सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

हेल्पलाइन नम्बरों के माध्यम से दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान के लिये सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय का दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग प्रयासरत

प्रविष्टि तिथि: 29 JUL 2020 8:42PM by PIB Delhi

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय का दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) अपनी अनेक संस्थाओं के माध्यम से दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान हेतु तत्पर है जिससे उनका प्रभावी पुनर्वास एवं समावेश संभव हो पाए।

भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण विभाग (एएलआईएमसीओ) ने दिव्यांगजनों के लिये सहायक उपकरणों के बारे में सूचना प्रदान करने एवं ऐसे उपकरणों को ठीक करने के लिये एक हेल्पलाइन की शुरुआत की है। इसी प्रकार राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त विकास निगम (एनएचएफडीसी), जो सस्ती दरों पर ऋण सुविधा उपलब्ध कराता है एवं दिव्यांगजनों के लिये कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन भी करता है, ने इस तरह के विषयों पर सूचना के प्रचार प्रसार हेतु हेल्पलाइन सुविधाओं की शुरुआत की है। इसके अतिरिक्त एक राष्ट्रीय संस्थान- मानसिक दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिये राष्ट्रीय संस्थान (एनआईईपीआईडी), सिकंदराबाद एक समर्पित टोल फ्री नंबर के माध्यम से विशेष शिक्षा, ऑक्यूपेशनल चिकित्सा फिज़ियोथैरेपी इत्यादि से संबंधित विषयों पर सूचना मुहैया करवा रहा है।

इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत देश के उत्कृष्ट स्वास्थ्य संस्थान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली के पास भी ऑटिज़्म से पीड़ित लोगों एवं उनके परिवार वालों के लिये एक समर्पित हेल्पलाइन नंबर है।

उपरोक्त संस्थानों के हेल्पलाइन नंबरों को व्यापक रूप से प्रचारित करने के नज़रिये से दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने दिनांक 23.07.2020 से दूरदर्शन के माध्यम से इन नंबरों का विज्ञापन करना शुरू कर दिया है। संस्थानों के आधार पर हेल्पलाइन नंबर निम्नलिखित हैः

 

दिव्यांग सशक्तिकरणण विभाग के अंतर्गत संस्थाएं

हेल्पलाइन नंबर

उद्देश्य

निर्धारित समय

मानसिक दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिये राष्ट्रीय संस्थान (एनआईईपीआईडी), सिकंदराबाद

18005726422

उपलब्ध सूचनाएं:

  1. मानसिक स्वास्थ्य संबंधी विषय

  2. विशेष शिक्षा

  3. ऑक्यूपेशनल चिकित्सा संबंधी

  4. व्यावसायिक परामर्श

  5. स्पीच थैरेपी

  6. फिज़ियोथैरेपी इत्यादि

सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे तक

भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण विभाग (एएलआईएमसीओ)

18001805129

दिव्यांगजनों के लिये सहायक उपकरणों संबंधी

सुबह 9:30 से शाम 5:00 बजे तक

राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त विकास निगम (एनएचएफडीसी)

1800114515

  • ऋण योजनाओं के लिये सूचना एवं परामर्श

  • कौशल प्रशिक्षण के लिये सूचना एवं परामर्श

  • छात्रवृत्ति संबंधी योजना के लिये सूचना

  • दिव्यांगजन स्वावलंबंन न योजना के लिये सूचना

  • विशेष माइक्रोफिनांस पर सूचना एवं परामर्श

सुबह 9:30 से शाम 5:00 बजे तक

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली

1800117776

माता-पिता के लिये टू ऑटिस्टिक कमी के लक्षणों की पहचान के एवं समझ हेतु

24x7

      उपरोक्त हेल्पलाइन नंबरों के ज़रिये कोई भी दिव्यांगजन संबंधित क्षेत्र में आवश्यक सेवाएं एवं सूचना प्राप्त कर सकता है ।

*****

एसजी/एएम/एबी/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1642532) आगंतुक पटल : 4389
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Manipuri , Bengali , Punjabi , Tamil