ ऊँचाई व दक्षिण-पश्चिम की ओर झुकाव वाले ऊपरी क्षोभ मण्डल स्तर तक फैला है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 2 दिनों के दौरान धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है।
  • यह संबद्ध चक्रवाती संचलन के साथ-साथ ऊँचाई व दक्षिण-पश्चिम की ओर झुकाव वाले ऊपरी क्षोभ मण्डल स्तर तक फैला है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 2 दिनों के दौरान धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है।
  • निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में दक्षिण गुजरात एवं उससे सटे इलाकों के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण है।
  • 9 अगस्त, 2020 के आसपास बंगाल की उत्तरी खाड़ी से सटे पश्चिमोत्तर और आसपास के क्षेत्र में एक कम वायु दाब का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है।
  • 50-60 किमी प्रति घंटे तक हवाओं की गति के साथ और क्षोभमंडल स्तरों पर पश्चिमी तट के साथ अरब सागर के ऊपर तेज दक्षिण-पश्चिम / पश्चिमी मानसूनी हवाएं  चलने की संभावना हैजिनके अगले 2 दिनों के दौरान जारी रहने की संभावना है।

उपरोक्त मौसम संबंधी परिस्थितियों के प्रभाव में,

  1. गुजरात राज्य, कोंकण और गोवा (मुंबई सहित) और मध्य महाराष्ट्र (घाट क्षेत्रों) में 6 अगस्त तक भारी बारिश जारी रह सकती है और इसके बाद इसमें कमी आ रही है। 05 अगस्त को कोंकण और गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र में और 05 अगस्त तथा 06 अगस्त को गुजरात राज्य में भारी बारिश की संभावना है।
  2. ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, गंगा तटीय पश्चिम बंगाल, झारखंड में 5 से 2020 को भारी से भारी वर्षा होने की संभावना है।
  3. अगले 4-5 दिनों के दौरान तमिलनाडु (तमिलनाडु को छोड़कर, जहां कुछ जगहों पर छिटपुट वर्षा होने की संभावना है), केरल और कर्नाटक के दक्षिण आतंरिक तथा तटीय इलाकों में  भारी बारिश होने की संभावना है।05 अगस्त, 08 अगस्त, 09 अगस्त को तटीय कर्नाटक में, 05 अगस्त को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अत्यधिक बारिश होने संभावना है; तमिलनाडु में 05, 06, 08 और 09 अगस्त को तथा केरल में 05-09 अगस्त, 2020 के दौरान  भारी बारिश की संभावना है।

 

हरियाणा, दक्षिण पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गुजरात राज्य, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और गंगीय पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ तेज आंधी चलने की संभावना है।

पूर्वानुमान और चेतावनी

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001JY52.png

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002NUMB.jpg

  • भारीवर्षा:  64.5-115.5 एमएम/दिन; छिटपुट वर्षा, भारी वर्षा: 115.6-204.4 एमएम/दिन, अत्यधिक भारी बारिश: उससे अधिक या 204.5 मिमी / दिन के बराबर

•          ज्यादा जानकारी और अनुमान के लिए आईएमडी, नई दिल्ली की वेबसाइट पर जाएं :http:// www.imd.gov.in/ pages/allindiawxfcbulletin.php

 जिला स्तर पर चेतावनी के लिए राज्य स्तर पर आईएमडी के मौसम विज्ञान केन्द्रों/क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केन्द्रों की वेबसाइट पर जाएं।

 

एमजी/एएम/केजे

 



(Release ID: 1643654) Visitor Counter : 200